ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घर में चल रही पटाखा फैक्टरी में तेज विस्फोट, चार लोगों की मौत, तीन घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

घर में चल रही पटाखा फैक्टरी में तेज विस्फोट, चार लोगों की मौत, तीन घायल

By @dmin
Published: October 18, 2020
Share
दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग से 1500 झुग्गियां जलकर राख, सैकड़ों लोग बेघर
दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग से 1500 झुग्गियां जलकर राख, सैकड़ों लोग बेघर
SHARE

आगरा (एजेंसी)। शाहगंज क्षेत्र के आजमपाड़ा में रविवार दोपहर तकरीबन 12.40 बजे तेज धमाका होने से दहशत फैल गई। एलपीजी सिलिंडर में लीकेज से आग लगी और आग पटाखों में पहुंची, जिससे धमाका हो गया। जिस घर में धमाका हुआ, उनका मुगल फायरवक्र्स के नाम से आतिशबाजी का ब्रांड है, जिसका लाइसेंस गांव मिढ़ाकुर का है, फैक्टरी शाहगंज क्षेत्र में चल रही थी। धमाका इतना तेज था कि आस पास के मकानों में दरार आ गई।
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में भी दहशत फैल गई। घरों के दरवाजे और खिड़कियां भी हिल गए। धमाके की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाडिय़ां आग बुझाने में जुट गईं। धमाका शेरू के घर हुआ है। एसपी सिटी बोत्रे प्रमोद रोहन ने बताया कि इस घटना में चार लोगों की मृत्यु हो गई है और चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतनी तेज था कि घर में रहने वालों के अंगों के चिथड़े उड़ गए। आसपास के घरों की छतों पर शेरू के परिजनों के अंग बिखरे पड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सिलिंडर में विस्फोट के बाद घर में रखी आतिशबाजी में धमाका हुआ। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की टीम घायलों का इलाज करने में जुटी है। 
घटना में आसमां पुत्री चमन मंसूरी, अरसद पुत्र चमन मंसूरी और पच्चा घायल हुए हैं। फरमान पुत्र जफरुद्दीन शेरू, शकील और आविद समेत चार लोगों की मौत हुई है। 

धमाके से हिल गए लोग, 15 मिनट तक आसमान से गिरे जलते हुए पटाखे 
आजम पाड़ा स्थित शेरू के मकान में आतिशबाजी में विस्फोट के बाद तकरीबन आधा घंटे तक रुक-रुक कर धमाके होते रहे। पड़ोसी चंदा सहित अन्य के घरों में चलते हुए पटाखे गिरे। तकरीबन 15 मिनट तक पटाखे गिरते रहे, जिससे लोग दहशत में आ गए।

अग्निवीर भर्ती: भारतीय वायुसेना के लिए 4 अगस्त तक आवेदन… इन युवाओं के लिए मौका
गुजरात ने रोमांचक मैच में लखनऊ को हराया, मोहित शर्मा ने पलट दी बाजी
हाईकोर्ट की फटकार के बाद रइसजादों पर केस दर्ज, गाड़ियां भी जब्त, बिलासपुर में जाम किया था एनएच 130
CG Breaking : धमतरी में ग्रामीणों ने की कुख्यात बदमाश की हत्या, आतंक से परेशान थे लोग
क्या आप जानते हैं, लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी पर कम ब्याज में मिलता है लोन, कैसे यहां पढ़ें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू के नेतृत्व में किसान विरोधी काले कानून को रद्द करने की मांग की, चलाया हस्ताक्षर अभियान भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू के नेतृत्व में किसान विरोधी काले कानून को रद्द करने की मांग की, चलाया हस्ताक्षर अभियान
Next Article Naxalite in Jharkhand: IED blew up 12 buildings of forest department, search continues महिला मंत्री के अपमान से नाराज सीएम शिवराज मौनव्रत पर, मायावती ने कहा- सार्वजनिक माफी मांगे कांग्रेस… बैकफुट पर कमलनाथ

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?