ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, हॉस्टल के बाथरूम में लटकता मिला शव… सुसाइड नोट भी बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, हॉस्टल के बाथरूम में लटकता मिला शव… सुसाइड नोट भी बरामद

By Mohan Rao
Published: November 13, 2024
Share
कोंडागांव में छात्रा ने लगाई फांसी
SHARE

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 18 वर्षीय छात्रा कोंडागांव जिले के कनेरा मार्ग स्थित आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार को उसने बाथरूम के शॉवर हैंडिल पर फंदा लगाकर आत्महत्या की। छात्रा को सामान देने पहुंचे पिता से सबसे पहले शव देखा और पुलिस को सूचना दी। छात्रा के कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने पढ़ाई नहीं कर पाने के कारण आत्महत्या का जिक्र किया है। बहरहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार छात्रा नीलिमा साहू (18) आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय कोंडागांव में बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। वह यहां हॉस्टल में रह रही थी। छात्रा के पिता चेतन लाल साहू मंगलवार को अपनी बेटी को सामान देने के लिए हॉस्टल आये हुए थे। यहां बेटी को खोजने पर कहीं भी दिखाई नहीं दी, जिसके बाद पिता ने उसके फोन पर कॉल किया। कॉल रिसीव नहीं करने पर खोजबीन शुरू की। थोड़ी देर बाद पता चला कि छात्रा का फोन कमरे में बज रहा है।

जब पिता कमरे में जाने के बाद बाथरूम तक पहुंचा तो देखा कि नीलिमा का शव फंदे में लटका हुआ था। वहीं, पास के बिस्तर पर एक सुसाइड नोट भी था, जिसमें छात्रा ने पढ़ाई नहीं हो पाने व पढ़ाई समझ मे नहीं आने की बात कहते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का स्थाई पता रानीतराई जिला बालोद है। वहीं, उनके रिश्तेदार फरसगांव में भी होने की बात सामने आई है। छात्रा नीलिमा साहू के पिता चेतन लाल साहू पेशे से शिक्षक हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही दीपावली के बाद नीलिमा को हॉस्टल में पढ़ने के लिए छोड़ा था।

Breaking: दुर्ग संभाग में तीन शिक्षक और एक प्रधान पाठक निलंबित, चेतावनी के बाद भी जारी थी मनमानी, DEO ने किया सस्पेंड
BIG ACCIDENT : निर्वाण महोत्सव के दौरान लकड़ी से बना मंच ढहा, सात की मौत और 75 घायल
मनरेगा के महिला हितग्राहियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए मंत्री टीएस सिंहदेव
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेसवार्ता: संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा- 24 घंटे में ठीक हुए चार लाख से ज्यादा मरीज, तोड़े अब तक के सभी रिकॉर्ड
आशा भोसले के निधन पर सीएम साय का भावुक पोस्ट, बोले- अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अभा उड़िया समाज का अनोखा आयोजन, घर आंगन सजाने की कराई प्रतियोगिता, सेक्टर 5 की मुस्कान बनी विजेता
Next Article Dev Deepawali: पहली बार लाइव होगी देव दीपावली, पीएम मोदी भी देखेंगे ऑनलाइन Dev Deepawali: पहली बार लाइव होगी देव दीपावली, पीएम मोदी भी देखेंगे ऑनलाइन

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?