ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: माओवाद से मुक्ति के बाद बढ़ी कोंडागांव में विकास की रफ्तार, सुदूर गांवों तक पक्की सड़कों का विस्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

माओवाद से मुक्ति के बाद बढ़ी कोंडागांव में विकास की रफ्तार, सुदूर गांवों तक पक्की सड़कों का विस्तार

By Mohan Rao
Published: May 19, 2026
Share
SHARE

कोंडागांव। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की संयुक्त नीति से बस्तर संभाग में माओवाद मुक्त होने के बाद अब विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। वर्षों तक दहशत और असुरक्षा के कारण जहां बुनियादी सुविधाओं का विस्तार बाधित रहा, वहीं अब दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों तक सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। केन्द्र और राज्य शासन द्वारा बस्तर संभाग के सभी जिलों में विशेष प्राथमिकता के साथ विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।

इसी क्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कोण्डागांव जिले के दूरस्थ गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने का कार्य तेजी से जारी है। जिसमें विशेष रूप से केशकाल और मर्दापाल क्षेत्र के वे गांव शामिल है, जहां कभी माओवादी गतिविधियों के कारण शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं और विकास कार्य की पहुँच नही थी, अब वहाँ निर्माण गतिविधियों से विकास के द्वार खुल रहे हैं। जिले के दुरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने तथा गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत लगभग 103.60 किलोमीटर की 29 महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिसकी कुल लागत 78 करोड़ 24 लाख रुपए है। इसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना परियोजना क्रियान्वयन इकाई कोण्डागांव अंतर्गत 19 सड़क कुल लंबाई 68.37 कि.मी. कुल लागत 50 करोड़ 27 लाख रूपये है।

कार्यपालन अभियंता, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से प्राप्त जानकारी के अनुसार केशकाल क्षेत्र में पीएमजीएसवाई-4 वर्ष 2025-26 अंतर्गत स्वीकृत 11 सड़कों की कुल लंबाई 39.23 किलोमीटर है। इनमें बावनमारी से बेडमामारी मार्ग, बटराली होनहेड़ आरडी से उपरचंदेली, होनहेड़ से घोडाझर, बिंझे से चिखलाडीही, कलेपाल से पराली, तोडासी से गादड़, रावबेड़ा से गिरगोली, कुवेमारी से भण्डारपाल, कुएंमारी से कुदारवाही तथा भण्डारपाल से मडगांव तक के सड़क मार्ग के अलावा फरसगांव क्षेत्र के पतोड़ा से कुम्हारपारा लंबाई 04 किलोमीटर शामिल हैं।

इसी प्रकार मर्दापाल क्षेत्र में स्वीकृत कुल 12 सड़कों की लंबाई 45 किलोमीटर है, जिसमें पुजारीपारा से कटुलपारा, खासपारा खचगांव गोदाम से मांझीपारा, पल्ली-बरसूर मार्ग से कीलम, खोड़सानार से पदेली, मर्दापाल-बयानार मार्ग से लखापुरी, लखापुरी से एहरा, बेतबेड़ा से ढोलमांदरी, बयानार मार्ग से बड़को, कुदूर मार्ग से पटेलपारा, छोटेउसरी मार्ग से टिमेनार, बयानार मार्ग से नहाकानार, तोडम मुख्य मार्ग से मुंडापारा तथा कोंडागांव-कोरमेल मार्ग से पटेलपारा खडपड़ी तक सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं। वहीं कोंडागांव क्षेत्र के 6 सड़कों का निर्माण कार्य भी शामिल है, जिसकी कुल लंबाई 20.36 किलोमीटर है।

इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं तक लोगों की पहुंच बेहतर बनेगी।और पर्यटन विकास को भी बढ़ावा मिलेगा साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को आर्थिक गतिविधियों एवं बाजारों से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा। बस्तर में अब विकास की नई तस्वीर देखने को मिल रही है, जहां शांति और विश्वास का वातावरण स्थापित होने पर दूरस्थ अंचलों में प्रगति के नए रास्ते खुल रहे हैं।

Bhilai Breaking : बीएसपी क्वार्टर में घूसा डंपर, कार गैराज के साथ कार भी क्षतिग्रस्त… देखें हादसे की तस्वीरें
इबोला की खोज करने वाले वैज्ञानिक ने चेताया, आ सकता है कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक वायरस
अच्छी पहल: अब मुख्य तकनीकी परीक्षक कार्यालय से आम लोग भी करा सकेंगे अपने नए भवनों की गुणवत्ता जांच… छत्तीसगढ़ शासन ने दी अनुमति… जाने क्या है शासन की गाइडलाइन
मलेशियाई नोट का झांसा देकर व्यापारी से 3.50 लाख की ठगी, पुलिस की गिरफ्त में आए तीन शातिर
मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, 6 मार्च तक बढ़ी रिमांड, 10 मार्च को जमानत पर होगी सुनवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिवनाथ नदी में अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन चैन माउंटेन मशीनें जब्त
Next Article छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का भरपूर स्टॉक, बढ़ी मांग के बीच सरकार अलर्ट, निर्बाद आपूर्ति जारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?