ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग पुलिस की पिंक पेट्रोलिंग शुरू, महिलाओं की सुरक्षा के लिए सतर्क रहेंगी 14 टीमें
Share
Notification Show More
Latest News
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक
October 15, 2026
तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट
October 15, 2026
छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
October 15, 2026
हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग पुलिस की पिंक पेट्रोलिंग शुरू, महिलाओं की सुरक्षा के लिए सतर्क रहेंगी 14 टीमें

By Mohan Rao Published July 16, 2026
Share
SHARE

भिलाई। महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा विशेष पहल की गई है। गुरूवार को दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-06 भिलाई से 14 पेट्रोलिंग टीमों को रवाना किया। यह टीमें जिलेभर में महिलाओं सुरक्षा के लिए सतर्क रहेंगी। इसके लिए जिले के 13 थाना क्षेत्रों एवं 01 रक्षा टीम सहित कुल 14 विशेष टीमों का गठन किया गया है, प्रत्येक टीम में 04 पुलिसकर्मी एवं एक पीएसआई प्रभारी तैनात रहेंगे।

स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों, बाजार, मॉल, पार्क, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित गश्त कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। महिला सुरक्षा संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, डायल-112 के माध्यम से तत्काल सहायता तथा जन-जागरूकता अभियान के माध्यम से सुरक्षित वातावरण विकसित किया जाएगा। ये टीमें महिलाओं, छात्राओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतत गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेंगी।

पिंक पेट्रोलिंग अभियान के प्रभावी संचालन, समन्वय एवं मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक भारती मरकाम एवं उप पुलिस अधीक्षक आकर्षि कश्यप द्वारा निभाई जा रही है। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणिशंकर चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात)  ऋचा मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक हर्षित मेहर, नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (लाइन), उप पुलिस अधीक्षक (आईजीडब्ल्यू) भारती मरकाम, आकर्षि कश्यप सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं एवं छात्राओं से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, छेड़छाड़, उत्पीडऩ अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1091 अथवा निकटतम पुलिस थाना को दें। महिला सुरक्षा दुर्ग पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पिंक पेट्रोलिंग के प्रमुख कार्य

  • स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थानों में प्रवेश एवं छुट्टी के समय नियमित पेट्रोलिंग कर छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना।
  • महिलाओं से संबंधित शिकायतों एवं पिंक पैट्रोलिंग,डायल-112 से प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक सहायता एवं वैधानिक कार्रवाई करना।
  • पार्क, गार्डन, बाजार, मॉल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित गश्त करना।
  • असामाजिक तत्वों, मनचलों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करना।
  • महिला हेल्पलाइन 1091, आपातकालीन सेवा 112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के संबंध में जन-जागरूकता बढ़ाना।
  • महिलाओं, छात्राओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करना।

You Might Also Like

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक

तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट

छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू

Mohan Rao July 16, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जिले के 37 हजार 131 संग्राहक परिवारों को 30 करोड़ 65 लाख 79 हजार रुपए से अधिक का हुआ भुगतान हरा सोना ने बदली जिंदगी, ग्रामीणों के लिए बना आर्थिक संबल
Next Article पीएम मोदी कल करेंगे सरोना एवं बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, डीआरएम ने सीएम को दिया आमंत्रण

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?