ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में वर्ल्ड रिकॉर्ड: राजधानी में 2000 से अधिक योग साधकों ने किया सेतुबंध आसन का प्रदर्शन… सीएम बघेल ने दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में वर्ल्ड रिकॉर्ड: राजधानी में 2000 से अधिक योग साधकों ने किया सेतुबंध आसन का प्रदर्शन… सीएम बघेल ने दी बधाई

By Mohan Rao
Published: September 10, 2023
Share
छत्तीसगढ़ में योग अभ्यास का वर्ल्ड रिकार्ड
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने सेतुबंध आसन के प्रदर्शन के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित स्वर्गीय बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आज प्रदेशभर से आए 2000 से अधिक योगाभ्यासियों ने तिरंगे रंग का प्रतिरूप बनाते हुए एक साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए सेतुबंध आसन का सामूहिक प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस उपलब्धि पर शुभकामना संदेश में कहा है कि ‘छत्तीसगढ़ जब तक करेगा योग, तब तक रहेगा निरोग। उन्होंने कहा कि सेतुबंध आसन मन और शरीर को ब्रिज की तहत जोड़ता है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई ने रिकार्ड बनने की घोषणा करते हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग को प्रोविजनल सर्टिफिकेट प्रदान किया।

छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा लोगों को योग के महत्व के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदीप शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों के स्वास्थ को प्राथमिकता में रखते हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग को महती जिम्मेदारी सौंपी। इसे पूरा करते हुए आयोग द्वारा प्रदेश में लगभग 50 नियमित निःशुल्क योगाभ्यास केन्द्र शुरू किये गए हैं। सभी संभागों के योगसाधकों में प्रशिक्षण देकर गांव-गांव तक योग का प्रचार किया जा रहा है।

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग तन, मन और धन को सुरक्षित रखता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुसार आम नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उनके विधानसभी क्षेत्र के 90 प्रतिशत से अधिक वार्डों में निःशुल्क योग केन्द्र खोले गए हैं। डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि सभी योगसाधक 10-10 लोगों को योग सिखाएं। अगले वर्ष बड़ी संख्या में एक बार फिर सभी रिकॉर्ड बनाएंगे।

सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सेतुबंध आसन के साथ-साथ अन्य आसनों, प्राणायामो तथा ध्यान का अभ्यास भी किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू, छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्यगण श्री राजेश नारा, श्री रविन्द्र सिंह, श्री गणेश योगी, संस्कृत विद्यामंडलम के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शर्मा, आईजी श्री रतनलाल डांगी, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के साधकगण सहित बड़ी संख्या में योग प्रशिक्षक और साधकगण और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

पुलिस – नक्सली मुठभेड़ : जवनों को मिली बड़ी सफलता, एक नक्सली ढेर… भारी मात्रा में हथियार बरामद
बढ़ती महंगाई पर क्या बोल गईं वित्त मंत्री सीतारमण, आंकड़ों से किया सरकार का बचाव
भोरमदेव नहर विस्तारीकरण कार्य के लिए 11.49 करोड़ रुपये स्वीकृत
शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या, मंदिर के बाहर बैठे थे धरने पर
ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप FairPlay मामले में बुरे फंसे रैपर बादशाह, कई और सेलेब्स भी हैं निशाने पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इंजीनियर हुई ठगी का शिकार , गेम के चक्कर में गवाएं 16 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस इंजीनियर हुई ठगी का शिकार , गेम के चक्कर में गवाएं 16 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस
Next Article जी-20 में पहुंची फर्स्ट लेडी ने चखा मिलेट से बने लड्डू का लिया स्वाद, महिलाओं ने दिया बस्तर आने का निमंत्रण

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?