ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीनी कब्जे के खिलाफ नेपाल में सड़कों पर उतरे लोग, केपी ओली की नहीं खुल रही जुबान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

चीनी कब्जे के खिलाफ नेपाल में सड़कों पर उतरे लोग, केपी ओली की नहीं खुल रही जुबान

By @dmin
Published: September 23, 2020
Share
चीनी कब्जे के खिलाफ नेपाल में सड़कों पर उतरे लोग, केपी ओली की नहीं खुल रही जुबान
चीनी कब्जे के खिलाफ नेपाल में सड़कों पर उतरे लोग, केपी ओली की नहीं खुल रही जुबान
SHARE

काठमांडू (एजेंसी)। चीन के इशारे पर भारत विरोधी अजेंडे में जुटी नेपाल की केपी ओली सरकार को ड्रैगन ने ऐसा झटका दिया है कि वह कुछ बोल नहीं पा रही है। दूसरी तरफ जनता का आक्रोश अब फूट पड़ा है। नेपाल के हुमला में चीनी कब्जे और इमारतों के निर्माण की पुष्टि होने के बाद काठमांडू में लोग सड़कों पर उतर आए और चीन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। हाथों में तख्तियां लिए लोगों ने बालूवाटर स्थित चीनी दूतावास के बाहर नारेबाजी की।
नेपाली न्यूज वेबसाइट खबरहब के मुताबिक, आक्रोशित लोग ‘सीमा अतिक्रमण रोका’, अतिक्रमण की हुई नेपाली जमीन लौटाओ, नेपाल-चीन बॉर्डर का नाका खोलो, चीनी साम्राज्यवाद मुर्दाबाद जैसे नारे लगा रहे हैं। युवाओं की तख्तियों और बैनरों पर भी इस तरह के नारे लिखे हैं। इस बीच चीनी दूतावास के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर भी प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो साझा किए जा रहे हैं और इसके साथ ही लोग चीनी अतिक्रमण के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

"Go back China". Protests break out infront of Chinese embassy in Kathmandu over Chinese 🇨🇳 illegal occupation of Nepalese Territory. Finally, Nepal's citizens are waking up to what Oli is doing to their country. https://t.co/RSL1yMaEWD

pic.twitter.com/HV0EJhUgzg

— 🇮🇳✈ MAJOR ✈🇮🇳 (@activator_n) September 23, 2020

हाल ही में नेपाली मीडिया में खबर आई कि चीन ने हुम्ला जिले में नेपाली जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है। चीन ने यहां बॉर्डर पिलर को हटाकर 11 इमारतों का निर्माण कर लिया है। इसके तुरंत बाद, हुमला के मुख्य जिला अधिकारी चिरंजीवी गिरि के नेतृत्व में एक दल सीमा पर एक वास्तविक साइट का अध्ययन करने भेजा गया। साइट पर एक अध्ययन करने के बाद टीम ने केंद्र को एक रिपोर्ट भेजी है। लेकिन नेपाल सरकार ने अभी तक सीमा के संबंध में कोई प्रक्रिया नहीं दी है।
इस बीच नेपाल में चीनी दूतावास के प्रवक्ता वांग जियालोंग ने दावा किया गया कि चीन-नेपाल सीमा क्षेत्र में इमारत चीनी मिट्टी पर बनी है। उन्होंने कहा, नेपाली पक्ष फिर से सत्यापित कर सकता है, चीन और नेपाल करीबी पड़ोसी हैं। चीन ने हमेशा नेपाल की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया है।
इससे पहले भी कुछ अन्य जगहों पर नेपाली धरती पर चीन की ओर से कब्जे की खबरें आईं तो ओली सरकार ने आंखें मूंद लीं। दूसरी तरफ नेपाल की सरकार ने लगातार भारत के खिलाफ मोर्चा खोले रखा। चीन के ही इशारे पर नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार ने भारतीय इलाकों को अपने नक्शे में शामिल कर लिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, रायगढ़ की सड़कों पर नजर आया भगवा समंदर
श्री रामलला दर्शन योजना: दुर्ग और बस्तर संभाग के 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम हुआ रवाना
सुकमा में 23 नक्सलियों का सरेंडर, 9 महिलाएं भी शामिल, 1 करोड़ से ज्यादा का है इनाम
भिलाई के इंजीनियरिंग छात्रों ने बनाया कमाल का डिवाइस, बिना किसान के सीचेंगा खेत…. जानिए कैसे करेगा काम
चुनाव को लेकर हाईकोर्ट ने इस वजह से लगाई रोक, जाने क्या है मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दगाबाजी से बाच नहीं आ रहा चीन, एलएसी पर तैनात की 40 हजार सैनिक भारतीय सेना से घबराए चीनी सैनिक, लद्दाख में हुई पोस्टिंग तो लगे रोने; वीडियो वायरल
Next Article श्रीकंचनपथ 338 # 23 september 2020

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?