ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिला मंत्री के अपमान से नाराज सीएम शिवराज मौनव्रत पर, मायावती ने कहा- सार्वजनिक माफी मांगे कांग्रेस… बैकफुट पर कमलनाथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

महिला मंत्री के अपमान से नाराज सीएम शिवराज मौनव्रत पर, मायावती ने कहा- सार्वजनिक माफी मांगे कांग्रेस… बैकफुट पर कमलनाथ

By @dmin
Published: October 19, 2020
Share
Naxalite in Jharkhand: IED blew up 12 buildings of forest department, search continues
Naxalite in Jharkhand: IED blew up 12 buildings of forest department, search continues
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश में 25 से ज्यादा सीटों पर उपचुनाव को लेकर प्रचार शुरू हो गया है और ऐसे में राजनेता अपनी मार्यादा भूलते हुए दिखाई दे रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी को आइटम तो अजय सिंह ने जलेबी बोल दिया। इन बयानों के बाद से राज्य की सियासत का पारा चढ़ गया है। इमरती देवी के सम्मान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को भोपाल में दो घंटे का मौन धरना शुरू कर दिया है। भाजपा भी अपनी प्रथ्याशी पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में 10 से 12 बजे तक प्रदेशव्यापी मौन धरना दे रही है। इंदौर में इस धरने का नेतृत्व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कर रहे हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा यह केवल इमरती देवी की ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश की बेटियों/ बहनों का भी अपमान है। कमलनाथ एक बेटी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसने इतने लंबे समय तक कांग्रेस की सेवा की। यह वही देश है जहां द्रौपदी का अनादर करने पर महाभारत हुआ था। लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्हें शर्म आनी चाहिए। शिवराज ने ने कहा, ‘सालों तक जिस बेटी ने कांग्रेस की सेवा की उसके विरुद्ध अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं राज्यसभा के सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ऐसे बयान महिलाओं और अनुसूचित जाति के खिलाफ कांग्रेस नेताओं की सोच दर्शाते हैं।  सिंधिया ने इंदौर शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर कम्पेल कस्बे में एक चुनावी सभा में कहा दलित समाज की नेता और सरपंच पद से शुरूआत कर अपनी अथक मेहनत से मंत्री बनीं इमरती देवी के लिए कमलनाथ कहते हैं कि वह आइटम हैं। (कांग्रेस नेता) अजय सिंह कहते हैं कि वह जलेबी हैं।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी कमलनाथ के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश में ग्वालियर की डबरा रिजर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव लड़ रहीं दलित महिला के बारे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम द्वारा की गई घोर महिला-विरोधी अभद्र टिप्पणी अति-शर्मनाक व अति-निंदनीय है। इसका संज्ञान लेकर कांग्रेस आलाकमान को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान : 3.23 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा हो गई धान की खरीदी
इस दिवालिया कंपनी को खरीदने के लिए अडानी, टाटा समेत 54 कंपनियों ने लगाई बोली, बढ़ेंगे शेयरों के भाव!
विधायक रिकेश की घोषणा, 1 रुपए में मिलेगी डायलिसिस सेवा…. महाशिवरात्रि पर होगा शुभारंभ
बीएसएफ की पहल : आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का दूसरा जत्था कांकेर से मुम्बई रवाना
दर्दनाक हादसा: साइकिलिंग पर निकले पुलिस कांस्टेबल सड़क हादसे में मौत…. तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से हुआ हादसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग से 1500 झुग्गियां जलकर राख, सैकड़ों लोग बेघर घर में चल रही पटाखा फैक्टरी में तेज विस्फोट, चार लोगों की मौत, तीन घायल
Next Article Kovid-19 active patients are decreasing daily in the state कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 66 लाख के पार… पिछले 24 घंटों में सामने आए 55722 नए मामले

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?