भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर में धन्वंतरी हॉस्पिटल के पास एक मकान में आग लग गई। जब आग लगी तो घर के लोग गहरी नींद में थे। अचानक धुआं-धुआं होने पर घर के लोग दहशत में आ गए। इस दौरान आधीरात के बाद लगभग 3 बजे के बाद का समय था। मौके से ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग को सूचना दी गई। तड़के 3:50 को सूचना मिली तो तत्काल टीम को रवाना किया गया।

मिली जानकार के अनुसार अग्निशमन कार्यालय दुर्घटना की सूचना के अनुसार थाना सुपेला के अंतर्गत नेहरू नगर धन्वंतरी हॉस्पिटल के पास एक मकान में आग लग गई। सूचना पर अग्निशमन दल को रवाना किया गया। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक़्क़त से घर में घुसकर आग पर क़ाबू पाया। आग कैसे लगी इसका कारण अज्ञात है। घर वाले भी नहीं बता पा रहे हैं कि आखिर आग कैसे लगी। सुपेला पुलिस ने इस मामले को जांच में लिया है। इस पूरी कार्रवाई में जिला अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र कुमार सिंह, अग्निशमन कर्मचारी भगवती बंजारे, उमाशंकर यादव, मुख़्तार अली, नितिन रामटेके, शारदा प्रसाद आदि की भूमिका सराहनीय रही।




