ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Durg Corporation Election : भाजपा-कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन शुरू, जानिए कौन हो सकता है दावेदार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPolitics

Durg Corporation Election : भाजपा-कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन शुरू, जानिए कौन हो सकता है दावेदार

By Mohan Rao
Published: January 19, 2025
Share
दुर्ग निगम में महापौर के दावेदार
SHARE

भिलाई। दुर्ग महापौर का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों में प्रत्याशी चयन को लेकर अंदरूनी तौर पर मंथन शुरू हो गया है। दोनों पार्टियों में ओबीसी महिला नेत्रियों के चेहरे टटोले जा रहे हैं। दुर्ग निगम क्षेत्र में महिला नेत्रियों में से जो नए पुराने चेहरों को देखा जा रहा है उनमें कुछ गिने चुने चेहरे ही सामने आ रहे हैं। भाजपा व कांग्रेस समाज के बड़े वर्ग का साधने में लगे हैं। भाजपा जहां साहू समाज का चेहरा उतारने की कवायद में है तो वहीं कांग्रेस कुर्मी या यादव समाज से प्रत्याशी की तलाश में है।

मौजूदा समय में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है। निकाय चुनाव में सरकार की जिम्मेदारी काफी हद तक तय होती है। दुर्ग निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी वर्ग के सबसे बड़ी संख्या वाले साहू समाज में महापौर प्रत्याशी के लिए संभावनाएं तलाश रही है। इसका एक अहम कारण यह भी है कि भाजपा संगठन में दुर्ग जिले में सांसद और एक विधायक कुर्मी समाज से हैं यादव समाज से भी विधायक हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा दबाव है कि वो जिले में उपेक्षित साहू समाज से प्रत्याशी बनाएं।

कुर्मी और यादव समाज में संभावनाएं तलाश रही कांग्रेस
वहीं कांग्रेस पार्टी में ऐसी कोई प्रभावशाली नेत्री नहीं है, जो साहू समाज से ताल्लुक रखती हो वैसे भी लोकसभा में साहू समाज का प्रत्याशी देने के बावजूद कांग्रेस को अपेक्षाकृत समर्थन साहू समाज का नहीं मिल सका इसीलिए कांग्रेस पार्टी साहू समाज से निराश दिखती है, चूँकि साहू समाज का झुकाव स्पष्ट रूप से भाजपा की तरफ हमेशा से रहा है, ऐसे में कांग्रेस कुर्मी और यादव समाज में संभावनाएं तलाश रही है।

भाजपा नेत्रियों में डॉ. भारती साहू का नाम आगे
साहू समाज से जुड़ी प्रभावशाली नेत्रियों में भाजपा की संभावित प्रत्याशियों में डॉ. भारती साहू का नाम तेजी से सामने आ रहा है। छात्र संघ अध्यक्ष के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाली डॉ. भारती साहू समाज सेवा के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम है। पीएचडी की उच्च स्तरीय डिग्री लेकर शिक्षाविद के रूप में कॉलेज संचालिका होने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता के अभियानों का लंबा अनुभव उनके पास है और साहू समाज में महिला प्रकोष्ठ की संभाग अध्यक्ष के रूप में  समाज में मजबूत आधार भी है। जिला और प्रदेश साहू संघ के भी कई पदाधिकारी उनके पक्ष में बात कर रहे हैं। अन्य साहू समाज वाले दावेदारों में प्रत्याशी सविता पोषण साहू है, लेकिन सविता पोषण साहू ने वार्ड पार्षद के लिए भी दावेदारी की है। भाजपा से जुड़ी शहर की समाज सेविका और चिकित्सक डॉ. गनेशिया देवी साहू तथा पूर्व सांसद सरोज पांडे के निज सहायक रहे दौलत साहू की पत्नी चंपा साहू ने भी भाजपा से महापौर के लिए दावा किया है।

कांग्रेस में है यह दावेदार
कांग्रेस पार्टी में कुर्मी समाज से पूर्व महापौर आरएन वर्मा की पत्नी एमआईसी मेम्बर सत्यवती वर्मा मजबूत दावेदार है वही दूसरे नंबर पर इसी समाज से शहर महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रही कल्पना देशमुख का नाम लिया जा रहा है तो तीसरे नंबर पर रामकली यादव का नाम उभर रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी शहर में सक्रिय जरूर है लेकिन उसकी ओर से कोई भी गंभीर प्रत्याशी जो चुनौती दे सके सामने नहीं आ पाया है। बहरहाल दोनों प्रमुख पार्टियों के प्रमुख नेता दुर्ग महापौर सीट पर कब्जा जमाने के लिए  सामाजिक समीकरण के आधार पर अलग-अलग स्तरों पर प्रत्याशियों की छानबीन भी कर रहे हैं। वैसे इसमें कोई संदेह नहीं है कि सामाजिक समीकरण के आधार पर प्रत्याशी चुना जाना जीत का आधार बन सकता है।

आवासीय विद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म : भृत्य के पति ने ही किया था दुष्कर्म, जांच के बाद गिरफ्तार… आश्रम अधीक्षिका भी गई जेल
सच्चाई से दूर भाग रहे पवार साहब… उद्धव सरकार पर करारा वार कर देशमुख के इस्तीफे पर अड़ी भाजपा
बस्तर में लाल आतंक के पर्याय रामन्ना की पत्नी ने किया सरेंडर, बौखलाए नक्सलियों ने कहा गद्दार है सावित्री
जय श्री कृष्णा: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की दी शुभकामनाएं
91 साल के बुजुर्ग ने पेश की मिसाल, अस्पताल बनाने सरकार को देंगे अपनी जमीन, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कलेक्टर को निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking news : छत्तीसगढ़ के किसानों की बल्ले-बल्ले…. धान खरीदी की अंतर राशि फरवरी में एक साथ देगी सरकार
Next Article दुर्ग रेलवे स्टेशन में पकड़े गए सैफ पर हमले के संदेही को मुंबई पुलिस ने छोड़ा, कहा- वह आरोपी नहीं

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?