ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ईडी के रडार पर पंजाब के 26 कांग्रेस विधायक, अवैध खनन मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य
October 4, 2026
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती
October 3, 2026
एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान
October 3, 2026
दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ईडी के रडार पर पंजाब के 26 कांग्रेस विधायक, अवैध खनन मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी

By @dmin Published November 8, 2020
Share
ईडी के रडार पर पंजाब के 26 कांग्रेस विधायक, अवैध खनन मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी
ईडी के रडार पर पंजाब के 26 कांग्रेस विधायक, अवैध खनन मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी
SHARE

जालंधर (एजेंसी)। केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध का खामियाजा पंजाब के तमाम कांग्रेसी विधायकों को भुगतना पड़ सकता है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर के खिलाफ चार साल बाद दोबारा फाइल खोलने के बाद ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की एक टीम ने पंजाब के 26 कांग्रेसी विधायकों को रडार पर लिया है। जानकारी के मुताबिक इन विधायकों को ईडी जल्द ही अवैध खनन के मामले में नोटिस जारी कर जांच में शामिल करेगी। ईडी की कार्रवाई को लेकर सीएम आवास से लेकर विधायकों तक में खलबली है।

ईडी को दिल्ली से हरी झंडी मिल गई है। दिल्ली से कुछ आला अधिकारी भी जालंधर आकर ईडी के कार्यालय में बैठकर फाइलों से माथापच्ची करने में जुट गए हैं। ईडी की जांच का दायरा बढ़ा रहा है। इससे कैप्टन अमरिंदर सिंह के खेमे में खलबली मच गई है।

अवैध खनन के मुद्दे पर राणा गुरजीत की कुर्सी छिन गई
पंजाब में अवैध खनन का आरोप शिरोमणि अकाली दल व भाजपा पर भी लगता रहा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सत्ता संभालने से पहले पंजाब की जनता से वादा किया था कि वह अवैध खनन करने वालों को जेल की सलाखों के पीछे डालेंगे और पंजाब में खनन घोटाले में हुए राजस्व घाटे को वसूला जाएगा।
कांग्रेस की सत्ता आते ही अवैध खनन के आरोप कैप्टन सरकार पर भी लगे। इस मुद्दे के कारण पंजाब के बिजली मंत्री राणा गुरजीत सिंह की कुर्सी भी चली गई। इतना ही नहीं, खनन के आरोप में जालंधर के शाहकोट से विधायक लाडी शेरोवालिया पर मामला भी दर्ज हुआ और स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो भी वायरल हुआ। इसके अलावा खनन के आरोप कई विधायकों पर लगे।

विधायकों को शीघ्र तलब करेगा ईडी
पंजाब में विधानसभा चुनावों को सवा साल का समय बचा है और पंजाब में राजनीति गरमा गई है। भाजपा अब 117 सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी कर रही है और खुद को कांग्रेस के मुकाबले में लाने के लिए कांग्रेस को घेरने की तैयारी कर रही है। जहां कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर सिंह को ईडी ने 2016 के बाद दोबारा नोटिस जारी कर दबाव बनाना शुरू कर दिया है, वहीं 26 विधायकों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। ईडी इन विधायकों को शीघ्र ही तलब करने जा रहा है। इनकी बैंक डिटेल के अलावा संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती

एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान

दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार

@dmin November 8, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Asphaltization of roads in hoods, the mayor did Bhoomipujan हुडकों में सड़कों के डामरीकरण महापौर ने किया भूमिपूजन… बनेंगी 16 सौ मीटर तक सड़क
Next Article ड्रग्स केस: एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, कई निर्देशकों और प्रोड्यूसरों के घर पर छापा, चार ड्रग पैडलर गिरफ्तार ड्रग्स केस: एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, कई निर्देशकों और प्रोड्यूसरों के घर पर छापा, चार ड्रग पैडलर गिरफ्तार
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?