ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिहार और असम में बाढ़ से हालत बेकाबू, कई लोगों की गई जान, NDRF ने 20 राज्यों में 120 टीमों को किया तैनात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बिहार और असम में बाढ़ से हालत बेकाबू, कई लोगों की गई जान, NDRF ने 20 राज्यों में 120 टीमों को किया तैनात

By @dmin
Published: July 22, 2020
Share
बिहार और असम में बाढ़ से हालत बेकाबू, कई लोगों की गई जान, NDRF ने 20 राज्यों में 120 टीमों को किया तैनात
बिहार और असम में बाढ़ से हालत बेकाबू, कई लोगों की गई जान, NDRF ने 20 राज्यों में 120 टीमों को किया तैनात
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के उत्तरी और पूर्वोत्तर हिस्सों में हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ से कई राज्यों में आफत आ गई है। वहीं लाखों लोगों को आपदा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बाढ़ से बिहार और असम में हालत बेकाबू हो गए हैं। असम में इस आपदा में मंगलवार तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है। वहीं राज्य के 24 जिलों के 24.19 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं।
इस बीच, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक प्रवक्ता ने बताया कि बल ने मानसून में बाढ़ और भारी बारिश की स्थिति से निपटने के लिए 20 राज्यों में 122 टीमों को तैनात किया है। इनमें से 12 टीम असम में हैं।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को एक व्यक्ति की नगांव जिले में मौत हुई है जबकि दूसरे की मोरीगांव में जान चली गई। उसने बताया कि बारिश और बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन की वजह से 26 लोगों की मौत हुई है।
उधर, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने बताया कि राज्य के पश्चिम गारो हिल्स जिले में बाढ़ में चार बच्चों और एक महिला की मौत हो गई है और 1.52 लाख लोग प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए चार लाख रूपये के मुआवजे का ऐलान किया।

Contents
  • असम में मदद करने को तैयार संयुक्त राष्ट्र
  • बिहार में वज्रपात से 17 लोगों की जान गई
  • गंडक-कोसी के इलाके में बिगड़े हालात
  • उत्तराखंड में भू-स्खलन में लापता 11 ग्रामीणों में से चार के शव मिले
flood situation in bihar and assam ndrf deployed 120 teams in 20 states many death reported

असम में मदद करने को तैयार संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र बाढग़्रस्त असम में राहत कार्यों के लिए मदद की दरकार होने पर भारत सरकार की सहायता के लिए पूरी तरह तैयार है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, ‘हमारे सहयोगियों ने बताया है कि भारत में असम और पड़ोसी देश नेपाल में मानसून की बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण 2254 गांवों के करीब 40 लाख लोग बेघर हो गए हैं और 189 लोगों की जान गई है।Ó साथ ही एक लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि में फसल नष्ट हो गई है। उनहोंने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र जरूरत पडऩे पर भारत सरकार की मदद को तैयार है।Ó विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) असम और नेपाल में प्रभावित समुदायों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है।

बिहार में वज्रपात से 17 लोगों की जान गई

बिहार में मंगलवार को बारिश के दौरान वज्रपात से 17 लोगों की मौत हो गयी। मरनेवालों में बांका के छह ,बिहारशरीफ के चार, जमुई के तीन,बोधगया के दो और लखीसराय व नवादा के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया है। उन्होंने अविलंब मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

Bihar: Flooding in parts of Sitamarhi district due to incessant rainfall in the area. (21.07.20) pic.twitter.com/htkP0nhT5z

— ANI (@ANI) July 21, 2020

गंडक-कोसी के इलाके में बिगड़े हालात

नेपाल और राज्य की नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में भी लगातार बारिश हो रही है। इस कारण पानी का दबाव बढ़ाता जा रहा है। नेपाल में भारी वर्षा के कारण वाल्मीकिनगर में गंडक बराज से रिकॉर्ड 4.20 लाख घनसेक और वीरपुर में कोसी बराज से 3.20 लाख घनसेक पानी छोड़ा गया है। इससे उत्तर और पूर्वी बिहार के गंडक और कोसी प्रभावित क्षेत्रों के निचले इलाके में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है।
आपदा प्रबंधन विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि गंगा को छोड़ कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं और बाढ़ के पानी ने आठ जिलों के करीब चार लाख लोगों को प्रभावित किया है। अधिकारी ने बताया कि आपदा मोचन बल की सर्वाधिक 19 टीमें बिहार में तैनात की गई हैं।

उत्तराखंड में भू-स्खलन में लापता 11 ग्रामीणों में से चार के शव मिले

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सोमवार को हुए भू-स्खलन में दब गए 11 ग्रामीणों में से चार के शव निकाले गए हैं जबकि सात अब भी लापता हैं। जिले के बंगापानी तहसील के टांगा गांव में रविवार देर रात मूसलाधार बारिश के बाद भू-स्खलन ने मुनस्यारी तहसील के गांव गैला पत्थरकोट और बंगापानी तहसील के टांगा गांव मे भारी तबाही मचा दी। गांव में जमींदोज चार मकानों के मलबे से बचाव दल ने चार ग्रामीणों के शव निकाले हैं। मलबे में अभी सात और ग्रामीण दबे हैं। इसी के साथ जिले के दो गांवों में मरनेवालों की संख्या सात हो गई है। जिले गैला पत्थरकोट गांव में बेटी समेत दंपति की मौत हो गई, जबकि टांगा गांव में चार मकान गिरने से 11 लोग मलबे में दब गए थे।

अवमानना मामला: प्रशांत भूषण पर एक रुपये का दंड, नहीं चुकाने पर तीन महीने की जेल
भाजपा को कवर्धा से आक्सीजन की आस, जनवरी में हो सकता है सरगुजा-चिंतन
इस्लाम की तरह तलवार के बल पर लोगों को बुला रही टीएमसी, कैलाश विजयवर्गीय ने की कैसी तुलना
छत्तीसगढ़ में अब तक एक चौथाई के करीब तेंदूपत्ता का हो चुका संग्रहण
नशे में धुत कार चालक ने युवक को सड़क पर घसीटा, बाल-बाल बची जान….  लोगों ने ड्राइवर की जमकर धुनाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article घर में खुदाई के दौरान एक के बाद एक निकले कोबरा के 17 बच्चे, कई अंडे भी मिले घर में खुदाई के दौरान एक के बाद एक निकले कोबरा के 17 बच्चे, कई अंडे भी मिले
Next Article खुशखबर: किसानों के लिए खुला निजी कंपनियों से करार का रास्ता, मंडियों से बाहर बेच सकेंगे उत्पाद खुशखबर: किसानों के लिए खुला निजी कंपनियों से करार का रास्ता, मंडियों से बाहर बेच सकेंगे उत्पाद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?