ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राम-वन-गमन पथ की पवित्र माटी से चंदखुरी की पावन धरती पर होगा पौधरोपण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राम-वन-गमन पथ की पवित्र माटी से चंदखुरी की पावन धरती पर होगा पौधरोपण

By Om Prakash Verma
Published: July 26, 2023
Share
राम-वन-गमन पथ की पवित्र माटी से चंदखुरी की पावन धरती पर होगा पौधरोपण
राम-वन-गमन पथ की पवित्र माटी से चंदखुरी की पावन धरती पर होगा पौधरोपण
SHARE

निजी एफएम रेडियो चैनल की पहल की मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा
मुख्यमंत्री ने कहा कि भांचा राम के सुन्दर स्मृतियों को सहेजने जुट रहे हजारों हाथ
मुख्यमंत्री ने ‘राम पथ से राम वन’ का किया शुभारंभ
सुकमा के रामाराम और कोरिया के सीतामढ़ी-हरचौका के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित अपने निवास परिसर से निजी एफएम रेडियो चैनल की पहल ‘राम पथ से राम वन’ का शुभारंभ किया और इसमें शामिल दो वाहनों को सुकमा जिले के रामाराम और कोरिया जिले के सीतामढ़ी-हरचौका के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ‘राम पथ से राम वन’ के माध्यम से भगवान राम की छत्तीसगढ़ यात्रा में शामिल प्रमुख स्थानों की मिट्टी एकत्रित कर इसके अंतिम पड़ाव माता कौशल्या धाम चंदखुरी में वृक्षारोपण किया जाएगा। साथ ही इस यात्रा के दौरान एफएम चैनल द्वारा भगवान श्रीराम की छत्तीसगढ़ यात्रा से जुड़ी कहानियों और मान्यताओं को भी आमजनों के साथ साझा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर रामपथ से रामवन मुहिम से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दी और इस पहल की सराहाना भी की। उन्होंने कहा कि भगवान राम हम सबके है और छत्तीसगढ़ उनका ननिहाल है। मुख्यमंत्री ने कहा हम भाग्यशाली है कि हमें राम-वन-गमन पथ को विकसित करने का अवसर मिला और 09 प्रमुख स्थानों पर निर्माण कार्य जारी है। शासन की इस पहल से हजारों लोग और संस्थाएं स्वस्फूर्त जुड़ते जा रहे है, यह बहुत अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी में भगवान राम बसते है और इस पवित्र मिट्टी को लाकर वृक्षारोपण का पुनीत कार्य किया जाएगा। यह वृक्ष भगवान राम के यात्रा की स्मृति का प्रतीक होगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में वनवास काल में भगवान राम की छत्तीसगढ़ यात्रा में शामिल स्थानों को राम-वन-गमन पथ के रूप में विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। शासन की इस पहल से लगातार अन्य लोग भी जुड़कर अपनी भगीदारी निभा रहे है। एफएम चैनल द्वारा रामपथ से रामवन की पहल से राम-वन-गमन पथ के प्रमुख स्थानों जैसे कोरिया के सीतामढ़ी-हर चौका, सरगुज़ा के रामगढ़ जांजगीर चांपा के शिवरीनारायण, बलौदा बाजार के तुरतुरिया, रायपुर के चंदखुरी, गरियाबंद के राजिम, धमतरी के सिहावा, बस्तर के जगदलपुर और सुकमा के रामाराम से मिट्टी एकत्रित कर माता कौशल्या धाम परिसर चंदखुरी में वृक्षारोपण किया जाएगा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजे डॉ. महंत रामसुंदर दास, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव सहित अन्य प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

Vizhinjam Port: दुनिया के सबसे बड़े कंटेनर जहाज का किया स्वागत, विझिनजाम बंदरगाह पर जहाज के लिए बर्थिंग प्रक्रिया शुरू
आईसीसी ने की टेस्ट रैंकिंग में ऐसी गड़बड़ी, मांगनी पड़ी माफी… जानिए क्या है माजरा
ट्रेन ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
यूएनडीपी और नीति आयोग ने मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान को सराहा
केरलम के सीएम होंगे वीडी सतीशन, कांग्रेस ने किया ऐलान, समर्थकों में जश्न
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article NPS के विरोध रेल कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, यूनियन ने की OPS के बहाल करने की मांग… 10 अगस्त को जंतर-मंतर में प्रदर्शन
Next Article छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के दूसरे चरण की शुरूआत, 31 जुलाई तक चलेगी प्रतियोगिता

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?