ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग आईजी रामगोपाल गर्ग को मिला प्रधानमंत्री सिल्वर कप केस स्टडी प्रतियोगिता में पहला इनाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग आईजी रामगोपाल गर्ग को मिला प्रधानमंत्री सिल्वर कप केस स्टडी प्रतियोगिता में पहला इनाम

By Mohan Rao
Published: September 12, 2024
Share
आईजी रामगोपाल गर्ग
SHARE

भिलाई। दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने प्रधानमंत्री सिल्वर कप केस स्टडी प्रतियोगिता 2024 में प्रथम स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ सहित दुर्ग जिले का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल पुलिस अकादमी हैदराबाद द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

आईजी गर्ग द्वारा प्रस्तुत की गई केस स्टडी का विषय था ‘Use of Technology in Policing’ उनकी केस स्टडी सितंबर 2023 में रायगढ़ में हुई एक्सिस बैंक डकैती का पर्दाफाश करने में उपयोग की गई ‘Gait Pattern Analysis’ तकनीक पर आधारित थी। यह वैज्ञानिक तकनीक पहली बार छत्तीसगढ़ में इस्तेमाल की गई थी। उस समय श्री गर्ग रायगढ़ के डीआईजी थे और उन्होंने इस महत्वपूर्ण जांच में प्रमुख भूमिका निभाई थी। जिसमें पुलिस ने अपराध घटित होने के मात्र 15 घंटों के भीतर डकैतों को पकड़ लिया था और लूट की रकम 5.62 करोड़ रुपए बरामद किया था।

आईपीएस रामगोपाल गर्ग को सीबीआई में अपने समृद्ध अनुभव के आधार पर तकनीक के जानकार के रूप में पहचाना जाता है और उन्हें पुलिसिंग में तकनीक के उपयोग के लिए जाना जाता है। उन्होंने ‘त्रिनयन’ नामक एक मोबाइल ऐप भी विकसित किया है, जो पुलिस अधिकारियों को अपराध स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की पहचान करने में अत्यंत सहायक है। उनके विचारशील और परिणामोन्मुख दृष्टिकोण के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस उपलब्धि पर राम गोपाल गर्ग को दुर्ग रेंज सहित छत्तीसगढ़ के सभी अधिकारी, कर्मचारी और नागरिकों की ओर से हार्दिक बधाई दी गई है। उनके प्रयासों से पुलिस विभाग में नवाचार और उत्कृष्टता की दिशा में प्रेरणा मिलती है। श्री गर्ग ने इस अवसर पर कहा, “यह पुरस्कार केवल मेरा नहीं है, बल्कि पूरी टीम की मेहनत और लगन का परिणाम है। हम आगे भी इसी तरह समाज की सेवा में कार्यरत रहेंगे।

19 से राजधानी रायपुर में जुटेंगे देश भर के जनजातीय साहित्यकार, सीएम बघेल करेंगे शुभारंभ
छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी प्रोफेशनल बॉक्सिंग इवेंट, बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में अगस्त से होंगे मुकाबले
सिरसाखुर्द गांव को अब मूर्ति कला गांव के नाम से जानने लगे लोग, स्व सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं गोबर से मूर्तियां
रायपुर-बिलासपुर राजमार्ग पर बना प्रदेश का पहला फुल हाईट फोरलेन रेलवे अंडरब्रिज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने राजधानीवासियों को दी ऑक्सीजोन की सौगात: लोग ले सकेंगे ताजी हवा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Video में देखें दुर्ग-विशाखापट्नम वंदेभारत की खूबसूरती, कल सुबह 5:45 बजे ट्रायल रन के लिए होगी रवाना, जानिए ट्रेन का पूरा Time Table
Next Article कांकेर में चार इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बीजापुर में दो ग्रामीणों को नक्सलियों ने जनअदालत में दी फांसी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?