ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, अटल नगर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो, कृषि के क्षेत्र में बड़ी सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, अटल नगर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो, कृषि के क्षेत्र में बड़ी सौगात

By Om Prakash Verma
Published: March 6, 2023
Share
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, अटल नगर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो, कृषि के क्षेत्र में बड़ी सौगात
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, अटल नगर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो, कृषि के क्षेत्र में बड़ी सौगात
SHARE

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बजट में दुर्ग जिले के लिए बड़ी सौगात दी है। अटल नगर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो सेवा शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके साथ ही दुर्ग में एसडीओ कृषि के कार्यालय की स्थापना का निर्णय लिया गया। फुंडा में नवीन पशु औषधालय के अलावा रिसाली, सेलूद और अंडा के पशु औषधालयों का उन्नयन किया गया है और इसमें नये पद सृजित किये गये हैं। ग्राम किकिरमेटा में नवीन मत्स्य प्रक्षेत्र एवं हैचरी स्थापित की जाएगी।

भिलाई 3 में उप पंजीयक कार्यालय के लिए भवन का प्रस्ताव रखा गया है। जिले के चिकित्सा महाविद्यालय में ई-चिकित्सालय के लिए बजट रखा गया है। स्मृति नगर भिलाई में नवीन पुलिस थाना तथा दुर्ग में नये साइबर थाने की स्थापना का निर्णय लिया गया है। कुम्हारी में स्मार्ट थाना और दुर्ग में अंग्रेजी माध्यम माडल मेडिकल कालेज तथा लिटिया में नवीन आईटीआई की स्थापना का निर्णय लिया गया।

आज बजट के आने के पश्चात विभिन्न वर्गों ने बजट की बड़ी प्रशंसा की। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा मितानिन भी शामिल रहीं। सबने कहा कि यह बजट जिले के विकास के लिए बड़ी भूमिका निभाएगा। सभी वर्गों के हितों का बजट में ध्यान रखा गया है। किसानों के साथ ही पशुपालन से जुड़े लोगों के लिए भी बजट में काफी कुछ है। जिले में इंग्लिश मीडियम कालेज आरंभ होने से अंग्रेजी शिक्षा का विस्तार होगा। साथ ही सबसे ज्यादा लोग लाइट मेट्रो को लेकर खुश हैं।

इस संबंध में स्टेशन में आने जाने वाले दैनिक यात्रियों ने चर्चा में बताया कि हम लोग रोज रायपुर से आते जाते हैं। नया रायपुर से दुर्ग तक सब कुछ कनेक्ट हो चुका है और हर दिन हजारों लोग इस रास्ते से ट्रेन यात्रा करते हैं। मेट्रो आरंभ होने से नागरिक सुविधा में इजाफा तो होगा ही, दुर्ग-भिलाई रायपुर की आर्थिक तरक्की भी तेज गति से हो सकेगी। मेट्रो बहुत जरूरी आवश्यकता थी और इसके आ जाने से लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। बजट पर प्रतिक्रिया करते हुए किसानों ने कहा कि यह बजट किसानों की तरक्की के लिए बहुत अच्छा बजट है और इसमें खेती किसानी को आगे बढ़ाने को लेकर काफी कुछ है। आर्थिक जगत से जुड़े लोगों ने बताया कि आम जनता में खुशहाली से आर्थिक स्तर तेजी से उठता है। यह बजट सबको साथ में लेकर चलने वाला है और इससे निश्चित ही प्रदेश में आर्थिक विकास तेज होगा।

टाउनशिप को पानी की परेशानी से निजाद दिलाने का जिम्मा उठा रहा यह शख्स… एक कॉल पर लोगों को पंहुचा रहे पीने का पानी
दैनिक मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 43733 नए मामले… रिकवरी दर 97 फीसदी के पार
भिलाई इस्पात संयंत्र में पीएम ट्रॉफी छात्रवृत्ति पुरस्कार वितरित, 144 मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान
सीएम बघेल ने की राम वन गमन पर्यटन परिपथ की प्रगति व पर्यटन विकास की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा….. कहा- देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा छत्तीसगढ़ का राम वनगमन पर्यटन परिपथ
पूर्व विधायक के रिश्तेदारों की दबंगई, संपत्ति विवाद में घर का ताला तोड़कर जबरन घुसे, पुलिस ने डकैती, बलवा का अपराध किया दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्वेता मिश्रा ने की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आत्मरक्षा सुरक्षा सप्ताह मनाने की अपील श्वेता मिश्रा ने की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आत्मरक्षा सुरक्षा सप्ताह मनाने की अपील
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: छत्तीसगढ़ की 36 भाजियों का गौरव

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?