ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हरा सोना ने बदली जिंदगी, ग्रामीणों के लिए बना आर्थिक संबल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

हरा सोना ने बदली जिंदगी, ग्रामीणों के लिए बना आर्थिक संबल

By Poonam Patel
Published: July 16, 2026
Share
जिले के 37 हजार 131 संग्राहक परिवारों को 30 करोड़ 65 लाख 79 हजार रुपए से अधिक का हुआ भुगतान
जिले के 37 हजार 131 संग्राहक परिवारों को 30 करोड़ 65 लाख 79 हजार रुपए से अधिक का हुआ भुगतान
SHARE

मोहला। जिले के घने वन क्षेत्रों में तेंदूपत्ता हरा सोना केवल एक वनोपज नहीं बल्कि हजारों आदिवासी और ग्रामीण परिवारों की आजीविका का आधार भी है। हर वर्ष गर्मी के मौसम में ग्रामीण परिवारए विशेषकर महिलाएं, तेंदूपत्ता संग्रहण के कार्य में जुट जाते हैं। यह कार्य उनके लिए अतिरिक्त आय का प्रमुख स्रोत बनकर परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है। जिले के ग्रामों में रहने वाली बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण तेंदूपत्ता संग्रहण से प्राप्त आय का उपयोग बच्चों की शिक्षा, घरेलू आवश्यकताओं और खेती-किसानी के कार्यों में करते हैं। यही कारण है कि तेंदूपत्ता संग्रहण को ग्रामीण रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम माना जाता है।

वर्ष 2026 में जिले की 39 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के अंतर्गत 40 लॉट में 502 फड़ों के माध्यम से तेंदूपत्ता संग्रहण किया गया। मई माह में कुल 55 हजार 741.7 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण 37 हजार 131 संग्राहक परिवारों द्वारा किया गया। इस संग्रहण के एवज में संग्राहक परिवारों को 30 करोड़ 65 लाख 79 हजार 350 रुपए का भुगतान किया गया है। इसके अतिरिक्त फरवरी-मार्च 2026 में तेंदूपत्ता बूटा कटाई के लिए 40 लाख 51 हजार 154 रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है।

गुणवत्ता के कारण जिले के तेंदूपत्ते की बढ़ी पहचान

जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का तेंदूपत्ता अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि जिले के तेंदूपत्ता लॉट प्रतिवर्ष ठेकेदारों द्वारा उच्च दर पर खरीदे जाते हैं। वर्ष 2023 के तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए जिले की 36 समितियों के 33 हजार 363 संग्राहक परिवारों को 11 करोड़ 97 लाख 98 हजार 934 रुपए बोनस राशि के रूप में प्रदान किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

पारदर्शी व्यवस्था से समय पर भुगतान

तेंदूपत्ता बूटा कटाई और संग्रहण के भुगतान के लिए ऑनलाइन व्यवस्था लागू की गई है। डीबीटी प्रणाली के माध्यम से राशि सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में भेजी जा रही है, जिससे भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदूपत्ता संग्रहण से मिलने वाली आय उनके लिए आर्थिक संबल बन गई है। इससे न केवल परिवार की जरूरतें पूरी हो रही हैं, बल्कि महिलाएं भी आर्थिक रूप से सशक्त होकर आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही हैं।

रोम का प्रसिद्ध ट्रेवी फाउंटेन देखने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, वैश्विक नेताओं के साथ उछाला सिक्का
Bhilai Breaking : क्लीनिक में युवती ने लगाई फांसी, कमरे में फंदे से लटकती मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस
पाक को खदेड़ने वाले वीर का हुआ ‘अभिनंदन’, मेजर विभूति और सूबेदार सोमबीर को मिला शौर्य चक्र
BREAKING NEWS : सेंट्रल एवेन्यू में बड़ा हादसा, कार की ठोकर से सेक्टर-1 जा रहे शख्स की मौत
स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू की पहली बैठक, स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में भिलाई को प्रथम स्थान दिलाने टीमवर्क से कार्य करने दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 272 # 16 July 2026
Next Article दुर्ग पुलिस की पिंक पेट्रोलिंग शुरू, महिलाओं की सुरक्षा के लिए सतर्क रहेंगी 14 टीमें

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?