ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में बढ़ाया कदम, भिलाई सीए ब्रांच द्वारा बिजनेस कॉनक्लेव का आयोजन
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर
October 21, 2026
पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद
October 21, 2026
अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय
October 21, 2026
कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार
October 21, 2026
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में बढ़ाया कदम, भिलाई सीए ब्रांच द्वारा बिजनेस कॉनक्लेव का आयोजन

By Om Prakash Verma Published January 11, 2024
Share
2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में बढ़ाया कदम, भिलाई सीए ब्रांच द्वारा बिजनेस कॉनक्लेव का आयोजन
2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में बढ़ाया कदम, भिलाई सीए ब्रांच द्वारा बिजनेस कॉनक्लेव का आयोजन
SHARE

भिलाई। सीए ब्रांच भिलाई द्वारा कला मंदिर सिविक सेंटर में एक दिवसीय बिजनेस मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री, आईएएस ओपी चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश महामंत्री अजय भसीन सहित अन्य उपस्थित रहे। भिलाई ब्रांच एवं सिकासा भिलाई तथा बिलासपुर ब्रांच व सिकासा बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से सीईओ, सीएफओ एवं व्यापारी शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा किलॉन्ग टर्म विजन के साथ भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र कैसे बने। भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी जर्नी को कैसे पूरा करे, इस तरह के बड़े रोड मैप के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। इस जर्नी में छत्तीसगढ़ बेहतर कंट्रीब्यूशन कैसे दे सकता है, जहां आज 5 लाख करोड़ की जीडीपी है उसे 10 लाख करोड़ की जीडीपी कैसे पहुंचाना है, इस दिशा में अत्यधिक सुधार एवं बड़ी मेहनत की जरूरत है। छत्तीसगढ़ को 5 लाख करोड़ की जीडीपी से 10 लाख करोड़ की जीडीपी कैसे पहुंचाएं इस पर पूरे सीए समुदाय, एंटरप्रिन्योर समुदाय एवं व्यापारियों का सहयोग अपेक्षित है। सीए सदस्य एवं व्यापारीगण मिलकर किस तरह अर्थव्यवस्था की ग्रोथ में अपना योगदान दें हमें तय करना है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि चेम्बर के माध्यम से हमारा पूरा प्रयास है कि हम देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में सीए मनीष डाफरिया, इंदौर, सीए विशाल पोद्दार मुंबई एवं सीए बिवोर कुमार रायपुर मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिन्होंने व्यापार में प्रगति एवं व्यापार के दौरान आने वाले समस्याओं के समाधान के संबंध में आवश्यक जानकारियां दी। कार्यक्रम में ब्रांच चेयरमेन सीए पायल नवीन जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न संस्थानों के सीईओ, सीएफओ एवं व्यापारियों की बिजनेस मीट था। जहां सीए और व्यापारी एक साथ मिलकर देश की अर्थव्यवस्था की उन्नति में किस प्रकार अपना योगदान दे सकें, इस पर चर्चा करना था। कार्यक्रम में सेंट्रल काउंसिल मेंबर सीए दुर्गेश काबरा, सीए अभय छाजेड़, सीए अनुज गोयल उपस्थित थे। कार्यक्रम में संयोजक सीए लेखवानी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में भिलाई ब्रांच वाइस चेयरमेन सीए राहुल बत्रा, सेक्रेटरी सीए अंकेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष सीए सूरज सोनी, सिकासा चेयरमेन सीए शिव चौधरी, पूर्व चेयरमेन सीए प्रदीप पाल, बिलासपुर ब्रांच चेयरमेन सीए संजय कुमार मिश्रा, सीए रजत अग्रवाल, सीए पंकज जजोडिय़ा, सीए आभास अग्रवाल, सीए उदित सोनी, सीए अंशुमन जजोडिय़ा सहित ब्रांच के पूर्व चेयरमेन सीए पदम बरडिय़ा, सीए संजीव अग्रवाल, सीए जेएल जैन, सीए एनके टांक, सीए नवीन जैन एवं बड़ी संख्या में सीए सदस्य व व्यापारीगण उपस्थित थे।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर

पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद

अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय

कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच

Om Prakash Verma January 11, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल हुए विधायक ललित चंद्राकर, लाभार्थियों को मिला उज्ज्वला कनेक्शन
Next Article वन स्टेशन वन प्रोडक्ट के स्टॉल का अर्ध शतक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में पूरा हुआ आत्म निर्भरता का 50वां स्टॉल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?