ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ड्रग्स केस: एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, कई निर्देशकों और प्रोड्यूसरों के घर पर छापा, चार ड्रग पैडलर गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ड्रग्स केस: एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, कई निर्देशकों और प्रोड्यूसरों के घर पर छापा, चार ड्रग पैडलर गिरफ्तार

By @dmin
Published: November 8, 2020
Share
ड्रग्स केस: एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, कई निर्देशकों और प्रोड्यूसरों के घर पर छापा, चार ड्रग पैडलर गिरफ्तार
ड्रग्स केस: एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, कई निर्देशकों और प्रोड्यूसरों के घर पर छापा, चार ड्रग पैडलर गिरफ्तार
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच में सामने आए ड्रग्स एंगल में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की छापेमारी जारी है। जांच एजेंसी ने मुंबई में बड़ी कार्रवाई करते हुए बॉलीवुड के कुछ बड़े निर्देशकों और प्रोड्यूसरों के घर पर छापा मारा है। हालांकि, एनसीबी की तरफ से अभी तक किसी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

एनसीबी को छापेमारी के दौरान कुछ निर्देशकों और प्रोड्यूसरों के घर से ड्रग्स और नकद भी बरामद हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, लोखंडवाला, मलाड, अंधेरी और नवी मुंबई में अभी भी छापेमारी जारी है। वहीं, एनसीबी की टीम ने इस्माइल शेख नामक एक ड्रग पैडलर के साथ चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुआ है। 
बताया गया है कि जिस ड्रग पैडलर को टीम ने गिरफ्तार किया है, उसने बॉलीवुड के कई नामचीन लोगों को ड्रग्स की आपूर्ति करने की बात स्वीकारी है। इसके बयान को आधार बनाकर एनसीबी ने यह कार्रवाई की है। माना जा रहा है कि जल्द ही एनसीबी की टीम इन निर्देशकों और प्रोड्यूसरों को समन भेज सकती है। 
गौरतलब है कि पिछले महीने एनसीबी ने ड्रग्स खरीदने के आरोप में एक टीवी अभिनेत्री को रंगेहाथ पकड़ा था। एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया था कि टीम ने मुंबई में कथित तौर पर ड्रग्स खरीद रही एक टीवी अभिनेत्री को गिरफ्तार किया। टीम को इस संबंध में सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर अभिनेत्री को गिरफ्तार किया। 
हाल के दिनों में ड्रग्स एंगल को लेकर बॉलीवुड की कई हस्तियों को पूछताछ के लिए एनसीबी ने बुलाया है। एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को समन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया था। एनसीबी ने घंटों इन अभिनेत्रियों से पूछताछ की थी।  
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले के सिलसिले में एनसीबी ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। रिया को फिलहाल जमानत मिल चुकी है। लेकिन शौविक को अभी जमानत नहीं मिली है। 

मुख्यमंत्री ने बिरगांव में 121 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
प्रदेश सरकार गांवों और शहरों के संतुलित विकास पर दे रही विशेष जोर : उप मुख्यमंत्री साव
क्या आप भी कर रहे हैं कड़ाके की ठंड में हीटर का इस्तेमाल, जान लें इसके नुकसान
Breaking News : एसीसी कॉलोनी के आधा दर्जन घरों में सेंधमारी, लाखों के गहने व नगदी पार… जांच में जुटी पुलिस
नए सेना प्रमुख मनोज पांडे ने बताई भविष्य की रणनीति, कैसे और किस तरह से दुश्मनों को देंगे चुनौती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ईडी के रडार पर पंजाब के 26 कांग्रेस विधायक, अवैध खनन मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी ईडी के रडार पर पंजाब के 26 कांग्रेस विधायक, अवैध खनन मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी
Next Article श्रीकंचनपथ 27 # 08 November 2020

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?