इंदौर (एजेंसी)। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस तलवार के बल पर दूसरे दलों के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। टीएमसी की डराने धमकाने व मुकदमे लाद कर पार्टी में शामिल कराने की प्रवृत्ति की तुलना उन्होंने इस्लाम से की। विजयवर्गीय ने कहा कि देश में इस्लाम भी इसी तरह आया था।
विजयवर्गीय मंगलवार को इंदौर में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार विपक्ष, खासकर भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे लाद रही है। बंगाल के हमारे सांसद अर्जुन सिंह पर 120 मुकदमे ठोंक दिए गए हैं। इनमें हत्या, डकैती, भ्रष्टाचार जैसे तमाम मामले हैं। हमारे प्रचारक महोदय को भी उलझा दिया।
#WATCH | Desh me Islam talvaar ke bal pe aaya aur (West) Bengal me jo log TMC me ja rahe hain, wo talvaar ke bal pe ja rahe hain: BJP General Secretary Kailash Vijayvargiya in Indore, Madhya Pradesh pic.twitter.com/YaYYKo7Mpz
— ANI (@ANI) November 2, 2021
भाजपा महासचिव विजयवर्गीय ने बताया कि बंगाल की तृणमूल सरकार ने उन पर भी 20 केस दायर कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं पर बंगाल में झूठे मुकदमे दायर कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। एक एक व्यक्ति पर 20 से लेकर 50 तक केस दायर किए गए हैं। जब सरकार विपक्ष की हत्या पर तूल जाती है तो आदमी कैसे जी पाएगा। जो लोग तृणमूल में जा रहे हैं वे तलवार के बल पर जा रहे हैं। इस्लाम भी देश में इसी तरह आया था। मुझे लगता है कि ये दोनों घटनाएं एक जैसी हैं।





