ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शेयर बाजार: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन उच्चतम स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

शेयर बाजार: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन उच्चतम स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड

By @dmin
Published: June 3, 2021
Share
शेयर बाजार: बाजार में जारी रिकॉर्ड तोड़ बढ़त का सिलसिला, इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी दिशा
शेयर बाजार: बाजार में जारी रिकॉर्ड तोड़ बढ़त का सिलसिला, इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी दिशा
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेेंसी)। आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 382.95 अंक (0.74 फीसदी) की तेजी के साथ 52,232.43 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 114.15 अंक यानी 0.73 फीसदी ऊपर 15,690.35 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 882.40 अंक यानी 1.74 फीसदी मजबूत हुआ। 

वैश्विक बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 41 अंक ऊपर 28,987 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स चार अंक की बढ़त के साथ 3,601 पर बना है। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 44 अंक नीचे 29,223 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 23 अंकों की गिरावट के साथ 3,247 पर आ गया है। बुधवार को अमेरिका का डाउ जोंस 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 25.07 अंक ऊपर 34,600.40 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 19.85 अंक ऊपर 13,756.30 पर बंद हुआ। 

बीते सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में इजाफा 
बीते सप्ताह देश की सबसे मूल्यवान 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में संयुक्त रूप से 1,39,566.52 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसमें सर्वाधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और इंफोसिस रहे। बीते शुक्रवार को समाप्त सप्ताह के दौरान केवल दो कंपनियों, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट देखी गई। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाइटन, ओएनजीसी, इचर मोटर्स, एल एंड टी और एक्सिस बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इंडसइंड बैंक, विप्रो, डॉक्टर रेड्डी, टाटा स्टील और बजाज ऑटो के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें आईटी, मीडिया,  पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, रियल्टी, मेटल, बैंक, प्राइवेट बैंक और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं। 

बढ़त के साथ खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 268.36 अंकों (0.52 फीसदी) की तेजी के साथ 52117.84 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 82.20 अंक (0.53 फीसदी) की बढ़त के साथ 15658.40 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को सपाट स्तर पर बंद हुआ था बाजार 
बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी सपाट स्तर पर बंद हुए थे। सेंसेक्स 85.40 अंक (0.16 फीसदी) की गिरावट के साथ 51,849.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 1.35 अंक यानी 0.01 फीसदी ऊपर 15,575.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

कोरोना एंटीबॉडी के साथ दुनिया में पहली बच्ची का जन्म, गर्भवती को मिली थी वैक्सीन की पहली खुराक
भूमि पेडनेकर दोस्तों के साथ इस देश में मनाएंगी नया साल…
सैन्य हेलिकॉप्टर दुघर्टना अपडेट : हादसे में बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की गंभीर हालत में इलाज जारी
पिछले सत्र में आई तेजी के बाद आज सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी भी लुढ़की
सड़क पर दो दिन तक पड़ा रहा बुजुर्ग का शव, कई वाहन कुचलते हुए निकल गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Ten percent laxity in compassionate appointments open the way for the appointment अनुकंपा नियुक्ति में दस फीसदी शिथिलता से भिलाई निगम में 10 लोगों की नियुक्ति की खुली राह… 7 की नियुक्ति स्वच्छता पर्यवेक्षक के पद पर और… 3 नियुक्ति भृत्य के पद पर
Next Article Railway breaking: Facility of Superfast weekly special express सिकंदराबाद- छपरा के बीच यात्रियों के लिए खुशखबरी: रेलवे ने 4 फेरों के लिए शुरू की नई स्पेशल ट्रेन… जाने कब कब चलेगी यह ट्रेन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?