ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेक्टर-7 में पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह करेंगे 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, साथ में होगी रंगारंग आतिशबाजी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

सेक्टर-7 में पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह करेंगे 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, साथ में होगी रंगारंग आतिशबाजी

By Mohan Rao
Published: October 3, 2022
Share
प्रेस वार्ता के दौरान चन्ना केशवलू
SHARE

भिलाई। दो साल के गैप के बाद एक बार फिर से लोग त्योहारों का मजा लेने के लिए तैयार हैं। इस बार नवरात्रि के साथ ही अब दशहरा को लेकर भी उत्साह बना हुआ है। सेक्टर-7 में युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल द्वारा बड़े पैमाने पर दशहरा उत्सव की तैयारियां की गई हैं। यहां पर पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर 75 फीट ऊंचे रावन के पुतले के साथ ही 50-50 फीट ऊंचे मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों का दहन करेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय करेंगे।

कार्यक्रम के संबंध में सोमवार को प्रेसवार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष चन्ना केशवलू ने बताया कि युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल द्वारा प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी दशहरा पर्व का आयोजन दशहरा रावण दहन, आतिशबाजी का कार्यक्रम 05 अक्टुबर 2022 दिन बुधवार को किया जा रहा है। समिति विगत 26 वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित करते आ रही है। इस वर्ष समिति द्वारा दशहरा उत्सव कार्यक्रम का यह 27 वां वर्ष है।  सेक्टर-7 का दशहरा आयोजन शहर का सबसे पुराना आयोजन है। हर बार कि तरह इस बार भी यहां पर 75 फीट के रावण का पुतला और 50-50 फीट के कुंभकरण और मेघनाद का पुतला लगाया जा रहा है। कोरोना के कारण दो साल सरकारी गाइडलाइन के कारण यहां पर आयोजन नहीं किया गया था लेकिन इस बार सब सामान्य है और आयोजन बेहतर तरीके से किया जाएगा।

भव्य आतिशबाजी का दिखेगा नजारा
इस बार भव्य आतिशबाजी का नजारा दिखाई देगा। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा और तमिलनाडु के शिवकाशी से पहुंची टीमों द्वारा आतिशबाजी तैयार की जा रही है। यहां पर एक से बढ़कर एक आतिशबाजी का नजारा दिखाई देगा। साथ ही आईपीएल की तर्ज पर इलेक्ट्रानिक आतिशबाजी भी दिखाई देगी। चन्ना केशवलू ने बताया कि इस बार मनोरंजन के लिए इस वर्ष बॉलीवुड (मुंबई) के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार जॉनी लीवर के भाई जिम्मी मोसेस एवं मशहूर बैंड सिंगर सहित कामेडी नाइट कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है जो अपने नये अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

चन्ना केशवलू ने बताया कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है दर्शकों के बैठने के लिये 8000 कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। जिसे चार विभिन्न वर्गों में बांटा गया है। गाड़ियों की पार्किंग हेतु चार विभिन्न स्थान निर्धारित किये गये जिसमें गेस्ट पास पार्किंग सेक्टर-7 इस्पात क्लब के भीतर, गेस्ट, वीवीआईपी पार्किंग व्यवस्था सेक्टर-7 इस्पात क्लब के भीतर, वीआईपी एवं पास तथा अन्य जनसमुह के लिये पार्किंग की व्यवस्था हाईस्कूल सेक्टर-7 के मैदान एवं सेक्टर-8 स्टील क्लब के सामने मैदान में की गई है। दर्शकों की सुरक्षा के लिए बैरिकेटिंग भी किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से आयोजन स्थल जिसमें मुख्य ग्राउंड सेक्टर-7 हाईस्कूल मैदान एवं आसपास के अन्य स्थानों को टावर बनाकर प्रकाश के लिए लाइट की व्यवस्था की गई है।

हुडको के ‘दर्द’ पर विधायक देवेन्द्र का मरहम, 3 एकड़ में साकार होगा सर्वसुविधायुक्त मांगलिक भवन का ख्वाब
छत्तसीगढ़ की एक और उपलब्धि: ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मिला ‘स्टार परफॉर्मेंस अवार्ड’
छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से हाेगी धान खरीदी, खाद्य मंत्री ने की समीक्षा, अफसरों को दिए यह निर्देश… हेल्पलाइन नंबर भी किया जारी
BSNL-MTNL की संपत्ति बेचने की प्रक्रिया हुई तेज, 37500 करोड़ की प्रॉपर्टी की होगी नीलामी
घर पर बनाएं ठंडी और टेस्टी संडे आइसक्रीम, ये हैं 5 आसान रेसिपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बच्चे बने गांधी, विधायक वोरा के नेतृत्व में अनोखे तरीके से मनाई गई गांधी जयंती…
Next Article श्रीकंचनपथ 38 # 20 november 2022 श्रीकंचनपथ 346 # 03 october 2022
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?