ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: छत्तीसगढ़ की 36 भाजियों का गौरव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: छत्तीसगढ़ की 36 भाजियों का गौरव

By Om Prakash Verma
Published: March 6, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ के गढ़ तो कब के बिखर चुके हैं. इनमें से कुछ स्थान अब पश्चिमी ओड़ीशा में हैं. कुछ गढ़ों के अवशेष मात्र बाकी है. परिवर्तन सृष्टि का नियम है. जो कल था वह आज नहीं है. जो आज है वह कल नहीं रहेगा. आज छत्तीसगढ़ के पास अपने गढ़ भले ही न रहे हों, दक्षिण कोशल का नक्शा भले बिगड़ गया हो पर 36 भाजियों की उसकी थाती आज भी सुरक्षित है. जांजगीर-चांपा जिले के बहेराडीह गांव के किसान दीनदयाल यादव ने न केवल इन 36 किस्म की भाजियों पर शोध किया है बल्कि दस्तावेजीकरण के साथ उसका पेटेंट भी हासिल कर लिया है. इन भाजियों में तिवरा, चेंज, लाखड़ी, लालभाजी, चौलाई भाजी, बोहार भाजी, चना भाजी जैसी आम मिलने वाली लोकप्रिय भाजियां भी शामिल हैं. इसके साथ ही उन्होंने धान की कुछ किस्मों का भी पेटेंट हासिल कर लिया है. उन्होंने इसकी तैयारी 2010-11 में ही शुरू कर दी थी. हालांकि, 23 दिसम्बर, 2021 को उन्होंने गांव में ही एक किसान स्कूल की स्थापना कर दी. यह छत्तीसगढ़ का एकमात्र किसान स्कूल है. इसकी बाड़ी में तो भाजियां उगती ही हैं, स्कूल की छत पर गमलों में भी भाजी की किस्मों पर प्रयोग किये जाते हैं. कहा जा सकता है कि आज की तारीख में वे भाजियों के सबसे बड़े ज्ञाता हैं. उनके शोध कार्यों को देखने के लिए अमेरिका, आस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों से भी कृषि वैज्ञानिक और किसान यहां आ चुके हैं. उनकी खेती पूरी तरह से जैविक है, इसलिए भी पश्चिम का ध्यान आकर्षित करता है. जैविक खेती के लिए उन्होंने आस्ट्रेलिया से ही आइसेनिया फेटिडा केंचुओं का आयात किया था. ये केंचुए गोबर खाकर खाद-मिट्टी निकालते हैं. दीनदयाल की इस जैविक खेती को देखने के लिए 18 मार्च को अमेरिका के किसान यहां आने वाले हैं. दरअसल, सफलता की कुंजी इन्हीं छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं. जब तक हम विकास की हर कसौटी को पश्चिम के नजरिए से देखते रहेंगे तब तक उन छोटी-छोटी चीजों पर गर्व नहीं कर पाएंगे जो हमारे आसपास हैं. हमारे पास साइकिल थी. बड़ी संख्या में इसके उपयोगकर्ता थे. पर हमने साइकिल में सुधार की कोई खास कोशिश नहीं की. चीन ने हमारा साइकिल बाजार हमसे छीन लिया. हर घर में रसोई थी पर हमने रसोई घर पर शोध नहीं किया. आज आधुनिक किचन में आधे से ज्यादा चीजें विदेशी हैं. हमने बच्चों के खिलौनों पर काम नहीं किया तो चीन ने यह भी हमसे छीन लिया. चीन ने हमसे हमारी होली और दिवाली भी छीन ली. हम केवल उपभोक्ता बन कर रह गए. उन्नत किसान दीनदयाल यादव की कोशिशें इस लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं. चावल की कई किस्में दुनिया को देने के बाद अब छत्तीसगढ़ भाजी की किस्में भी दुनिया को देगा. जहां कहीं भी यह भाजी उगाई जाएगी, उसका लाभांश दीनदयाल को मिलेगा. है न गर्व की बात!

Assembly Election_ कांग्रेस दोबारा बना सकती है छत्तीसगढ़ में सरकार, फिर भी उत्साहित हैं भाजपाई
मुख्यमंत्री आज भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में करेंगे भेंट-मुलाकात, 128.54 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के 24 मोटल-रिसॉर्ट को 30 वर्षों के लिए लीज पर दिए जाने हेतु कार्यवाही प्रारंभ
कन्नड़ पॉवर स्टार को मिलेगा कर्नाटक रत्न अवॉर्ड: पुनीत राजकुमार को राज्य सरकार मरणोपरांत करेगी सम्मानित
इस एक्ट्रेस ने रब से है दुआ के लिए सीखी उर्दू…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, अटल नगर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो, कृषि के क्षेत्र में बड़ी सौगात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, अटल नगर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो, कृषि के क्षेत्र में बड़ी सौगात
Next Article भिलाई में ब्रज की होली, डीजे की धुन पर खेलेंगे फूलों की होली, 7 मार्च को एसेन्स रिसोर्ट में आयोजन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?