ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अतंरिक्ष विज्ञान : सूर्य से 100 अरब गुना बड़ा ब्लैक होल हुआ गायब, खोजने में छूटे वैज्ञानिकों के पसीने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedUncategorizedWorld

अतंरिक्ष विज्ञान : सूर्य से 100 अरब गुना बड़ा ब्लैक होल हुआ गायब, खोजने में छूटे वैज्ञानिकों के पसीने

By @dmin
Published: January 12, 2021
Share
अतंरिक्ष विज्ञान : सूर्य से 100 अरब गुना बड़ा ब्लैक होल हुआ गायब, खोजने में छूटे वैज्ञानिकों के पसीने
अतंरिक्ष विज्ञान : सूर्य से 100 अरब गुना बड़ा ब्लैक होल हुआ गायब, खोजने में छूटे वैज्ञानिकों के पसीने
SHARE

टेक डेस्क (एजेंसी)। एक विशालकाय ब्लैक होल गायब हो गया है जिसका वजन सूर्य के वजन से करीब 100 अरब गुना ज्यादा है। इस ब्लैक होल को ढूंढऩे में वैज्ञानिकों के पसीने छूट गए हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा इस गायब हुए ब्लैक होल को खोजने के लिए NASA की चंद्र एक्स-रे ऑब्जर्वेटरी और हबल स्पेस टेलिस्कोप का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन अभी तक इसका कोई अता-पता नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्लैक होल अंतरिक्ष में वो जगह है जहां भौतिक विज्ञान का कोई नियम काम नहीं करता। इसका गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र इतना शक्तिशाली होता है कि इसके खिंचाव से कुछ भी नहीं बच सकता। यहां तक कि प्रकाश भी इसमें जाने के बाद बाहर नहीं निकल सकता।

Abell 226 के केंद्र में होना चाहिए था ब्लैक होल
गायब हुआ ब्लैक होल गैलेक्सी (आकाशगंगा) कल्टर Abell 226 में होना चाहिए था लेकिन वह यहां नहीं है। गैलेक्सी कलस्टर Abell 226 की दूरी धरती से करीब 2.7 अरब प्रकाश वर्ष है। बता दें कि एक प्रकाश वर्ष की दूरी 9 लाख करोड़ किलोमीटर होता है। प्रकाश वर्ष का इस्तेमाल तारों और आकाशगंगाओं के बीच की दूरी मापने में होता है।

प्रत्येक गैलेक्सी के केंद्र में एक विशाल ब्लैक होल होता है जिसका वजन सूर्य के मुकाबले अरबों ज्यादा होता है। हमारी गैलेक्सी यानी मिल्की वे के केंद्र में जो ब्लैक होल है उसे सैगिटेरियस A* (Sagittarius A*) कहा जाता है। यह पृथ्वी से 26,000 प्रकाश वर्ष दूर है। वैज्ञानिक Abell galaxy के केंद्र के ब्लैक होल को खोजने के लिए 1999 से लेकर 2004 के डाटा को एनालाइज कर रहे हैं लेकिन अभी तक ब्लैक होल का कोई सबूत हाथ नहीं लगा है।

आपस में मर्ज हो सकते हैं ब्लैक होल
अमेरिका में मिशिगन यूनिवर्सिटी की एक टीम का कहना है कि Abell 226 में ब्लैक होल नहीं होने के कारण इसका गैलैक्सी के सेंटर से बाहर चले जाना भी हो सकता है। नासा चंद्र ऑब्जर्वेटरी के 2018 के डाटा के मुताबिक दो छोटी आकाशगंगाओं के मिलने के कारण बड़ी गैलेक्सी बनी होगी जिस वजह से ब्लैक होल नजर नहीं आ रहा है।

रीकोइलिंग ब्लैक होल
जब दो ब्लैक होल आपस में मिलते हैं तो वे गुरुत्वाकर्षण लहरों को पैदा करते हैं जो कि प्रकाश की गति से आगे बढ़ते हैं और अपने रास्ते में आने वाली हर एक चीज को निचोड़ सकते हैं और उसमें खिंचाव पैदा कर सकते हैं। गुरुत्वाकर्षण तरंगों के सिद्धांत के अनुसार इस तरह के विलय के दौरान जब एक दिशा में उत्पन्न तरंगों की मात्रा दूसरी दिशा की तरंगों से अधिक होती है तो नए बड़े ब्लैक होल को आकाशगंगा के केंद्र से विपरीत दिशा में भेजा जा सकता है। इसे “रीकोइलिंग” ब्लैक होल के रूप में जाना जाता है।
हालांकि अभी तक वैज्ञानिकों को ब्लैक होल के रीकोइलिंग के लिए कोई सबूत नहीं मिले हैं। साथ ही इसका भी पता लगाना अबी बाकि है कि क्या विशालकाय ब्लैक होल मर्ज होकर गुरुत्वाकर्षण तरंगों छोड़ सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक केवल छोटे ब्लैक होल के आपस में मिलने की पुष्टि हुई है और यदि इस गायब हुए ब्लैक होल को लेकर मिशिगन यूनिवर्सिटी का अनुमान सच होता है तो इसे खगोल विज्ञान की एक बड़ी सफलता के रूप में देख जाएगा।

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ, जानिए इनसे होने वाले फायदे…
shreekanchanpath 92 # 14 January 2025
लॉकडाउन के दौरान भी बनाए जा रहे हैं राशन कार्ड
Weather Update: बारिश के साथ तूफान ने मचाई तबाही, कई जगहों पर गिरे पेड़; बिजली के खंभे टूटे
हादसा : गोकलपुरी में आग लगने से सात लोगों की मौत, 30 झोपडिय़ां जलीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation अच्छी शिक्षा व स्कूलों में सुविधा बढ़ाने पर फोकस: विधायक वोरा ने स्कूली शिक्षा मंत्री से दुर्ग के लिए मांगी राशि
Next Article Trauma team of BMshah Hospital saved the life of the young बीएमशाह हॉस्पिटल की ट्रॉमा टीम ने बचाई युवक की जान…. दुर्घटना में टूट गई थी दोनों जांघों की हड्डी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?