ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किश्ते नहीं पटी तो फाइनेंस कंपनी के गुर्गों का खौफनाक कांड, ट्रैक्टर से कुचलकर कर दी हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

किश्ते नहीं पटी तो फाइनेंस कंपनी के गुर्गों का खौफनाक कांड, ट्रैक्टर से कुचलकर कर दी हत्या

By @dmin
Published: September 16, 2022
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

श्रीकंचनपथ डेस्क। ट्रेक्टर की किश्तें नहीं पटाने पर फाइनेंस कंपनी के गुर्गों ने किसान की बेटी की हत्या कर दी। वसूली करने पहुंचे फाइनेंस कंपनी के गुर्गे ट्रेक्टर को जब्त कर जाने लगे इस दौरान किसान की बेटी रास्ते में खड़ी हो गई। फाइनेंस कंपनी के गुर्गों ने ट्रेक्टर से उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना झारखंड के हजारी बाग की है। इस मामले पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग के इचाक प्रखंड के सिझूवा निवासी दिव्यांग मिथिलेश कुमार मेहता ने 2018 में एक ट्रैक्टर फाइनेंस कराया था। ट्रैक्टर की कुल 6 किस्तें बाकी थीं। इसे जमा करने के लिए कंपनी द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था। 11 सितंबर को मिथिलेश 1 लाख 20 हजार रुपए लेकर फाइनेंस कंपनी के कार्यालय गया लेकिन मैनेजर ने 1 लाख 30 हजार रुपए की मांग की। इसके बाद किसान ने 22 सितंबर तक पूरे पैसे जमा कराने की बात कहकर वहां से निकल गया।

15 सितंबर को मिथिलेश के घर ट्रैक्टर जब्त करने 4 लोग कार से पहुंचे और ट्रैक्टर लेकर जाने लगे। इसके बाद इचाक मोड़ पर मिथिलेश की बेटी मोनिका ने ट्रैक्टर ले जाते देखा, तो वह उन लोगों को रोकने लगी। इसके लिए मोनिका ट्रैक्टर के सामने बैठकर चिल्लाने लगी। फाइनेंस कंपनी के लोगों ने उसके ऊपर ही ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे मोनिका की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद हजारी बाग पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश का माहौल है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Big Breking: कोविड अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने कहा-देश में जरूरी पाबंदियां आज से, कांग्रेस बोली नहीं रूकेगी भारत जोड़ो यात्रा
2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में बढ़ाया कदम, भिलाई सीए ब्रांच द्वारा बिजनेस कॉनक्लेव का आयोजन
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए होटल इंडस्ट्री में अपार संभावनाएं: मंत्री ताम्रध्वज साहू
उन्नति परियोजना के तहत मनरेगा श्रमिकों के कौशल विकास में तेजी लाने के निर्देश
कृष्ण कुंज की सुरक्षा एवं रखरखाव के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिना परमीशन के बने मकानों की नियमितीकरण का रास्ता साफ… जानें कैसे करना होगा आवेदन
Next Article Breaking news : किन्नरों ने कर दी सब्जी व्यापारी की पिटाई, मकान खाली कराने के नाम पर विवाद, स्मृति नगर थाने में बवाल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?