नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि विदेश से आने वाले यात्रियों की कोरोना टेस्टिंग की जाएगी। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर रैंडम चेकिंग भी की जाएगी। बैठक में देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की गई। इसी बीच कांग्रेस समेत कुछ राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने चीन ने आने वाली फ्लाइट पर रोक लगाने की मांग की है। कोविड को लेकर देश में आज से, यानी गुरुवार से ही पाबंदी शुरू होने वाली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हम लापरवाह नहीं हो सकते, तत्काल एक्शन लेना होगा।
#WATCH | …It's their (BJP) new idea, they wrote a letter to me saying COVID is coming & stop the Yatra. All these are excuses to stop this Yatra, they are scared of India's truth: Rahul Gandhi on Union Health min's letter pertaining to Covid protocols in Bharat Jodo Yatra pic.twitter.com/BCzziH2n06
— ANI (@ANI) December 22, 2022
पत्र के बाद से ही कांग्रेस पार्टी भाजपा पर हमलावर है। गुरुवार को एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, यह उनका (भाजपा का नया आइडिया है। उन्होंने मुझे पत्र लिखा कि कोविड आ रहा है और यात्रा बंद कर दो। ये सब इस यात्रा को रोकने के बहाने हैं। वे यात्रा को रोकने के बहाने बना रहे हैं कि मास्क पहनो, यात्रा बंद करो, कोविड फैल रहा है… सब बहाने हैं। हिंदुस्तान की शक्ति से, हिंदुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं। यही सच्चाई है।

नहीं रुकेगी भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस कोविड से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करेगी, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा को नहीं रोका जाएगा. उनका यह बयान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के उस पत्र के जवाब में आया है कि जिसमें मांडविया ने राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर कहा था कि अगर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा सकता है तो यात्रा को स्थगित करने पर विचार करें।
मांडविया ने कहा कि चीन की हालत तो बेहद खराब है। पिछली बार भी हमने बाकी देशों के मुकाबले कोविड को बेहतर तरीके से हैंडल किया था। हमारे पास अनुभव है इसलिए इस बार भी अच्छे से हैंडल कर लेंगे। उन्होंने कहा कि चीन में श्मशानों में भीड़ है। दूसरी लहर में भी भारत की स्थिति इतनी खराब नहीं हुई थी, जितनी चीन की अब हो गई है। वहां जिस वायरस ने कहर बरपाया है, वो और ज्यादा खतरनाक हो रहा है।




