ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Durg Breaking : वीआईपी के फोन घनघनाते रहे और इधर चालान कटता रहा, दुर्ग पुलिस व यातायात विभाग की बेखौफ कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Durg Breaking : वीआईपी के फोन घनघनाते रहे और इधर चालान कटता रहा, दुर्ग पुलिस व यातायात विभाग की बेखौफ कार्रवाई

By Mohan Rao
Published: December 16, 2022
Share
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई
SHARE

दुर्ग। शहर के पटेल चौक में गुरुवार रात को यातायात विभाग ने बेखौफ कार्रवाई की। बेखौफ कार्रवाई हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि चालानी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने किसी की नहीं सुनी। रसुकदारों की गाड़ियां रोकी गई और इस दौरान वीआईपी के फोन भी घनघनाते रहे लेकिन कार्रवाई कर रही पुलिस ने किसी की नहीं सुनी। यहां तक पत्रकारों के फोन कॉल को भी तवज्जो नहीं दिया गया। दुर्ग जिले में यातयात पुलिस की संभवत: इस प्रकार की पहली कार्रवाई रही जहां एसपी, एएसपी, सीएसपी व कई थानों के थानेदार यातायात विभाग के साथ डटे दिखे।

गुरुवार को पटेल चौक सहित कुछ अन्य चौक चौराहों का नजारा कुछ अलग ही था। पुलिस ने चारों ओर से घेर बंदी कर दी थी ताकि वाहन चालक किसी भी छोर से निकल न सके। कार्रवाई के दौरान एसपी डॉ अभिषेक पल्लव, एसएपी संजय ध्रुव, सीएसपी दुर्ग वैभव बैंकर, डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर सहित दुर्ग के प्रमुख थानों टीआई मौजूद रहे। पुलिस इस दौरान 450 से अधिक वाहन चालकों का चालान काटा। यहां किसी प्रकार का बहाना या पहुंच काम नहीं आ रही थी क्योंकि अफसर किसी का फोन नहीं उठा रहे थे और किसी वीआईपी से बात करने के मूड में भी नहीं थे। कुल मिलाकर सख्ती से कार्रवाई की गई।  

पुलिस ने तीन सवारी, बिना हेलमेट, शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों पर सख्ती दिखाई। इसके बिना सीट बेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चलाने व नाबालिग चालकों पर भी कार्रवाई की गई। ऐसे मामलों में दो दिन पहले पुलिस ने वाहन चालकों को समझाइश भी दी थी। आज की कार्रवाई में 10 स्थानो पर वाहन चेकिंग पाइंट लगाया गया। जिसमें बिना हेलमेट 198, तीन सवारी 94, शराब का सेवन 17, बिना सीट बेल्ट 148 व 12 नाबालिग वाहन चालकों को मिलाकर कुल 469 लोगों का चालान काटा गया।

एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि दुर्ग ऐसे 10 स्थानों का चयन किया गया जहां पर सडक दुर्घटनाएं अधिक हुई है। अधिकतर मामलों में यातायात नियमों की अनदेखी ही कारण बनी। दुर्ग पुलिस लगातार लोगों को समझाइश दे रहा है और जो नहीं मान रहा उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। दुर्ग पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

युक्तियुक्तकरण से शिक्षा को मिली नई गति, पालकों का बढ़ा विश्वास, ग्रामीणों ने व्यक्त की खुशी, होगा शिक्षा में सुधार
गुस्ताखी माफ: गुलाम ने अध्यक्ष को लिखा पांच पन्नों का इस्तीफा
धमतरी में छात्र ने स्पोर्ट्स टीचर पर किया चाकू से हमला, एक शिक्षक की हालत गंभीर… अस्पताल में भर्ती
अब संवरेगा सेक्टर-1 का फायर ब्रिगेड मैदान: विधायक देवेन्द्र की पहल पर 18 लाख की लागत से गार्डन व 6 लाख की लागत से बनेगा डोमशेड
दुर्ग में ट्रैफिक के ई-चालान का लिंक क्लिक करने पर खाते पार हो गए 89 हजार… जानिए क्या है पूरा मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे, आज राजस्थान में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राहुल गांधी, अगला पड़ाव होगा हरियाणा भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे, आज राजस्थान में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राहुल गांधी, अगला पड़ाव होगा हरियाणा
Next Article प्रिंसिपल की हत्या के बाद आरोपी युवक उपेंद्र कौशिक (24) तारबाहर थाना सरेंडर करने पहुंच गया। उसे देखकर पुलिस को पहले भरोसा ही नहीं हो रहा था कि वही आरोपी है। बिलासपुर में घर में घुसकर प्रिंसिपल की हत्या, हथौड़े से सिर पर किया वार फिर गले में मारा ब्लेड, आरोपी युवक ने किया सरेंडर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?