ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: डीएलडी, ओएलडी और साइकोपैथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: डीएलडी, ओएलडी और साइकोपैथ

By Om Prakash Verma
Published: April 12, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
एक विद्यार्थी को क्लास की सभी लड़कियों से प्यार हो गया। उसे लगता कि सभी लड़कियां कनखियों से उसे ही देखती हैं, उसकी बातें सुनने के लिए मरी जाती हैं। वह जब चाहे, जिसका चाहे हाथ पकड़ सकता है, उसे किस कर सकता है। जब उसकी हरकतों से परेशान लड़कियां उसका विरोध करती तो उसे लगता कि वो नखरे कर रही है या शर्मा रही है। बहरहाल, युवक की शिकायत हुई और उसका साइकोलॉजिकल टेस्ट कराया गया। पता चला कि उसे डिल्यूजनरी लव डिसऑर्डर (डीएलडी) की समस्या है। ऐसे लोगों को लगता है कि सभी उसके प्यार में पागल हो रहे हैं, बस कह नहीं पा रहे। हालांकि यह छात्र चीन के एक विश्वविद्यालय का है जहां ऐसी शिकायतों के बाद आरोपी का साइकोलॉजिकल टेस्ट कराया जाता है। ऐसा कोई हिन्दुस्तान में करता तो उसकी पिटाई कर दी जाती, मुंह काला कर दिया जाता और सिर मूंडकर गले में जूतों की माला पहना दी जाती। हमारा दृढ़ विश्वास है कि मारपीट से प्यार का नशा हिरन हो जाता है और भूत भी भाग जाते हैं। फिर भी न मानें तो अभी पेड़ों का इतना भी अकाल नहीं पड़ा है कि उसे लटकाने के लिए शाख कम पड़ जाएं। बहरहाल, बात मनोविकारों की चली तो कुछ और स्थितियों की भी चर्चा कर लेते हैं। बंगाल में भाजपा के एक प्रत्याशी ने चुनाव प्रचार के दौरान एक युवती का गाल चूम लिया। वह बेंगलुरू में नर्सिंग की छात्रा है। वह भाजपा के ही एक कार्यकर्ता की बेटी है। हो सकता है नेताजी का उसके घर पर भी आना जाना हो और वो छात्रा को तब से जानते हों जब वो छोटी बच्ची थी। स्नेहातिरेक में ऐसा करना स्वाभाविक हो सकता है। पर यही हरकत अगर किसी कांग्रेसी नेता ने की होती तो अब तक बवाल मच जाना था। नेहरू-एडविना से लेकर थरूर तक की फोटो छप जानी थी। एनडी तिवारी को भी घसीटा जा सकता था। मनोवैज्ञानिक समस्याएं कई तरह की होती हैं। इन्हीं में से एक है आबसेसिव कम्पल्सिव डिसऑर्डर। इसमें किसी के प्रति हद से ज्यादा आकर्षण हो सकता है, नकारे जाने पर हिंसात्मक भाव आ सकते हैं, एक प्यार की खातिर वह पूरी दुनिया से बगावत कर सकता है। प्यार को हासिल करने का ऐसा जुनून उसपर छा सकता है कि वह पूरी दुनिया को आग लगा सकता है। गरीब टाइप के सामान्य लोग ओसीडी में मारा-मारी करते हैं, खून-खराबा करते हैं, दूसरों को या खुद को नुकसान पहुंचा लेते हैं। पर खूब पढ़े लिखे और रसूखदार लोग ऐसी स्थिति में विष बीज बोते हैं। ऐसी स्थिति तब बनती है जब व्यक्ति किसी व्यक्ति या विचारधारा से बेइंतहा प्यार करता है। वह इस प्यार का अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाता। तब प्रेम के डोपामाइन की जगह नफरत का नोरेपिनाफ्रिन रिलीज होता है। जब एक पूरी भीड़ इस स्थिति में हो तो मानवता कराहती है। धर्म हाशिए पर चला जाता है।

पीएनबी और फोनपे समेत इन छह इकाइयों पर आरबीआई ने लगाया करोड़ों का जुर्माना
हनुमंत कथा पंडाल से पकड़ाए नौ संदिग्ध, चोरी व चैन स्नैचिंग रोकने पुलिस की कार्यवाही
Indial Idol Season-4: इंडियन आइडल बेस्ट के लिए एक बढ़िया मंच है-Vishal Dadlani
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं
देवस्नान के पश्चात देव पड़े बीमार, मंदिर के पट हुए बंद… अब 5 जुलाई होंगे महाप्रभु के दर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Entertainment: देखिए हंसल मेहता की बेमिसाल पेशकश, हौसले और साहस की एक दिलचस्प कहानी 'फराज़' Entertainment: देखिए हंसल मेहता की बेमिसाल पेशकश, हौसले और साहस की एक दिलचस्प कहानी ‘फराज़’
Next Article रामेश्वरम कैफे विस्फोट के आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार, पहचान छिपाकर रह रहे थे बदमाश… NIA के हत्थे चढ़े

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?