ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारतीय सेना से घबराए चीनी सैनिक, लद्दाख में हुई पोस्टिंग तो लगे रोने; वीडियो वायरल
Share
Notification Show More
Latest News
दूसरी तिमाही में वेदांता एल्युमीनियम का शानदार प्रदर्शन; लाभ का आँकड़ा दोगुना होकर 6,187 करोड़ रुपए हुआ, एबिट्डा में बीते वर्ष की समीक्षाधीन अवधि के मुकाबले 83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई
दूसरी तिमाही में वेदांता एल्युमीनियम का शानदार प्रदर्शन; लाभ का आँकड़ा दोगुना होकर 6,187 करोड़ रुपए हुआ, एबिट्डा में बीते वर्ष की समीक्षाधीन अवधि के मुकाबले 83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई
October 31, 2026
इसरो ने की नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 की सफल लॉन्चिंग, सेना होगा फायदा… पीएम मोदी ने दी बधाई
October 31, 2026
कबीरधाम के दिव्यांग तैराकों ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते 8 पदक
October 31, 2026
किसानों की सुविधा के लिए सरकार का बड़ा निर्णय, छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केन्द्रों की स्वीकृति
October 31, 2026
अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन : हैदराबाद में 78 की उम्र में ली अंतिम सांस
October 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

भारतीय सेना से घबराए चीनी सैनिक, लद्दाख में हुई पोस्टिंग तो लगे रोने; वीडियो वायरल

By @dmin Published September 23, 2020
Share
दगाबाजी से बाच नहीं आ रहा चीन, एलएसी पर तैनात की 40 हजार सैनिक
दगाबाजी से बाच नहीं आ रहा चीन, एलएसी पर तैनात की 40 हजार सैनिक
SHARE

ताइवान। भारत-चीन के बीच लद्दाख में कई महीनों से चल रहे सीमा विवाद के चलते हालात तनावपूर्ण हैं। दोनों देशों की सेनाओं ने एलएसी पर बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती कर रखी है। चीनी सैनिकों के बीच भारतीय जवानों को लेकर काफी घबराहट है। पड़ोसी देश के सैनिकों में इस कदर डर है कि जैसे ही चीनी सैनिकों को पता चला कि उनकी तैनाती लद्दाख में भारत-चीन की सीमा पर होने वाली है, उनके आंखों में आंसू आ गए। सोशल मीडिया पर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के रोने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि चीनी सैनिकों के रोने की वजह उनकी लद्दाख में होने वाली तैनाती है।
पाकिस्तान के कॉमेडियन जैद हामिद ने 22 सितंबर को फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में, कुछ चीनी सैनिक एक बस में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। वे सभी रो रहे हैं, क्योंकि उनकी पोस्टिंग लद्दाख की सीमा पर होने जा रही है। ताइवान न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बस में सवार चीनी सैनिक पीएलए के गाने ‘ग्रीन फ्लावर्स इन द आर्मी’ गाने को भी बहुत मुश्किल से गा पा रहे हैं।

上车后被告知上前线
炮灰们哭的稀里哗啦!pic.twitter.com/wHLMqFeKIa

— 自由的鐘聲🗽 (@waynescene) September 20, 2020

यह वीडियो सबसे पहले वीचैट के फुयांग सिटी वीकली के पेज पर अपलोड किया गया था, लेकिन बाद में उसे वहां से हटा दिया गया। ओरिजनल फुटेज में यिंगझोउ जिले के फुयांग सिटी के दस नए सैनिक दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के जरिए से दावा किया गया है कि सभी ताजा भर्तियां कथित तौर पर कॉलेज के छात्रों की थीं और उनमें से पांच ने ‘तिब्बत में सेवा करने के लिए स्वेच्छा से चुना था।
ताइवान न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो कथित तौर पर फूयांग रेलवे स्टेशन पर शूट किया गया था, जब सैनिक हुबेई प्रांत के एक सैन्य शिविर में जाने की तैयारी कर रहे थे। ट्विटर पर भी एक चीनी यूजर ने वीडियो को फिर से पोस्ट किया है।

भारत-चीन के बीच हुई कोर कमांडर स्तर की वार्ता
महीनों से चले आ रहे भारत-चीन में तनाव के बीच सोमवार को दोनों पक्षों में कोर कमांडर स्तर की वार्ता हुई थी। तकरीबन 13 घंटे तक चली इस वार्ता के बाद संयुक्त बयान जारी किया गया था। बयान के अनुसार, दोनों देशों ने एलएसी के अग्रिम इलाकों में और सैनिकों की तैनाती नहीं करने पर सहमति जताई है। इसके अलावा, किसी भी गलतफहमी में नहीं आने और तनाव को स्थिर करने को लेकर भी सहमत हुए हैं।

You Might Also Like

दूसरी तिमाही में वेदांता एल्युमीनियम का शानदार प्रदर्शन; लाभ का आँकड़ा दोगुना होकर 6,187 करोड़ रुपए हुआ, एबिट्डा में बीते वर्ष की समीक्षाधीन अवधि के मुकाबले 83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई

इसरो ने की नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 की सफल लॉन्चिंग, सेना होगा फायदा… पीएम मोदी ने दी बधाई

कबीरधाम के दिव्यांग तैराकों ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते 8 पदक

किसानों की सुविधा के लिए सरकार का बड़ा निर्णय, छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केन्द्रों की स्वीकृति

अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन : हैदराबाद में 78 की उम्र में ली अंतिम सांस

@dmin September 23, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुश्मन की तोपों का काल: डीआरडीओ ने किया लेजर गाइडेड एंटी टैंक मिसाइल का सफल परीक्षण दुश्मन की तोपों का काल: डीआरडीओ ने किया लेजर गाइडेड एंटी टैंक मिसाइल का सफल परीक्षण
Next Article चीनी कब्जे के खिलाफ नेपाल में सड़कों पर उतरे लोग, केपी ओली की नहीं खुल रही जुबान चीनी कब्जे के खिलाफ नेपाल में सड़कों पर उतरे लोग, केपी ओली की नहीं खुल रही जुबान

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?