ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Durg News: धान खरीदी की व्यवस्था देखने यहां पहुंचे कलेक्टर, डैमेज बारदानों का उपयोग नहीं करने के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Durg News: धान खरीदी की व्यवस्था देखने यहां पहुंचे कलेक्टर, डैमेज बारदानों का उपयोग नहीं करने के निर्देश

By Om Prakash Verma
Published: November 1, 2022
Share
Durg News: धान खरीदी की व्यवस्था देखने यहां पहुंचे कलेक्टर, डैमेज बारदानों का उपयोग नहीं करने के निर्देश
Durg News: धान खरीदी की व्यवस्था देखने यहां पहुंचे कलेक्टर, डैमेज बारदानों का उपयोग नहीं करने के निर्देश
SHARE

दुर्ग। धान खरीदी की व्यवस्था देखने कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आज कुथरेल और अंडा समितियों का निरीक्षण किया। यहां पर वे धान बेचने आये किसानों से मिले। किसान गौकरण साहू से कलेक्टर ने अंडा में बातचीत की। साहू ने बताया कि इस बार सरकार ने हम किसानों के लिए बहुत अच्छा फैसला किया है। 1 नवंबर से धान खरीदी होने की वजह से अर्ली वैरायटी का धान लगाने वालों को बहुत राहत मिली है। इससे पहले विलंब से धान खरीदी होने की वजह से अर्ली वैरायटी वालों को दिक्कत आती थी। किसान ने बताया कि टोकन बढिय़ा कट गया। पहले ही दिन धान खरीदी के लिए पहुंच गये। अब कोई दिक्कत नहीं। जितना देर से बेचोगे, भीड़भाड़ होगी। गौकरण ने बताया कि एक महीने का अतिरिक्त समय मिलने से धान का उठाव होने में भी समस्या नहीं होगी। किसानों की भीड़भाड़ भी नहीं होगी।

डैमेज बारदाने उपयोग में न लाएं
कलेक्टर ने बारदाने भी देखे। समिति प्रबंधक ने कुथरेल में बताया कि पर्याप्त संख्या में बारदाने मौजूद हैं। कलेक्टर ने कहा कि सभी बारदाने अच्छी स्थिति में होना चाहिए। डैमेज बारदाने का उपयोग नहीं करें। डैमेज बारदानों के उपयोग से काफी नुकसान होता है। उन्होंने बारदानों की स्थिति भी देखी। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र में तौल, नपी मापक यंत्र, रजिस्टर वगैरह देखे और उठाव तथा स्टैकिंग वगैरह के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।

किसानों के लिए धान खरीदी केंद्र में सुविधा भी देखी
किसानों के लिए सभी खरीदी केंद्रों में खास सुविधा देने के निर्देश दिये गये हैं। उनके बैठने के लिए सुविधापूर्ण जगह के साथ ही पेयजल आदि की व्यवस्था के भी निर्देश दिये गये हैं। कुथरेल और अंडा दोनों ही समितियों में कलेक्टर ने इन सुविधाओं का निरीक्षण किया। कुथरेल में कलेक्टर बचत बैंक भी पहुंचे। वहां पर भी उन्होंने किसानों से चर्चा की।

247 किसानों ने कटाया था टोकन, 189 किसानों ने बेचा धान
जिला खाद्य नियंत्रक श्री दीपांकर ने बताया कि आज जिले भर में 189 किसानों ने अपना धान बेचा। यह धान 5739 क्विंटल था। 247 किसानों ने अपना धान बेचने टोकन लिया था। इसमें कुछ धान बेचने नहीं आ पाये और कुछ किसानों के धान में माइस्चर काफी ज्यादा था। उन्हें थोड़ा सूखाकर लाने कहा गया।

राज्य में बेहतर प्रबंधन से कम होने लगी कोरोना की रफ्तार…. कोरोना संक्रमित मरीजों के रिकवरी में आई तेजी
रोका छेका अभियान के तहत निगम क्षेत्र में 104 अवारा पशुओं की हुई धरपकड़… सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को रखा जा रहा निगम के शहरी गौठान में
छत्तीसगढ़ में वर्ल्ड रिकॉर्ड: राजधानी में 2000 से अधिक योग साधकों ने किया सेतुबंध आसन का प्रदर्शन… सीएम बघेल ने दी बधाई
श्रीराम नवमी पर 17 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, श्रीराम जन्मोत्सव समिति बैठक में तैयारियों पर हुई चर्चा
अन्नदाता ने प्रकाशवान तिरंगा से मनाया आजादी का अमृत महोत्सव…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुलिस कर रही थी बैंक के बाहर गश्त इधर लॉकर नहीं मिला तो बैंक से दो LED टीवी चुरा ले गए चोर बैंक के नीचे पुलिस कर रही थी गश्त इधर लॉकर नहीं मिला तो उसी बैंक से दो LED टीवी चुरा ले गए चोर
Next Article राज्योत्सव की शुभ घड़ी लेकर आई कई घरों में खुशियां, जिला अस्पताल में रिकार्ड डिलीवरी, इनमें 22 सीजेरियन राज्योत्सव की शुभ घड़ी लेकर आई कई घरों में खुशियां, जिला अस्पताल में रिकार्ड डिलीवरी, इनमें 22 सीजेरियन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?