ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Durg Crime : राजस्व विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी, दर्जनों युवाओं को शातिर महिला ने बनाया शिकार
Share
Notification Show More
Latest News
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
October 10, 2026
चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
October 10, 2026
हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश
October 10, 2026
नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
October 10, 2026
ऑटोम्यूटेशन से मिली बड़ी राहत, तहसील कार्यालय की दौड़भाग और लंबे इंतजार से मिली मुक्ति
अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Durg Crime : राजस्व विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी, दर्जनों युवाओं को शातिर महिला ने बनाया शिकार

By Mohan Rao Published July 15, 2025
Share
Fraud - फ्रॉड धोखाधड़ी
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र में राजस्व विभाग छत्तीसगढ़ शासन में नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से ठगी का मामला सामने आया है। पाटन के धमना गांव की रहने वाली महिला गीतांजली टण्डन पति प्रदीप टण्डन के खिलाफ शिकायत हुई। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल इस संबंध में ग्राम सिपकोना थाना पाटन निवासी ऐमन बंजारे ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह ग्रेजुएट है और जनवरी 2024 में उसकी मुलाकात गीतांजलि ठंडन से हुई थी। गीतांजलि ने उसके प्रमाण पत्र देखने के बाद उसे राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन मे सहायक ग्रेड़-3 भृत्य की सरकारी नौकरी लगाने का दावा किया। उसने कहा था कि उसकी विभाग में अच्छी जान पहचान है और वह आसानी से नौकरी दिला देगी। इसके लिए उसने 2 लाख रुपए की व्यवस्था करने कहा।

गीतांजलि के झांसे में आ चुके ऐमन ने 16 जनवरी 2024 एवं 19 जनवरी 2024, 24 जनवरी 2024 को ऑनलाइन माध्यम से 50,000 रुपए, 49,900 रुपए तथा 10,000 रुपए दिए। इसके बाद 12 व 14 फरवरी 10-10  हजार रुपए तथा 11 मार्च 2024 को  10 हजार रुपए दिए। इसी तरह अलग अलग तिथियों में ऑनलाइन 1,87,800 रुपए व नगद रकम 12,200 रुपए इस प्रकार कुल 2 लाख रुपए गीताजंली टण्डन को दिए। इसके बाद गीताजंली ने ऐमन को छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग महानदी भवन नवा रायपुर अटलनगर मंत्रालय का सहायक ग्रेड़-3 का चयन सूची तथा पद स्वीकृति प्रपत्र मुझे लाकर दिया। चयन सूची में क्रमांक 23 रोल नंबर 10248 अभ्यर्थी के नाम पर एमन पिता सीताराम पत्र का लेख सूची प्रदान किया एवं तहसील का अभिलेख सत्यापन प्रपत्र भी दिया जिसमे सत्यापनकर्ता अधिकारी प्रभारी अधिकारी का हस्ताक्षर तथा तहसीलदार रायपुर सहायक प्रभारी अधिकारी का सील एवं हस्ताक्षर थे।

इसके बाद मुझे गीतांजली द्वारा विश्वास दिया कि कुछ ही दिनो मे ज्वाईनिंग लेटर आयेगा तब मैं ज्वाईनिंग लेटर का इंतजार करते रहा जब काफी समय तक ज्वाईनिंग लेटर नही आया तब मेरे द्वारा गीतांजली टण्डन को फोन करने पर जल्द ही ज्वाईनिंग लेटर आएगा कहती रही लेकिन ज्वाईविंग लेटर नही आया तब गीतांजली के घर ग्राम धमना पता करने पर कहां रह रही है कि जानकारी नही होना बताया गया। उसका मोबाइल भी बंद मिला। इसके बाद जानकारी लेने पर गीतांजिल द्वारा आसपास के गांव के रहने वाले ज्योति कोसरे, धनंजय साहू, खोमलाल बंजारे, दीपक निषाद, मोहन लाल साहू, वेदप्रकाश निषाद, केशव मेश्राम, विरेन्द्र मौर्या, कुलेश्वर यादव, लक्ष्मीनाथ बंजारे, डाकेश्वर सोनकर, गजेन्द्र प्रसाद, लुकेन्द्र कुमार, अनिल बंजारे, सुनिल बंजारे, अनिल लहरे, साहिल पात्रे, बसंत यादव, होमन लाल सोनवान, राजेश, मोहन एवं मीना डहरे को भी नौकरी का झांसा देकर उनसे रुपए ले लिए।

कुछ दिन पहले गीतांजली ठंडन से मुलाकात हुई तो ऐमन ने उसे नौकरी के संबंध मे जानकारी मांगी। इस पर गीतांजलि ने कहा तो नौकरी भी नही लगेगा तथा तुम्हारा रकम भी वापस नही होगा तुम्हे जो करना है कर लो। उसने कहा कि वह वकील है और मंत्रालय एवं पुलिस विभाग मे बहुत पहुंच है मेरा कुछ नही बिगाड़ सकते। बहरहाल अब इस मामले में पाटन पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम

चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश

नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

Mohan Rao July 15, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 18 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद आज होगी शुभांशु की वापसी, कैलिफोर्निया में लैंड करेगी टीम
Next Article अमलेश्वर में तलवार से युवक पर हमला, पुरानी रंजिश में चचेरे भाई ने मार कर किया अधमरा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?