ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर पुलिस की गिरफ्त में आया अंतराज्यीय शराब तस्कर, दुर्ग भिलाई व रायपुर में करता था ब्रांडेड शराब की सप्लाई
Share
Notification Show More
Latest News
नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
October 19, 2026
कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन
October 19, 2026
अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस
October 19, 2026
भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
October 19, 2026
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

रायपुर पुलिस की गिरफ्त में आया अंतराज्यीय शराब तस्कर, दुर्ग भिलाई व रायपुर में करता था ब्रांडेड शराब की सप्लाई

By Mohan Rao Published April 12, 2024
Share
रायपुर पुलिस की गिरफ्त में आया अंतराज्यीय शराब तस्कर
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित दुर्ग भिलाई में ब्रांडेड शराब की तस्करी करने वाले एक बड़े तस्कर पकड़ने में सफलता मिली है।रायपुर पुलिस ने न सिर्फ तस्कर को गिरफ्तार किया बल्कि उसके गोदाम से अलग अलग ब्रांड की शराब जब्त की है। पुलिस ने कुल 32 पेटी शराब व एक कार को जब्त किया जिसकी अनुमानित कीमत 14.50 लाख रुपए बताया जा रहा है। तस्कर भनपुरी क्षेत्र में शराब बेचने आया था और मुखिबर की सूचना पर पकड़ा गया। तस्कर का नाम जितेंदर ​पाल सिंह (45) है जो मूलत: पटियाला पंजाब का रहने वाला है और यहां चंगोराभाठा में रहकर शराब तस्करी का काम रहा है।

बता दें रायपुर एसपी संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन निजात के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध रूप से शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष टीम का गठन करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इस बीच गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक कार सवार एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब लेकर खमतराई की ओर जा रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक उरला मणीशंकर चन्द्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा थाना प्रभारी खमतराई एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना खमतराई एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गए कार व हुलिये के व्यक्ति की तलाश शुरू की गई। टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति एवं वाहन की पतासाजी करते हुए व्यक्ति को भनपुरी चौक हनुमान मंदिर के पास स्थित बस स्टैण्ड पास पकड़ा। कार सवार व्यक्ति से पूछने पर उसने अपना नाम जितेन्दर पाल सिंह बताया। जितेन्दर पाल सिंह के कार तलाशी लेने पर उसमें अंग्रेजी शराब पेटियां मिली।

कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह पंजाब से सस्ते दामों पर शराब लाकर यहां महंगी दरों पर बेचता है। जितेन्दर पाल सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वाहन में अवैध रूप से रखें 10 पेटी पंजाब राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त किया गया। आारोपी ने पुलिस को बताया कि उसने दुर्ग जिले के अमलेश्वर की एक दुकान में और भी शराब की पेटियां छिपाकर रखने की जानकारी दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उक्त दुकान से 22 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने ब्लेंडर्स प्राइड, मेकडॉवल्स नंबर 1, रॉयल चैलेंज जैसे ब्रांड जब्त किए हैं।

इस प्रकार आरोपी के कब्जे से कुल 32 पेटी पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त हुण्डई एसेंट कार क्रमांक सी जी05 4757 जुमला कीमती लगभग 14 लाख 50 हजार रुपए जब्त कर उसके खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक एसएन सिंह थाना प्रभारी खमतराई, उप निरीक्षक प्रमोद कतलम, प्रधान आरक्षक रमेश यादव, आरक्षक सुदीप मिश्रा, दीपक मिश्रा, मनमोहन तंदुलाने तथा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, प्रधान आरक्षक कुलदीप द्विवेदी, आरक्षक रवि तिवारी, विकास क्षत्री, हिमांशु राठौड़, संदीप सिंह एवं अविनाश देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You Might Also Like

नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट

कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन

अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

Mohan Rao April 12, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नाराजगी से घबराया मालदीव, अब पर्यटकों को लुभाने भारत में रोड शो करने की तैयारी नाराजगी से घबराया मालदीव, अब पर्यटकों को लुभाने भारत में रोड शो करने की तैयारी
Next Article Entertainment: देखिए हंसल मेहता की बेमिसाल पेशकश, हौसले और साहस की एक दिलचस्प कहानी 'फराज़' Entertainment: देखिए हंसल मेहता की बेमिसाल पेशकश, हौसले और साहस की एक दिलचस्प कहानी ‘फराज़’

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?