ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Entertainment: देखिए हंसल मेहता की बेमिसाल पेशकश, हौसले और साहस की एक दिलचस्प कहानी ‘फराज़’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

Entertainment: देखिए हंसल मेहता की बेमिसाल पेशकश, हौसले और साहस की एक दिलचस्प कहानी ‘फराज़’

By Om Prakash Verma
Published: April 12, 2024
Share
Entertainment: देखिए हंसल मेहता की बेमिसाल पेशकश, हौसले और साहस की एक दिलचस्प कहानी 'फराज़'
Entertainment: देखिए हंसल मेहता की बेमिसाल पेशकश, हौसले और साहस की एक दिलचस्प कहानी 'फराज़'
SHARE

एंड एक्सप्लोर एचडी पर ‘फऱाज़’ के मनोरंजक प्रीमियर के लिए अपना कैलेंडर मार्क कर लीजिए। यह चैनल अपने शानदार कॉन्टेन्ट के लिए जाना जाता है जो दर्शकों को मनोरंजित करने के साथ साथ प्रेरित भी करता है। 13 अप्रैल को रात 9 बजे दिखाई जाने वाली यह दमदार फिल्म, जाने माने फिल्ममेकर हंसल मेहता द्वारा निर्देशित और आदित्य रावल और ज़हान कपूर की जोड़ी द्वारा अभिनीत है। यह फिल्म 2016 के ढाका आतंकवादी हमले की भयावह घटनाओं में गहराई से झांकती है। आतंक के आगे कभी न झुकें – इस जज़्बे के साथ ये फिल्म हौसले और साहस की एक दिलचस्प कहानी को उजागर करती है। इस लाजवाब कहानी को देखना न भूलें, जो ऐसे चैनल द्वारा लाई गई है जो हमेशा नई, अनोखी और रोमांचक चीज़ें दिखाता है!

‘फऱाज़’ एक आम होस्टेज थ्रिलर से बढ़कर है, जो इस बात की गहरी पड़ताल करती है कि कैसे विशेषाधिकार प्राप्त पृष्ठभूमि के व्यक्ति, अपनी प्रगतिशील शिक्षा के बावजूद, चरमपंथी विचारधाराओं का शिकार हो सकते हैं। यह एक दिल दहला देने वाली कहानी है जहां आतंक के बीच हिम्मत की अंतिम परीक्षा होती है, जो खुद को जिंदा रखने की एक काली घनी रात में सामने आती है।

‘फऱाज़’ की कहानी जितनी आगे बढ़ती है, दर्शक उतना ही दिल दहला देने वाले सफर पर निकलते हैं। फिल्म में ज़बरदस्त और दिल को छू लेने वाले कई नज़ारे हैं। ये नज़ारे इंसान के हौसले और आस्था की ताकत को दिखाते हैं। ये फिल्म दहशत की काली रातों में नहीं खोती, बल्कि उम्मीद की रौशनी दिखाती है। ये दर्शकों को मुश्किलों में भी हार ना मानने और उम्मीद तलाशने की प्रेरणा देती है।

फराज़ फिल्म के निर्देशक मशहूर हंसल मेहता हैं। वो इस फिल्म के जरिए उस भयानक दिन की कहानी बताना चाहते हैं और ये बताना चाहते हैं कि इस हमले ने लोगों की जि़ंदगी को कैसे प्रभावित किया। वो डर या नफरत नहीं फैलाना चाहते। हंसल मेहता कहते हैं, ‘मैं चाहता हूँ कि दर्शक उस दिन के बारे में ज़्यादा जानें और ये समझें कि ये हमला लोगों की जि़ंदगी पर कैसा असर छोड़ गया।Ó ‘फराज़Ó सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्कि एक ऐसा शानदार अनुभव है जो दर्शकों को बांधकर रखेगा। फिल्म की धमाकेदार आवाज़ और शानदार कहानी सुनाने का तरीका एक अविस्मरणीय सफर बनाते हैं, जो आप पर गहरा असर छोड़ेगा। &एक्सप्लोरएचडी पर 13 अप्रैल रात 9 बजे इस फिल्म को ज़रूर देखें और सच्ची कहानी, हिम्मत, हौसले और अटूट इंसानी जज़्बे को महसूस करें।

फऱाज़’ सिर्फ मनोरंजन से कहीं ज्यादा है। ये एक ऐसा शानदार नज़ारा है जो दर्शकों को बांधकर रखेगा और उन्हें इंसान के अदम्य हौसले से रूबरू कराएगा। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले जहान कपूर कहते हैं, ‘&एक्सप्लोरएचडी पर 13 अप्रैल को रिलीज़ हो रही ‘फराज़’ को दर्शक कैसे देखेंगे, इसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूँ। मुझे गर्व है कि मेरी पहली फिल्म एक अलग तरह की कहानी बताती है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्मों से जुड़े परिवार से आने के नाते, मैं हमेशा से किसी न किसी रूप में सिनेमा से जुड़ा रहा हूँ। मुझे शुरू से पता था कि यही इंडस्ट्री है जहां मुझे अपनी पहचान बनानी है। ‘फराज़’ एक बेहद संतोषजनक सफर रहा है। ये सिर्फ फिल्म बनने के बारे में नहीं है, बल्कि कहानियों को जि़ंदा करने वाले जुनूनी लोगों के साथ मिलकर काम करने का शानदार अनुभव भी है।

परेश रावल के बेटे, आदित्य रावल कहते हैं, फऱाज़’में अपनी भूमिका निभाना एक मुकम्मल अनुभव था। हंसल मेहता के साथ काम करने से मुझे क्रूरता के बीच किरदारों की खोज करने, हमारे पेशे की सुंदरता को दिखाने का मौका मिला। यह सफर बड़ा फायदेमंद रहा है, और अब मुझे उस पल का बेसब्री से इंतजार है जब दर्शक इसे देखेंगे।

‘फऱाज़’ में दर्शाया गया तनावपूर्ण होस्टेज ड्रामा एक भयानक रात में सामने आता है, जो इसमें शामिल लोगों की जागरूकता और हिम्मत बढ़ाता है।

साहस, हौसले और अटूट इंसानी जज्बे की यादगार कहानी देखने के लिए 13 अप्रैल को रात 9 बजे एंड एक्सप्लोर एचडी पर हमसे जुड़ें, जहां हम आतंक के सामने झुकने से इनकार करते हैं और इसके बजाय उससे ऊपर उठते हैं।

भिलाई में पकड़ाया सनकी लुटेरा, रेप करने के बाद महिलाओं के जेवर लूटकर भाग जाता था बदमाश… ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
रेल हादसे की आतंकी साजिश? ट्रैक से खोले गए नट, 3 ट्रेनें भी गुजरीं
Accident : स्कार्पियो और बस में टक्कर, प्रदेश कांग्रेस सचिव और उनकी पत्नी सहित 3 की हालत गंभीर
ममता बनर्जी को झटका: कोलकाता हाईकोर्ट का आदेश- सुवेंदु अधिकारी के करीबी को तुरंत रिहा करे बंगाल सरकार
सीएम बघेल ने कहा-हाथी अभयारण्य के दायरे में आने वाली कोयला खदानों में उत्खनन नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर पुलिस की गिरफ्त में आया अंतराज्यीय शराब तस्कर, दुर्ग भिलाई व रायपुर में करता था ब्रांडेड शराब की सप्लाई
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: डीएलडी, ओएलडी और साइकोपैथ

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?