ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएमशाह हॉस्पिटल की ट्रॉमा टीम ने बचाई युवक की जान…. दुर्घटना में टूट गई थी दोनों जांघों की हड्डी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बीएमशाह हॉस्पिटल की ट्रॉमा टीम ने बचाई युवक की जान…. दुर्घटना में टूट गई थी दोनों जांघों की हड्डी

By @dmin
Published: January 12, 2021
Share
Trauma team of BMshah Hospital saved the life of the young
Trauma team of BMshah Hospital saved the life of the young
SHARE

भिलाई। बीएम शाह अस्पताल की ट्रामा टीम ने एक बार फिर एक युवक की जान बचाई। दुर्घटना में घायल युवक के दोनों जांघों की हड्डियां टूट गई थी। साथ ही छाती में चोट थी। बीएम शाह हॉस्पिटल लाने के बाद युवक का इलाज शुरू किया गया। अब युवक का स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है। बीएम शाह अस्पताल के डॉक्टरों की मेहनत से युवक को नया जीवन मिला।
अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी नगर सुपेला वार्ड 5 निवासी राजीव कुमार साव (29) सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। छाती में चोट एवं दोनों जांघो की हड्डियां टूटने की वजह से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रेफर किया तो मरीज को भिलाई मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां से भी मरीज को डॉक्टर ना होने की वजह से रेफर किया गया। इसके बाद मरीज के रिश्तेदार ने उसे बीएम शाह अस्पताल में भर्ती कराया। मरीज की दोनों जांघों की हड्डी ूटने और अत्यधिक रक्तस्राव होने की वजह से मरीज गंभीर हो गया था। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभय प्रताप की द्वारा मरीज का ऑपरेशन किया गया जिसके सहयोग में एनेस्थीसिया डॉक्टर नीरज एवं ऑपरेशन थिएटर की टीम द्वारा मरीज का ऑपरेशन किया गया। छाती में चोट लगने की वजह से मरीज के खांसी में खून आ रहा था, मरीज को निमोनिया हो गया था, स्थिति काफी जटिल हो गई थी, लेकिन छाती रोग विशेषज्ञ डॉ तन्मय जैन ने रिश्तेदारों को भरोसा दिलाया और इलाज जारी रखने की सहमति लेकर इलाज जारी रखा। डॉक्टर जैन का अनुभव काम आया और मरीज सकुशल आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट हुआ। इसके बाद मरीज को सकुशल डिस्चार्ज किया गया।
काफी क्रिटिकल हो चुका था मरीज
बीएम शाह हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मरीज की दोनों जांघों की हड्डियां टूट जाने की वजह से मरीज काफी क्रिटिकल हो चुका था, मरीज का दोनों जांघो का ऑपरेशन किया गया जिसे डॉक्टरी भाषा में इंटर मिडूलरी नीलिंग कहते हैं। मरीज का काफी मात्रा में रक्तस्राव हो चुका हुआ था, मरीज को ब्लड भी चढ़ाया गया और मरीज को इसके बाद सकुशल डिस्चार्ज किया गया।
रिश्तेदारों के धैर्य से सफलता पूर्वक इलाज
चेस्ट फिजीशियन डॉ तन्मय जैन ने बताया कि मरीज की छाती में काफी गंभीर चोट लगने के कारण मरीज की खांसी में से खून आ रहा था , मरीज को निमोनिया भी हो गया था, और सांस की तकलीफ आने के कारण मरीज की ऑक्सीजन की मात्रा कम होने लगी ,जिसके लिए मरीज को आई.सी.यू .में रखा गया। रिश्तेदारों ने धर्य बनाए रखा और हम पर भरोसा रखे जिसकी वजह से इलाज करने में कोई कठिनाई नहीं आई और मरीज सकुशल डिस्चार्ज हुआ।
गंभीर अवस्था में भर्ती हुआ था अस्पताल में
बीएम शाह हॉस्पिटल मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ अरुण मिश्रा ने बताया कि 29 वर्षीय नवयुवक सड़क दुर्घटना में घायल गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां हमारे ट्रॉमा टीम ने मरीज का ऑपरेशन कर मरीज की जान बचाई, जिसमें डॉक्टर अभय प्रताप सिंह, हड्डी रोग सर्जन ,डॉ. नीरज (निश्चेतना ) डॉ. तन्मय जैन (चेस्ट फिजिशियन एंड क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट) एवं बी.एम. शाह हॉस्पिटल के ऑपरेशन एवं आई.सी.यू. टीम का विशेष योगदान रहा ,जिसके लिए वो बधाई के पात्र हैं।

राज्योत्सव पर प्रधानमंत्री मोदी करेंगे देश के पहले डिजीटल संग्रहालय का लोकार्पण, सीएम साय ने लिया तैयारियों का जायजा
भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 37 लाख के पार….. पिछले 24 घंटे में सामने आए 78357 नए मामले… राहत की बात रोजना 60 हजार से ज्यादा मरीज हो रहे हैं स्वस्थ्य
सीवी रमन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल, बोले- अनुशासन और समय प्रबंधन से मिलती है सफलता
ब्रेकिंग न्यूज: ड्रीम 11 होगा आईपीएल 2020 का स्पॉन्सर, बीसीसीआई ने इतने करोड़ रुपए में बेचे अधिकार
दुर्ग पुलिस ने ढूंढ निकाले 12 लाख के 101 गुम मोबाइल, मोबाइल पाकर एसपी संग सेल्फी लेते दिखे लोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अतंरिक्ष विज्ञान : सूर्य से 100 अरब गुना बड़ा ब्लैक होल हुआ गायब, खोजने में छूटे वैज्ञानिकों के पसीने अतंरिक्ष विज्ञान : सूर्य से 100 अरब गुना बड़ा ब्लैक होल हुआ गायब, खोजने में छूटे वैज्ञानिकों के पसीने
Next Article Mohammed Shahid arrested along with national president Srinivas Biwi दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री के घर के सामने थाली बजाने निकले राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के साथ मोहम्मद शाहिद हुए गिरफ्तार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?