ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी प्रोफेशनल बॉक्सिंग इवेंट, बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में अगस्त से होंगे मुकाबले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी प्रोफेशनल बॉक्सिंग इवेंट, बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में अगस्त से होंगे मुकाबले

By @dmin
Published: June 22, 2022
Share
छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी प्रोफेशनल बॉक्सिंग इवेंट, बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में अगस्त से होंगे मुकाबले
छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी प्रोफेशनल बॉक्सिंग इवेंट, बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में अगस्त से होंगे मुकाबले
SHARE

‘रंबल इन द जंगल’ के साथ रायपुर से ओलंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह करेंगे अपनी नई पारी की शुरूआत
विजेंदर सिंह सहित अंतर्राष्ट्रीय पेशेवर मुक्केबाजों के होंगे मुकाबले
आयोजन की सहमति के लिए विजेंदर सिंह ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से ‘रंबल इन द जंगल’ नाम के इवेंट के साथ प्रोफेशनल बॉक्सिंग पहली बार रायपुर पहुंचेगी। यह आयोजन अगस्त में होने वाला है और इसमें अंतर्राष्ट्रीय पेशेवर मुक्केबाज और ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह शामिल होंगे।

विजेंदर सिंह छत्तीसगढ़ में इस आयोजन को लेकर काफी उत्सुक हैं। वे कहते हैं कि ”मैं रायपुर शहर में अपना अगला पेशेवर मुकाबला आयोजित करने की सहमति देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बहुत आभारी हूं। यह इवेंट छत्तीसगढ़ के लोगों को इस खेल से परिचित कराने का एक शानदार अवसर है। उम्मीद है कि इससे नई पीढ़ी के युवा मुक्केबाजों को आगे बढऩे की प्रेरणा मिलेगी।” विजेंदर सिंह ने बताया कि वे वर्तमान में मैनचेस्टर में प्रशिक्षण ले रहे हैं और इस अगस्त में फिर से नई शुरूआत के लिए काफी उत्सुक हैं। गौरतलब है कि विजेंदर सिंह ने 8 जून को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में बॉक्सिंग के खेल को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया था और उनसे छत्तीेसगढ़ में प्रोफेशनल बॉक्सिंग इवेंट कराने का आग्रह किया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति दी थी।

विजेंदर सिंह वर्ष 2008 में ओलंपिक का कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज हैं। वे वर्ष 2015 में पेशेवर मुक्केबाज बने विजेंदर सिंह ने 8 नॉकआउट सहित 12 मुकाबले जीते हैं, एक मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दुर्भाग्य से 12 मुकाबले जीतने के बाद उनकी जीत का सिलसिला गोवा में उनके आखिरी मुकाबले में टूट गया था। ”रंबल इन द जंगलÓÓ भारत में उनके पेशेवर मुक्केबाजी करियर के दौरान उनका छठा मुकाबला होगा। इस इवेंट का आयोजन पर्पल गोट स्पोर्टेनमेंट एलएलपी द्वारा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि वर्तमान और अगली पीढ़ी के लिए खेलों को बढ़ावा देना छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। विजेंदर सिंह के कद का कोई व्यक्ति, जिसने ओलंपिक में देश को गौरवान्वित किया है, उनका आना पूरे राज्य में युवा एथलीटों को प्रेरित करेगा।

यह प्रो-बॉक्सिंग इवेंट बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर में आयोजित की जाएगी। जिसमें विजेंदर सिंह के मुकाबले (हेडलाइन बाउट) के साथ अन्य अंतर्राष्ट्रीय पेशेवर मुक्केबाजों के मुकाबले भी होंगे।

केन्द्र के कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब लाएगा कानून, 19 अक्टूबर को विधानसभा का विशेष सत्र
महंगाई विरोधी जनजागरण यात्रा के दौरान बेहद सक्रिय दिखे दावेदार, महापौर बनने लपलपाई जीभ
सामाजिक बहिष्कार को समाज वापस ले अन्यथा हो सकती है कड़ी कार्यवाही – श्रीमती डॉ नायक
राष्ट्रीय महिला आयोग ने की उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग की सराहना
थल सेना भर्ती को लेकर कलेक्टर ने ली प्रेस वार्ता, कहा- पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा आयोजन…. अफवाहों पर न दें ध्यान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हरियाली प्रसार योजना: तीन वर्षों में 83 लाख से अधिक पौधों का रोपण हरियाली प्रसार योजना: तीन वर्षों में 83 लाख से अधिक पौधों का रोपण
Next Article किसानों को अब तक 4.98 लाख मीटरिक टन रासायनिक खाद वितरित किसानों को अब तक 4.98 लाख मीटरिक टन रासायनिक खाद वितरित

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?