ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न
Share
Notification Show More
Latest News
स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 15, 2026
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न

By Poonam Patel Published April 13, 2026
Share
कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न
कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न
SHARE

अम्बिकापुर। कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक  समय  सीमा  की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली गई तथा समय सीमा में लंबित कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाने निर्देश दिए गए। इस दौरान कलेक्टर जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल आदि की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, राम सिंह ठाकुर, सर्व एसडीएम एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर वसंत ने आयुष्मान कार्ड निर्माण में प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में जिनके पास सारे डॉक्यूमेंट उपलब्ध हैं, उनका प्राथमिकता से बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने डीएमएफ अंतर्गत निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी ली तथा  समय- सीमा पर पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में अतिशेष शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में प्रगति की जानकारी ली तथा जिला शिक्षा अधिकारी को लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों की बर्खास्त की प्रक्रिया समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को  पेंशन एवं अन्य प्रकरण के निराकरण शीघ्र किए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में डीएमएफ कार्यों पर वसूली, दूरस्थ क्षेत्रों में खाद्यान्न वितरण, धान उठाव, स्थल निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों में कार्यवाही के सम्बन्ध में विभागों से जानकारी ली गई। इस दौरान पीएम जनमन योजनांतर्गत मल्टी पर्पज सेंटर, सड़क, पीएम आवास, आंगनबाड़ी केंद्र, मोबाईल कनेक्टिविटी, विद्युतीकरण सहित अन्य कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

डायवर्सन वसूली  की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश-

कलेक्टर ने 50 बड़े बकायादारों के दो माह में किए गए  डायवर्सन  वसूली  की जानकारी सर्व एसडीएम से ली। सीतापुर एसडीएम ने बताया कि 12 लाख 46 लक्ष्य था जिसमें 12 लाख 14 हजार वसूली की जा चुकी है शेष 32 हजार शेष है। उदयपुर में 24 लाख का  था 16 लाख की वसूली की जा चुकी है एवं आठ लाख शेष है। लुण्ड्रा में 25 लाख का लक्ष्य था जिसमें 17 लाख 27 हजार  की वसूली की जा चुकी है एवं 7 लाख 73 हजार से है। अंबिकापुर में लक्ष्य 1,74,80,034 का लक्ष्य था जिसमें 1,28,31,056 का वसूली की कार्यवाही किया जा चुका है शेष 46,48,978 पर वसूली की कार्यवाही जारी है।  कलेक्टर ने शेष वसूली की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देशदिए।

जनगणना कार्यों की ली गई जानकारी, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण संपन्न कराए जाने दिए निर्देश-

भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाली जनगणना 2027 के कार्यों के सम्बंध में कलेक्टर वसंत ने जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनगणना प्रशिक्षण गम्भीरता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से सम्पन्न हो, प्रशिक्षण के अंत में टेस्ट आयोजित करें। सभी एसडीएम प्रशिक्षण का अवलोकन करें।

मुआवजा प्रकरणों में लापरवाही ना रहे-

बैठक में कलेक्टर वसंत ने मैनपाट में बॉक्साईड खनन के सम्बन्ध में मुआवजा प्रकरणों की जानकारी ली तथा कहा कि गम्भीरता के साथ नियमानुसार कार्यवाही हो। लापरवाही बरतने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगीं। कलेक्टर ने सर्व एसडीएम लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, जल संसाधन विभाग एवं सेतु विभाग के भू अर्जन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने धारा चार,आठ, ग्यारह, उन्नीस एवं इक्कीस संबंधी प्रकाशन समय सीमा में करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी को भू अर्जन के मुआवजा संबंधी राशि जमा करने एवं समय पर  मुआवजा राशि भुगतान करने के लिए निर्देशित किया।

जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने अधोसंरचना विकास के कार्य किए जाएंगे

कलेक्टर अजीत वसंत ने खेल अधिकारी से जिले के खेल गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुसार जिले के खेल प्रतिभाओं को निखारने  विशेष अधोसंरचना तैयार किए जाएंगे। उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ को ग्रामीण क्षेत्र में जिस खेल विधा में लोगों की रुचि है उसकी जानकारी तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि आगे की कार्यवाही किया जा सके। उन्होंने  25 जगह वॉलीबॉल ग्राउंड एवं पांच जगह फुटबॉल ग्राउंड चिन्हांकित करने खेल अधिकारी को निर्देशित किया।

चिन्हांकित टीबी मरीजों को पोषण किट प्रदान किए जाने दिए निर्देश-

कलेक्टर ने जिले के चिन्हांकित सभी टीबी मरीजों को पोषण किट डीएमएफ एवं सीएसआर मद से  ग्राम पंचायतों के माध्यम से प्रदान किए जाने के निर्देश दिए है।उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ से टीबी मरीजों की जानकारी ली तथा कहा कि समय-समय पर बीएमओ से सूची लें तथा नए मरीजों को शामिल  किया जाए।

जाति प्रमाण पत्र निर्माण पर प्रगति की ली गई जानकारी-

बैठक में कलेक्टर ने  अनुभागवार जन्म प्रमाणपत्र निर्माण की जानकारी सभी एसडीएम से ली तथा शेष को एक सप्ताह के भीतर जारी कराए जाने कहा। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र निर्माण में प्रगति की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द शत- प्रतिशत बनाना सुनिश्चित करने कहा।

You Might Also Like

स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

Poonam Patel April 13, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway News : दो-दो फरों के लिए तीन समर स्पेशल, मुंबई, पूणे व बंगाल जाने वालों को सुविधा
Next Article डबल इंजन सरकार का नारी शक्ति को सम्मान: 5 नए मेडिकल कॉलेजों से बेटियां भी पहनेंगी डॉक्टर की सफेद कोट - रत्नावली कौशल नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक क्रांतिकारी पहल: रत्नावली कौशल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?