ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Durg Crime News: गांजा तस्करी में दो जीआरपी आरक्षक सहित तीन गिरफ्तार, 2.40 लाख का मादक पदार्थ जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Durg Crime News: गांजा तस्करी में दो जीआरपी आरक्षक सहित तीन गिरफ्तार, 2.40 लाख का मादक पदार्थ जब्त

By Om Prakash Verma
Published: January 17, 2023
Share
Durg Crime News: गांजा तस्करी में दो जीआरपी आरक्षक सहित तीन गिरफ्तार, 2.40 लाख का मादक पदार्थ जब्त
Durg Crime News: गांजा तस्करी में दो जीआरपी आरक्षक सहित तीन गिरफ्तार, 2.40 लाख का मादक पदार्थ जब्त
SHARE

भिलाई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग अभिषेक पल्लव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग बँकर वैभव रमणलाल के नेतृत्व में सीएसपी स्काट को शहर में बिक रही अवैध मादक पदार्थों की धर पकड़ के लिए निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में 16 जनवरी को मुखबीर से सूचना मिली कि एक लड़का सिर में भगवा रंग का गमछा बांध व पीठ में काला पिट्टू एवं हाथ में लाल रंग का बैग रखा है जिसके अंदर मादक पदार्थ गांजा रखकर बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। उसके बाद तत्काल सिविल टीम दुर्ग एवं मोहन नगर थाना के संयुक्त टीम गठित कर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर हुलिया से संबंधित व्यक्ति की खोजबीन की।

दीपक नगर जैन मंदिर रोड में नाले के पास बताए गए हुलिये के अनुसार एक व्यक्ति मिला जो पुलिस टीम के पास पहुंचते ही भागने लगा। जिसे घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया और बैग को खोलकर देखने पर उसमें भूरे रंग के अलग-अलग पैकेट में गांजा होना पाया गया। मौके पर ही एनडीपीएस एक्ट के धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही शुरू की गई। गांजा लाने के संबंध में पूछताछ पर आरोपी लगातार पुलिस को गोलमोल जबाव दे रहा था लेकिन कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने उक्त गांजा को दुर्ग जीआरपी के आरक्षक विकास सिंह एवं शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बेचकर रूपए देने को कहा। आरोपी को पूर्व में भी उन दोनों आरक्षकों द्वारा चार-पांच बार गांजा उपलब्ध कराने की बात कही और गांजे की बिकी रकम को नगद तथा फोन पेय के माध्यम से आरक्षकों को देना बताया गया।

दुर्ग पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी आकाश भदौरिया पिता राजेश भदौरिया उम्र 20 निवासी ग्राम चोमो तहसील व थाना अटेल जिला भिंड मध्यप्रदेश का रहने वाला है। वर्तमान में वह कैलाश नगर तितुरडीह में रह रहा था। वहीं जीआरपी आरक्षकों में विकास सिंह पिता स्व. हरेन्द्र सिंह (आरक्षक क्रमांक-381) निवासी नयापारा तितुरडीह दुर्ग और शैलेन्द्र कुमार पिता द्वारिका प्रसाद उम्र 34 वर्ष (आरक्षक क्रमांक-122) निवासी रेलवे कालोनी दुर्ग का रहने वाला है। उक्त आरोपियों से 16 किलोग्राम गांजा जब्त कर (कीमत 2 लाख 40 हजार) एवं तीन नग मोबाईल फोन जब्त किया गया है। इन लोगों के खिलाफ मोहन नगर थाना में 35/23 धारा 20 ख एनडीपीएस एक्त के तहत कार्रवाई की जा रही है।

उपरोक्त कार्यवाही में सउनि किरेन्द्र सिंह थाना मोहन नगर सिविल टीम के आरक्षक जावेद खान, किशोर सोनी, नासीर बक्स, थॉमसन पीटर कमलेश यादव, गौर सिंह, प्रशांत पाटणकर, भरथरी निषाद, अजय कुमार यदु की उल्लेखनीय भूमिका रही।

क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, 6 फसदी मुनाफे का झांसा देकर फंसाए निवेशक
850 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, राजस्वमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
अबूझमाड एनकाउंटर पर बोले सीएम साय- केवल नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक पड़ाव
अब कोरोना से डरे बिना करें ट्रेन में सफर, रेलवे ने तैयार कर लिया है पोस्ट कोविड कोच
Breaking News : दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़े बांग्लादेश के चोर, टूरिस्ट वीजा पर पहुंचे थे भारत… भिलाई में 35 लाख की चोरी के हैं आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुहावरों के असल मायने ? काला अक्षर इंसान बराबर….. मुहावरों के असल मायने ? काला अक्षर इंसान बराबर…..
Next Article Success of Durg Police: 500 से ज्यादा आटो और 25 सीसीटीवी फुटेज, ऐसे पकड़े गए कैंसर का इलाज कराने आए बुजुर्ग के लुटेरे Success of Durg Police: 500 से ज्यादा आटो और 25 सीसीटीवी फुटेज, ऐसे पकड़े गए कैंसर का इलाज कराने आए बुजुर्ग के लुटेरे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?