ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ : भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर करवा ली बेइज्जती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

गुस्ताखी माफ : भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर करवा ली बेइज्जती

By Mohan Rao
Published: July 22, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आखिरी सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लाकर विपक्ष ने आखिर अपनी बेइज्जती करवा ही ली। बहस में कल के विधायकों ने कद्दावरों को सड़कछाप तक कह दिया। प्रत्येक वार पर ऐसा पलटवार हुआ कि विपक्ष को अपनी लज्जा बचाने के लिए सदन छोड़कर भागना पड़ा। वैसे भी ये सभी चुनावी आरोप-प्रत्यारोप थे। ये जुमलेबाजी है। 40-50 साल पहले लोग हजारों के घोटाले की बातें करते थे। हजार पर जोर देने के लिए उसे हज्जार कहने का चलन हुआ। फिर लाखों के घोटाले होने लगे, अब करोड़ों नहीं बल्कि हजारों करोड़ के घोटाले होते हैं।

10-15 हजार की मासिक पगार पर घर चलाने वालों को ये आंकड़े अब ज्यादा प्रभावित नहीं करते। वह तो परेशान इसलिए है कि रसोई गैस, पेट्रोल, केबल टीवी, मोबाइल रिचार्ज सबकुछ महंगा हो गया है। पांच हजार रुपए तो इसी में खर्च हो जाते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने कम से कम बिजली बिल में राहत तो दी है. इसे भी विपक्ष “फ्री-बी” बता रहा है। सनातन की हिमायती पार्टी भी जब जुमलेबाजी पर आती है तो उसे भी अंग्रेजी के ‘स्लैंग’ (चालू भाषा) का उपयोग करना पड़ता है। वैसे भी यह पार्टी प्रवचन पंडालों में ज्यादा जाती है। प्रवचनकारों में इन दिनों नया ट्रेंड शुरू हो गया है। अब वे राम-रावण, या राम-सीता की बातें नहीं करते। अब उन्हें उन तमाम राक्षसों के नाम याद आ रहे हैं, जिनका वध प्रभु श्रीराम ने किया था।

विपक्ष इसी को फॉलो कर रहा है, पर प्रवचनकार दो बातें भूल जाते हैं। पहला तो यह कि वह त्रेतायुग था और यह कलियुग है। दूसरा यह कि इनमें से अधिकांश राक्षस प्रभु श्रीराम के हाथों प्राण गंवाकर शापमुक्त हुए थे। वैसे भी आरोप पत्र की लंबाई चौड़ाई देखकर शादी कार्ड के दर्शनाभिलाषियों की सूची याद आ गई। इस सूची में अति-उत्साही उन बच्चों का भी नाम डलवा देते हैं जो अभी केवल ‘मां बोल पाते हैं। वो हजार-पांच सौ तो क्या, किसी भी अपरिचित के दर्शन के अभिलाषी नहीं होते। फिर भी उनका नाम वैवाहिक पत्रिका पर छप जाता है। इनमें से कईयों का तो अभी नामकरण तक नहीं हुआ होता – गोलू-मोलू-चिंटू-पिंटू लिखकर काम चलाया जाता है।

आरोपों की सूची लंबी करने के झोंक में विपक्ष ने उन मुद्दों को भी इसमें जोड़ दिया जो खुद उनके कार्यकाल के थे। ऐसा ही एक मुद्दा था किसानों की राशि के गबन का। वैसे इस लंबी सूची की कोई जरूरत नहीं थी। चार-छह सॉलिड मुद्दे लेकर आते। अच्छी तैयारी के साथ आते और जमकर बहस करते तो जनता निहाल हो जाती। पर विपक्ष तो 15 साल सत्ता में रहकर खुद को ही शेर समझ बैठा था। वह भूल गया था कि जो पार्टी अभी सत्ता में है वह देश की सबसे पुरानी पार्टी है। उसमें भी ऐसे विधायक हैं जो पिछले 35 साल या उससे भी अधिक समय से विधानसभा के सदस्य हैं। जुबान उनके मुंह में भी है।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई वोडाफोन-आइडिया को फटकार, कहा- सीधे जेल भेज सकते हैं
Big News: लघु वनोपज उत्पाद पार्क का शुभारंभ: 16000 से अधिक वनोपज संग्राहक परिवारों को होगा फायदा
होटल कैंबीन ने भरा 5000 जुर्माना
दुखद घटना: बच्चों के सामने रेता कोरोना पीडि़त पत्नी का गला, फिर छत से कूदकर स्टेशन मास्टर ने दी जान
युवा कांग्रेस का हल्लाबोल: स्थानीय युवाओं के लिए नौकरी की मांग को लेकर भिलाई इस्पात संयंत्र का घेराव…. भारी बल की तैनाती के बीच युवा कांग्रेस ने रखी अपनी बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News: भारी वाहन की चपेट में 20 से ज्यादा मवेशी, 17 की मौत… हादसे के बाद चालक फरार
Next Article खुलासा : प्रेम प्रसंग में तीसरे शख्स की एंट्री, गला दबाकर की प्रेमिका की हत्या… सुखे तालाब में दफन मिली थी लाश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?