ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिलासपुर में घर में घुसकर प्रिंसिपल की हत्या, हथौड़े से सिर पर किया वार फिर गले में मारा ब्लेड, आरोपी युवक ने किया सरेंडर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhRaipur

बिलासपुर में घर में घुसकर प्रिंसिपल की हत्या, हथौड़े से सिर पर किया वार फिर गले में मारा ब्लेड, आरोपी युवक ने किया सरेंडर

By @dmin
Published: December 16, 2022
Share
प्रिंसिपल की हत्या के बाद आरोपी युवक उपेंद्र कौशिक (24) तारबाहर थाना सरेंडर करने पहुंच गया। उसे देखकर पुलिस को पहले भरोसा ही नहीं हो रहा था कि वही आरोपी है।
प्रिंसिपल की हत्या के बाद आरोपी युवक उपेंद्र कौशिक (24) तारबाहर थाना सरेंडर करने पहुंच गया। उसे देखकर पुलिस को पहले भरोसा ही नहीं हो रहा था कि वही आरोपी है।
SHARE

बिलासपुर. बिलासपुर शहर में घर में घुसकर एक युवक ने प्रिंसिपल की हत्या कर दी। घटना गुरुवार देर रात की है। हत्या के बाद सनकी युवक ने थाने जाकर सरेंडर भी कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पिं्रसिपल का अवैध संबंध है। इसलिए उसने प्लानिंग करके यह हत्या की है। युवक ने बताया कि उसने प्लानिंग की और घर में घुसकर प्रिंसिपल के सिर पर पहले हथौड़े से चार बार वार किया। इसके बाद भी लगा कि उसकी मौत नहीं हुई, तब सिर में गमला पटक दिया। जाते-जाते गले में ब्लेड मार दिया। यह पूरा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

घर पर अकेले थे पति-पत्नी
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने लिंक रोड निराला नगर के यश बैंक वाली गली में रहने वाले प्रदीप श्रीवास्तव (62) की हत्या की है। मृतक पचपेड़ी स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी अनिता श्रीवास्तव भी तिफरा के परसदा स्थित हाईस्कूल में प्राचार्य हैं। वारदारत के वक्त दोनों पति-पत्नी घर पर अकेले थे। पत्नी फस्र्ट फ्लोर में थी और पति ग्राउंड फ्लोर में था। तभी आरेापी ने घर में घुसकर प्रिंसिपल की जघन्य हत्या कर दी।

पड़ोसी ने बुलाया पुलिस
गुुरुवार रात अचानक विवाद होने की आवाज सुनकर मृतक के घर के सामने रहने वाले दीपक अग्रवाल की मां और भाई बाहर निकले। तब तक हमलावर भाग गया था और प्रदीप श्रीवास्तव पोर्च में खून से लथपथ पड़े थे। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस पहुंची पिं्रसिपल की मौत हो गई थी।

थाने जाकर किया सरेंडर
प्रिंसिपल की हत्या के बाद आरोपी युवक उपेंद्र कौशिक (24) तारबाहर थाना सरेंडर करने पहुंच गया। उसे देखकर पुलिस को पहले भरोसा ही नहीं हो रहा था कि वही आरोपी है। युवक मूलत: सिरगिट्टी क्षेत्र के हरदीकला का रहने वाला है और सरकंडा में रहकर पीटीएम में जॉब करता था। हत्या की वजह उसने अवैध संबंध के शक को बताई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

खम्हरिया खेल मैदान से हटेगा अतिक्रमण, स्पोर्टस एंड कल्चर एसोसिएशन के प्रकरण का निराकरण तुरंत हो: कलेक्टर
भिलाई में एमआईसी का बड़ा निर्णय : बकाया टैक्स एकमुश्त जमा करने पर मिलेगी 10 प्रतिशत छूट
दुष्कर्म आरोपी की जब तक मौत नहीं हो जाती तब तक जेल में रहने की मिली सजा
एनटीपीसी यूएसएससी ने नवा रायपुर में वेंडर मीट का किया आयोजन
श्रीरामलला दर्शन योजना में 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Durg Breaking : वीआईपी के फोन घनघनाते रहे और इधर चालान कटता रहा, दुर्ग पुलिस व यातायात विभाग की बेखौफ कार्रवाई
Next Article Durg Crime : हार्डवेयर दुकान में चोरी, नगदी सहित सीसी कैमरा, डीवीआर व राउटर तक उठा ले गए बदमाश

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?