ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सच्चाई से दूर भाग रहे पवार साहब… उद्धव सरकार पर करारा वार कर देशमुख के इस्तीफे पर अड़ी भाजपा
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सच्चाई से दूर भाग रहे पवार साहब… उद्धव सरकार पर करारा वार कर देशमुख के इस्तीफे पर अड़ी भाजपा

By @dmin Published March 21, 2021
Share
नवाब मलिक के दामाद ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम फडणवीस को भेजा कानूनी नोटिस… मांगा पांच करोड़ का हर्जाना
नवाब मलिक के दामाद ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम फडणवीस को भेजा कानूनी नोटिस… मांगा पांच करोड़ का हर्जाना
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए सनसनीखेज आरोपों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है। इस पूरे मामले में बीजेपी उद्धव सरकार पर हमलावर है और अनिल देशमुख का गृह मंत्री के पद से इस्तीफा मांग रही है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को मीडिया को संबोधित करते हुए एक बार फिर से देशमुख के इस्तीफे की मांग दोहराई। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि शरद पवार सच्चाई से दूर भाग रहे हैं। आखिरकार महाराष्ट्र की वर्तमान सरकार शरद पवार ने ही बनवाई थी।
पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘परमबीर सिंह से पहले, महाराष्ट्र के डीजी सुबोध जयसवाल ने पुलिस ट्रांसफर में भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री को रिपोर्ट दी थी। लेकिन मुख्यमंत्री ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए डीजी जयसवाल को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने शरद पवार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने ही यह सरकार बनाई थी, इसी वजह से इसका बचाव कर रहे हैं। सचिन वाझे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के ऑर्डर पर ही वापस सर्विस में लाया गया था। पवार साहब सच्चाई से भाग रहे हैं।

फडणवीस ने फिर मांगा देशमुख का इस्तीफा
एंटीलिया मामले में महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर रहे देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर से गृह मंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा मांगा है। उन्होंने इस्तीफे की मांग को दोहराते हुए कहा कि इस मामले की तब तक जांच नहीं हो सकेगी, जब तक महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख अपनी कुर्सी पर रहेंगे। इससे पहले, उन्होंने शनिवार को कहा था कि अगर गृह मंत्री देशमुख इस्तीफा नहीं देते हैं तो मुख्यमंत्री को उन्हें पद से हटा देना चाहिए। इस मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। लेटर में यह भी लिखा है कि मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई थी, तो आखिर में उन्होंने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? वहीं, बीजेपी नेता राम कदम ने कहा कि सरकार जनता की रक्षा के लिए होती है, लेकिन तीन दलों की सरकार ने जनता का शोषण करने को कहा। इतना घिनौना काम कभी भी नहीं हुआ। अगर थोड़ी भी शर्म बची है तो जिम्मेदार मंत्री तुरंत इस्तीफा दे दें।

परमबीर के दावे गंभीर हैं, गहन जांच की जरूरत है: पवार
उधर, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने परमबीर के आरोपों को गंभीर बताते हुए कहा कि इनकी गहन जांच की जरूरत है। दिल्ली में संवाददाताओं से बात करते हुए पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस मामले में निर्णय करेंगे और देशमुख के खिलाफ कार्रवाई भी करेंगे। पवार ने कहा कि न तो मुख्यमंत्री और न ही राज्य के गृह मंत्री पिछले वर्ष पुलिस बल में सचिन वाझे को फिर से बहाल करने के लिए जिम्मेदार हैं। एनसीपी प्रमुख ने कहा कि सिंह के पत्र के बारे में उन्होंने ठाकरे से बात की है। उन्होंने कहा, ‘मैं उद्धव ठाकरे को सुझाव दूंगा कि परमबीर सिंह के दावों पर गौर करने के लिए पूर्व आईपीएस अधिकारी जुलियो रिबेरो का सहयोग लें। पवार ने कहा कि 17 मार्च को होम गाड्र्स में तबादला होने के बाद सिंह ने ये आरोप लगाए।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin March 21, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ, प्रवासी मजदूरों को मिला केंद्र सरकार का तोहफा, 50 हजार करोड़ किये जाएंगे खर्च बांकुरा में पीएम मोदी बोले- भाजपा स्कीम पर चलती है और टीएमसी स्कैम पर
Next Article जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों संग मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ISJK के दो आतंकवादियों को किया ढेर जम्मू में सांबा अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से एक पाक घुसपैठिया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?