ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्रीराम नवमी पर 17 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, श्रीराम जन्मोत्सव समिति बैठक में तैयारियों पर हुई चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-Bhilai

श्रीराम नवमी पर 17 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, श्रीराम जन्मोत्सव समिति बैठक में तैयारियों पर हुई चर्चा

By Mohan Rao
Published: March 3, 2024
Share
SHARE

भिलाई । श्रीराम जन्मोत्सव समिति की जिला स्तरीय बैठक आज सेक्टर -9 में आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से 17 अप्रैल को आयोजित होने वाले भव्य श्रीरामनवमी उत्सव एवं शोभायात्रा के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए प्रारंभिक वर्षों के आयोजन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जिन लोगों ने जन जागरण का संकल्प लिया, वह मंदिर निर्माण के बाद आज पूर्ण हुआ जो हम सब के लिए  गौरव की बात है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि गत वर्ष एक मुठ्ठी दान, प्रभु श्रीराम के नाम अभियान के तहत महाभोग के लिए 100 क्विंटल चावल व अन्य सामग्री संग्रहित किया गया था। इस वर्ष भी प्रत्येक वार्डों से एक मुठ्ठी दान का संग्रह किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा के लिए भी राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। श्रीराम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ।

समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने समिति के प्रारंभिक वर्षों के संघर्ष से कीर्तिमान स्थापित करने की यात्रा बताई। उन्होंने उपस्थितजनों से आह्वान किया कि समिति द्वारा सामाजिक समरसता का ध्यान रखते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रमुखता से सम्मिलित किया जाना चाहिए। युवा शाखा के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने बताया कि 500 वर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ इसके लिए समिति का 38 वर्षों का संघर्ष के साथ मूल उद्देश्य एव संकल्प पूरा हुआ जो हम सब के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सभी से अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की बात कही। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मदन सेन  ने संगठनात्मक कार्य की जानकारी देते हुए बताया की हम इस वर्ष  1100 मंदिरों के लक्ष्य को पार करेंगे। सभी प्रखंडों मे जनजागरण के साथ कार्य किये जाएंगे और आमजनमानस को इस भव्य उत्सव से जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अरविंद वर्मा एवं आभार जिले के महामंत्री जोगिंदर शर्मा द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से  प्रांतीय अध्यक्ष रमेश माने, तेज बहादुर सिंह, विनोद सिंह, विष्णु पाठक, रविंद्र भगत, योगेन्द्र पाण्डेय, मुरलीधर अग्रवाल, बसंत प्रधान, वीणा चंद्राकर, गिरिजा बंछोर, मेघा कौर, गीतांजलि कौशिक, दिलीप केशरवानी, तिलक राज यादव, रिंकू साहू, मेवालाल यादव, गजानंद बंछोर, ईश्वरी नेताम, गीता विश्वकर्मा, रेखा बघेल, प्रमिला दुबे, साहिदा परवीन, गिरगेश पांडेय, संजय साहू, अवधेश पाण्डेय, गुरुनाम सिंह , उमेश तिवारी, मोहित अग्रवाल, शरद विजवे, मनु शर्मा, अशोक भारद्वाज, राम हिंदारिया, रामचंद्र साहू, आशा वर्मा, सुधा सोनी, संगीता, ज्योति सोनवाने, पुष्पा पटेल, बसंता कौर,राजकुमार साव, शिव बघेल, के राम मूर्ति, रंग बहादुर, अजीत चौधरी, मुकेश पांडे, पंकज वर्मा, बाल राजू, सूर्यकांत पांडे, रवि दास मानिकपुरी, ओम कुमार सिंह, माधो राम यादव, अमर जीत यादव, सहित सैकड़ों राम भक्त उपस्थित थे।

रेलमंत्री वैष्णव ने की सीएम साय की सराहना, बोले- रेल नेटवर्क मजबूती में छत्तीसगढ़ सरकार कर रही बेहतर कार्य
दूसरे दिन राजकुमार राव की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, शनिवार को इतना रहा कलेक्शन
पश्चिम बंगाल अनलॉक: एक जुलाई तक बढ़ीं पाबंदियां, दुकानें, मॉल व दफ्तर खोलने की रियायतें भी मिलीं
छत्तीसगढ़ के अंदरूनी क्षेत्रों में पहुंचा विकास, धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी बिछ रहा सड़कों का जाल
महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्षम योजना: एक महिला की सक्षमता से खुली बसनी में दर्जन भर उद्यमियों की सफलता की राह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी में पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला पति, चरित्र शंका में उठाया यह खौफनाक कदम
Next Article जगदलपुर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला तिवारी भाजपा में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने किया स्वागत

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?