ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुलासा : प्रेम प्रसंग में तीसरे शख्स की एंट्री, गला दबाकर की प्रेमिका की हत्या… सुखे तालाब में दफन मिली थी लाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

खुलासा : प्रेम प्रसंग में तीसरे शख्स की एंट्री, गला दबाकर की प्रेमिका की हत्या… सुखे तालाब में दफन मिली थी लाश

By Mohan Rao
Published: July 22, 2023
Share
आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
SHARE

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दिन पहले सूखे तालाब में मिली युवती की लाश का मामला सुलझ गया है। युवती की हत्या के बाद शव को दफना दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने शव बरामद करने के बाद जांच शुरू की और युवती के प्रेमी तक पहुंची। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। दरअसल आरोपी मृतका का प्रेमी है और उनके बीच तीसरे शख्स की एंट्री से परेशान था और इसी वजह से उसका युवती से विवाद हुआ और इसके बाद उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

बता दें दरिमा थाना क्षेत्र के भालूकछार गांव में गुरुवार को खेत की ओर गए ग्रामीणों ने तालाब में एक दफनाया गया शव देखा, जिसके पैर बाहर निकले हुए थे। सूचना पर दरिमा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मृतका की शिनाख्त होने के बाद शव का पीएम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में युवती की गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आसपास पूछताछ शुरू की गई। इस दौरान पुलिस को एक अहम क्लू मिला। पुलिस को पता चला कि युवती 16 जुलाई से लापता थी।

परिजनों का बयान लेने के बाद पता चला कि युवती का भालूकछार निवासी बुंदेश्वर राम नाम के युवक प्रेम प्रसंग चल रहा था। अक्सर दोनों की बात होती और मुलाकात भी करते। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर बुंदेश्वर राम (24) को हिरासत लिया। पूछताछ में बुंदेश्वर ने सारी सच्चाई उगल दी। बुंदेश्वर राम ने पुलिस को बताया कि 16 जुलाई को युवती ने प्रेमी बुंदेश्वर राम को दरिमा मिलने के लिए बुलाया था। बुंदेश्वर राम ने उससे मिलने के बाद उसे अपनी पल्सर बाइक पर बैठाकर घर ले गया।

घर से युवती को खेत की ओर ले गया। यहां बुंदेश्वर का युवती से विवाद शुरू हो गया। दरअसल युवती एक अन्य युवक से नजदीकियां बढ़ा रही थी जो कि बुंदेश्वर को रास नहीं आया। इसी बात पर दोनों में विवाद बढ़ा। इसके बाद बुंदेश्वर ने युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसे आत्महत्या दिखाने का भी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाया। इसके बाद सूखे तालाब में गड्‌ढा खोदकर उसमें शव को दफना दिया। पुलिस ने बयान के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोरोना और लॉकडाउन से केंद्र सरकार ने लिया सबक, जनवरी 2021 में पहली बार कराएगी श्रमगणना
मुख्यमंत्री को मंत्रिगणों, सांसद और विधायकों ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं
बड़ा खतरा: छह महीने के भीतर अमेरिका पर हमला कर सकता है इस्लामिक स्टेट, पेंटागन ने जारी की चेतावनी
भीषण सड़क हादसे में 17 की मौत, रातों रात हुए पोस्टमार्टम के बाद सभी का अंतिम संस्कार
पीएम मोदी ने रचा इतिहास : हेड ऑफ गवर्नमेंट के रूप में सबसे ज्यादा दिन काम करने वाले नेता बने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी गुस्ताखी माफ : भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर करवा ली बेइज्जती
Next Article फेल हुआ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, सीएम बघेल बोले- अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दों में कोई तथ्य नहीं
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?