ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेलवे फाटकों पर गेट सिग्नल के लिए सिंगल बटन ऑपरेशन, इन हाउस हुआ तैयार….  मिला बेस्ट ‘इनोवेशन’ का अवार्ड
Share
Notification Show More
Latest News
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 15 दिनों में जारी हुए जाति प्रमाण पत्र
पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान
September 21, 2026
बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर
September 21, 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश
September 21, 2026
मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना
कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन
September 21, 2026
सतत जांच, उपचार और विभागीय परामर्श से हुए पूरी तरह स्वस्थ
सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति
September 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRailway NewsRaipur

रेलवे फाटकों पर गेट सिग्नल के लिए सिंगल बटन ऑपरेशन, इन हाउस हुआ तैयार….  मिला बेस्ट ‘इनोवेशन’ का अवार्ड

By Mohan Rao Published August 30, 2024
Share
रेलवे क्रासिंग
SHARE

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सिग्‍नल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा इन हाउस तैयार किए गए इनोवेशन को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ इनोवेशन’ का अवार्ड दिया गया है। इस इनोवेशन में रेलवे फाटकों पर गेट सिग्नल के लिए सिंगल बटन ऑपरेशन को प्रमुखता दी गई। यह समपार फाटकों पर सरल ऑपरेशन प्रक्रिया से संरक्षा के साथ ट्रेनों एवं सड़क मार्ग के उपयोगकर्ताओं के समय की बचत का बेहतर माध्यम साबित हुआ है।

हाल के वर्षों में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग के कार्यान्वयन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और अब यहां के कई सेक्शनों में आधुनिक एवं उन्नत सिग्नलिंग सिस्टम लगाए गए हैं। समपार फाटकों पर पहले प्रत्येक बार सिग्नल देने के लिए प्रत्येक लाइन के लिए दिये गए सिग्नल के बटन को घुमाया जाता था, जिसके कारण ट्रेन संचालन में देरी की संभावना होती थी। गेटमैन के लिए भी यह पारंपरिक सिग्नलिंग बटन और संचालन भी थोड़ा चुनौतीपूर्ण होता था । इन समस्याओं को दूर करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय के सिग्नल और दूरसंचार विभाग के ड्राइंग और डिजाइन अनुभाग ने प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता के नेतृत्व में एक अभूतपूर्व इनोवेशन पेश किया।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक द्वारा इस इनोवेशन को वित्तीय वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ इनोवेशन’ का प्रथम रैंक प्राप्त हुआ है। इस नए इनोवेशन का उद्देश्य समपार फाटक संचालन में  दक्षता बढ़ाना है, जिससे ट्रेन की गति सुगम हो सके और संचालन में देरी न हो । यह प्रणाली दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के उरगा रोड़ – कोरबा रेलखंड के 03 समपार फाटकों, कोरबा-कुसमुंडा रेलखंड के 02 समपार फाटकों व भिलाई के 01 समपार फाटक पर लगाई गई है तथा अन्य समपार फाटकों पर इस प्रणाली को लगाने का कार्य प्रगति पर है। समपार फाटकों पर गेट सिग्नल के लिए सिंगल-बटन ऑपरेशन का कार्यान्वयन रेलवे संचालन को आधुनिक बनाने और सभी के लिए एक संरक्षित, समयबद्ध और अधिक विश्वसनीय रेलवे नेटवर्क प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस नए सिस्टम से लाभ

  • नए सिंगल-बटन ऑपरेशन से ट्रेन संचालन सुचारू और समयबद्ध संपादित होगा । जिससे यात्रा समय में भी बचत सुनिश्चित होगी।
  • ऑपरेशन प्रक्रिया को सरल बनाने से मानवीय त्रुटियों का जोखिम काफी कम हो जाता है। इससे समपार फाटकों के साथ ही ट्रेनों, यात्रियों और सड़क उपयोगकर्ताओं की संरक्षा भी सुनिश्चित होती है।
  • इन हाउस बनाए गए इस सिस्टम को लागू करने के लिए कोई अतिरिक्त लागत भी नहीं लगती हैं।
  • सुव्यवस्थित ऑपरेशन से फाटकों का प्रबंधन अधिक कुशलता से की जा सकती है, जिससे समपार फाटकों पर वाहनों और पैदल चलने वालों के लिए कम व्यवधान और कम प्रतीक्षा समय सुनिश्चित हो सकेगी।
  • सरल प्रक्रिया के साथ गेटमैन गुजरने वाली ट्रेनों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, जिससे ट्रेनों की संरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।
  • कई लाइनों वाले सेक्शनों में, यह इनोवेशन ट्रैफिक प्रबंधन को आसान बनाएगा, जिससे अधिक ट्रैफिक में समग्र गतिशीलता में सुधार होगा।
  • ट्रेनों से यात्रा करने वाले और समपार फाटक पार करने वाले दोनों को सुगम संचालन और संरक्षा का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी यात्रा अधिक आरामदायक और तनाव-मुक्त होगी।

You Might Also Like

पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश

कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन

सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति

Mohan Rao August 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ग्राम हर्राडाँड़ में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति पुनः बहाल होने से लोगों को मिली राहत… ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद ग्राम हर्राडाँड़ में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति पुनः बहाल होने से लोगों को मिली राहत… ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
Next Article विश्व हिंदू परिषद ने मनाया षष्ठीपूर्ति स्थापना दिवस,  60 वर्षों के सफर को किया याद

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?