ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking news : छत्तीसगढ़ के किसानों की बल्ले-बल्ले…. धान खरीदी की अंतर राशि फरवरी में एक साथ देगी सरकार
Share
Notification Show More
Latest News
श्रीनगर में छाई छत्तीसगढ़ की बेटियां :  साइकिल पोलो फेडरेशन कप में जीता गोल्ड
October 13, 2026
‘बिटिया @ वर्क’ अभियान : शासकीय कार्यालयों में पहुंचीं बेटियां, प्रशासनिक कामकाज को समझा
October 13, 2026
बिना पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, अंबिकापुर में चार टीपर जब्त
October 13, 2026
सुकमा में मिला नक्सल डंप : 13 हथियार और 208 डेटोनेटर सहित 46 जिंदा कारतूस बरामद
October 13, 2026
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित, अनुसंधान को मिलेगी गति
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

Breaking news : छत्तीसगढ़ के किसानों की बल्ले-बल्ले…. धान खरीदी की अंतर राशि फरवरी में एक साथ देगी सरकार

By Mohan Rao Published January 19, 2025
Share
कैबिनेट बैठक में सीएम साय
SHARE

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिया गया निर्णय, कई अहम निर्णय भी हुए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों धान खरीदी अंतिम चरण में है। वहीं अब राज्य के 27 लाख किसानों के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा घोषित 3100 रुपए प्रति क्विंटल की राशि किसानों को दी जाएगी। इस संबंध में रविवार को कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया। फिलहाल किसानों से केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जा रही है, जिसका भुगतान किसानों को किया जा रहा है। प्रति क्विंटल अंतर की राशि 800 रुपए छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को आदान सहायता के रूप में एकमुश्त फरवरी 2025 में प्रदान करेगी। इसके अलावा कैबिनेट ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में उपार्जित धान में से अतिशेष धान की  नीलामी को ऑनलाईन प्लेटफार्म के माध्यम से निराकरण करने का निर्णय लिया है।

Contents
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिया गया निर्णय, कई अहम निर्णय भी हुएकैबिनेट बैठक में लिए गए अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में एक और महत्वपूर्ण निर्णय यह लिया गया कि छत्तीसगढ़ राज्य में एचव्ही-4 श्रेणी के विद्युत उपभोक्ता-मिनी स्टील प्लांट, स्टील उद्योग को जिनके कैप्टिव पावर प्लांट नहीं है या एक मेगा वॉट से कम है तथा उनका लोड 2.5 एमव्हीए से अधिक है को औद्योगिक एवं आर्थिक मंदी के कारण उन्हें प्रतिस्पर्धा में बनाए रखने तथा राहत देने के उद्देश्य से कैबिनेट द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विशेष राहत पैकेज अंतर्गत ऊर्जा प्रभार में 01 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक अधिकतम एक रूपए प्रति यूनिट छूट देने का निर्णय लिया गया।

कैबिनेट बैठक

कलाकारों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता में भी वृद्धि
कैबिनेट ने विधानसभा सत्र में किए गए घोषणा के अनुपालन में राज्य के कलाकारों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। अर्थाभावग्रस्त लेखकों और कलाकारों एवं उनके आश्रितों को वित्तीय सहायता देने के लिए संस्कृति विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ कलाकार कोष नियम 1982 में संशोधन कर राज्य के कलाकारों को 25 हजार रुपए के स्थान पर अब अधिकतम 50 हजार रुपए की सहायता एवं मृत्यु होने पर 01 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान किए जाने का निर्णय लिया है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ एमओयू करने का निर्णय
छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं को वित्तीय बाजारों, निवेश के साधनों एवं वित्तीय नियोजन के क्षेत्र में उपयुक्त कौशल तथा आवश्यक ज्ञान उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छात्र स्किलिंग प्रोग्राम (एसएसपी) के तहत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ एमओयू करने का निर्णय लिया गया है। यह प्रशिक्षण हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल तथा कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए संचालित किया जाएगा।

कैबिनेट बैठक में लिए गए अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

  • वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग में अपर आयुक्त आबकारी का एक नवीन पद (वेतन मेट्रिक्स लेवल-15) का सृजन करने का निर्णय लिया गया।
  • नवा रायपुर अटल नगर में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रयोजन हेतु श्री सत्य सांई हेल्थ एवं एजुकेशन ट्रस्ट को अतिरिक्त 05 एकड़ भूमि निःशुल्क आबंटित करने का निर्णय लिया गया।
  • छत्तीसगढ़ विशेष क्षेत्र (अचल संपत्ति का व्ययन) नियम, 2008 के तहत् नवा रायपुर अटल नगर में  The Art of Living Centre  की स्थापना हेतु 40 एकड़ भूमि रियायती दर पर आबंटित करने का निर्णय लिया गया।
  • नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण की नया रायपुर आपसी सहमति से भूमि क्रय नीति, 2017 में संशोधन करने का निर्णय लिया गया।
  • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के द्वारा निर्मित 5 वर्ष से अधिक समय से नहीं बिके हुए आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों को (One time settlement) एकमुश्त निपटान हेतु लागत मूल्य (बेस रेट) से 10 प्रतिशत, 20 प्रतिशत तथा 30 प्रतिशत छूट देकर विक्रय करने का निर्णय लिया गया। 
  • प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 अंतर्गत एक लाख 32 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए कुल अनुदान राशि 3938.80 करोड़ है, जिसमें अनिवार्य राज्यांश 1450 करोड़ रूपए एवं अतिरिक्त राज्यांश 538 करोड़, जो कि मकान पूर्ण करने अथवा गृह प्रवेश पर दिया जाएगा, का अनुमोदन किया गया।  
  • कैबिनेट ने महिला स्व-सहायता समूह के हित को ध्यान में रखते हुए रेडी टू ईट निर्माण का काम महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपने का निर्णय लिया है। पहले चरण में रेडी टू ईट निर्माण का कार्य 5 जिलों में महिला स्व-सहायता समूहों को दिया जाएगा।
  • छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व एवं आरक्षण संबंधी प्रावधानों में संशोधन किए जाने हेतु विभिन्न धाराओं में संशोधन संबंधी जारी अध्यादेश की समयावधि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

You Might Also Like

श्रीनगर में छाई छत्तीसगढ़ की बेटियां :  साइकिल पोलो फेडरेशन कप में जीता गोल्ड

‘बिटिया @ वर्क’ अभियान : शासकीय कार्यालयों में पहुंचीं बेटियां, प्रशासनिक कामकाज को समझा

बिना पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, अंबिकापुर में चार टीपर जब्त

सुकमा में मिला नक्सल डंप : 13 हथियार और 208 डेटोनेटर सहित 46 जिंदा कारतूस बरामद

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित, अनुसंधान को मिलेगी गति

Mohan Rao January 19, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी में पत्नी की हत्या कर भागा पति, विवाद बाद सीमेंट से भरी बाल्टी से मारा…. आरोपी की तलाश में पुलिस
Next Article Durg Corporation Election : भाजपा-कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन शुरू, जानिए कौन हो सकता है दावेदार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?