ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रोहिंग्या और टेरर फंडिंग मामले में यूपी के पांच जिलों में एटीएस की छापेमारी, छह संदिग्ध हिरासत में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

रोहिंग्या और टेरर फंडिंग मामले में यूपी के पांच जिलों में एटीएस की छापेमारी, छह संदिग्ध हिरासत में

By @dmin
Published: January 6, 2021
Share
रोहिंग्या और टेरर फंडिंग मामले में यूपी के पांच जिलों में एटीएस की छापेमारी, छह संदिग्ध हिरासत में
रोहिंग्या और टेरर फंडिंग मामले में यूपी के पांच जिलों में एटीएस की छापेमारी, छह संदिग्ध हिरासत में
SHARE

अलीगढ़ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के आतंक निरोधी दस्ता (यूपी एटीएस) ने बुधवार को रोहिंग्या मुसलमान और टेरर फंडिंग के मामले में यूपी के पांच जिलों में छापेमारी की। आज सुबह से संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद व अलीगढ़ समेत पांच जिलों में संदिग्धों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जानकारी मिली है कि छह संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा यूपी एटीएस की एक टीम मुंबई गई है, यह टीम दूसरे ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। 

एटीएएस ने तकनीकी सहायक को उठाया
संतकबीरनगर में लखनऊ एटीएस की टीम ने खलीलाबाद ब्लॉक में तैनात एक तकनीकी सहायक को हिरासत में लिया। इसके अलावा तीन अन्य लोगों के भी हिरासत में लिए जाने की चर्चा है।
तकनीकी सहायक को उसके शहर स्थित गोस्त मंडी के पास मोतीनगर नगर मोहल्ले से उठाया है। कुछ लोग फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले तो कुछ टेरर फंडिंग के मामले में उठाए जाने की चर्चा कर रहे है। तकनीकी सहायक के परिजन भी एटीएस टीम का ही नाम ले रहे हैं।
यह भी बता रहे हैं कि स्कार्पियों से पांच लोग आए थे और अब्दुल मन्नान को उठा ले गए। परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंच कर अब्दुल मन्नान के उठाए जाने की जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कुछ स्पष्ट बता पाने की स्थिति में नहीं है।

Uttar Pradesh Anti-Terrorism Squad conducts raids at several locations in the state including Khalilabad and Aligarh. The raids are being carried out in connection with Rohingyas and terror funding.

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 6, 2021

इससे पहले 29 दिसंबर को गोरखपुर में एटीएस (आतंक निरोधी दस्ता) की टीम ने हवाला कारोबार और देश विरोधी तत्वों के संपर्क में होने के संदेह में पहले पकड़े जा चुके मोबाइल फोन कारोबारी नईम की फर्म नईम एंड संस पर मंगलवार को दोबारा छापा मारा। टीम ने करीब आठ घंटे की जांच पड़ताल के बाद दो प्रतिष्ठानों से कंप्यूटर हार्ड डिस्क और अन्य दस्तावेज कब्जे में लिए।
टीम ने कारोबारी भाइयों से पूछताछ भी की। टीम कोतवाली इलाके में नईम के दूसरे दुकान पर भी गई थी। देर शाम टीम लखनऊ रवाना हो गई। 24 मार्च 2018 को नईम को आतंकी संगठन से सांठगांठ के आरोप में एटीएस ने गिरफ्तार किया था।

सरकारी शराब दुकान में चोरों ने पार कर दिया 9 लाख कैश, सीसी कैमरा का तार भी काटा… जांच में जुटी पुलिस
तेजपुर यूनिवर्सिटी के 18वें दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी: टीम इंडिया की जीत से हैं गदगद, कहा- चोट के बावजूद खिलाड़ी डटे रहे और जीते
कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी: अब तक 95.82 लाख मीटरिक टन धान का उठाव
Big accident : बोलेरो व ट्रक की टक्कर  से चार लोगों की मौत, दुल्हन की विदाई के बाद लौट रहे थे बाराती
सीमा पर लद्दाख से अरुणाचल तक चीन ने बढ़ाई सेना की तैनाती, LAC पर बढ़ रही भारतीय सेना की संख्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राउरकेला स्टील प्लांट में गैस रिसाव से चार श्रमिकों की मौत राउरकेला स्टील प्लांट में गैस रिसाव से चार श्रमिकों की मौत
Next Article In-charge of district congress committee said in charge: BJP is misleading propaganda about Dhankhari जिला कांग्रेस कमेटी की पे्रसवार्ता में बोले प्रभारी: धान खरीदी को लेकर भाजपा कर रही भ्रामक प्रचार

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?