ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांकेर में चार इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बीजापुर में दो ग्रामीणों को नक्सलियों ने जनअदालत में दी फांसी
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedKanker

कांकेर में चार इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बीजापुर में दो ग्रामीणों को नक्सलियों ने जनअदालत में दी फांसी

By Mohan Rao Published September 12, 2024
Share
चार नक्सलियों ने किया सरेंडर
SHARE

कांकेर/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 12 लाख रुपए के चार इनामी नक्सिलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। इनमें से दो पर 5-5 लाख रुपए और दो पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित है। इधर बीजापुर में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर ग्रामीणों को फांसी पर लटका दिया। वहीं एक छात्र को रिहा किया गया।  

छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर कमांडर सहित चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। नक्सली उत्तर बस्तर डिवीजन के कुएमारी एरिया कमेटी में सक्रिय थे। आत्मसमर्पित नक्सलियों में दो महिला नक्सली और दो पुरुष नक्सली शामिल हैं। चारों नक्सलियों पर 12 लाख का इनाम घोषित था। कांकेर एसपी आई के एलिसेला ने बताया कि सुरजन्ना उर्फ सिताय कोर्राम कुऐमारी एलओएस कमांडर थी, जिस पर पांच लाख का इनाम घोषित था। इस पर 2007 से 2024 तक कुल 24 मामले दर्ज हैं। वहीं, 2010 में नारायणपुर में एक घटना में 27 जवान शहीद हो गए थे, उसमें यह महिला नक्सली शामिल थी। कुएमारी एरिया कमेटी सदस्य नरेश उर्फ लक्कू पुनेम पर भी पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। 2013 से 23 तक पांच नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है।

कुएमारी एलओएस सदस्य सागर उर्फ गंगा और अंजू उर्फ सरिता शोरी पर एक-एक लाख का इनाम घोषित था। दोनों नक्सली पर 2017 से 23 तक 12 नक्सल घटनाओं में शामिल रहे हैं। चारों नक्सलियों ने पुलिस द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान तहत  शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित  होकर आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 25-25 हजार का प्रोत्साहन राशि भी दिया गया है।

जनअदालत में दो ग्रामीणों को फांसी पर लटकाया
बीजापुर जिले में नक्सलियों ने भैरमगढ़ क्षेत्र के जप्पेमरका इलाके में जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों पर मुखबिरी का आरोप लगाकर उन्हें फांसी की सजा दी है। वहीं, नक्सलियों ने एक छात्र को रिहा कर दिया है। भैरमगढ़ क्षेत्र के जप्पेमरका इलाके में नक्सलियों ने दो दिन पहले जनअदालत लगाकर ग्रामीण माड़वी सूजा और पोडियामी कोसा पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर उन्हें फांसी की सजा सुनाकर उनकी हत्या कर दी। वहीं, नक्सलियों ने मिरतुर छात्रावास में पढ़ रहे छात्र पोडियामी हिड़मा को जनअदालत से रिहा कर दिया है।  नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने ग्रामीणों की हत्या की जिम्मेदारी ली है। बता दें कि इससे पहले बीते 26 अगस्त को नक्सलियों ने भैरमगढ़ क्षेत्र के जैगुर निवासी सीतु मंडावी की पुलिस के लिये मुखबिरी करने का आरोप में जनअदालत लगाकर हत्या कर दी थी।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Mohan Rao September 12, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग आईजी रामगोपाल गर्ग को मिला प्रधानमंत्री सिल्वर कप केस स्टडी प्रतियोगिता में पहला इनाम
Next Article देवभोग बना नगर पंचायत, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना…. झाराबहाल और सोनामुंदी गांव भी शामिल

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?