ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अपनी पुरानी जींस को फेकें नहीं बल्कि बनाएं ये काम की चीजें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

अपनी पुरानी जींस को फेकें नहीं बल्कि बनाएं ये काम की चीजें

By @dmin
Published: July 21, 2020
Share
SHARE

अगर आपके पास भी ऐसी जींस है जिसे पहन-पहनकर आप बोर हो गई हैं और अब बस उसे फेंक देना चाहती हैं, तो ऐसा न करें। आपकी पुरानी जींस आपके काफी काम आ सकती है। इससे ऐसी-ऐसी चीजें बन सकती हैं, जिसके बारे में आपने शायद सोचा भी न हो। हम बता रहे हैं आपको ऐसी ही 5 चीजों के बारे में, जिन्हें आप आसानी से अपनी जींस से बना सकती हैं।

Contents
  • वैक्स स्ट्रिप
  • हेयर बैंड
  • कप होल्डर
  • पेन होल्डर
  • किचन क्लोद

वैक्स स्ट्रिप

क्या आप भी घर पर वैक्स करती हैं? अगर हां तो अपनी पुरानी जींस से वैक्स स्ट्रिप तैयार करें। डेनिम फैब्रिक बाकी कपड़ों या मटीरियल के मुकाबले ज्यादा मजबूत होता है, ऐसे में वैक्सिंग की प्रक्रिया भी बेहतर तरीके से पूरी हो जाती है। स्ट्रिप बनाने के लिए एक मेजरिंग टेप, पेन और कैंची ले आएं। आपको जितनी लंबी स्ट्रिप चाहिए उस हिसाब से नाप लेते हुए पैन से मार्क लगा लें। अब इन्हें कैंची से काट लें। वैक्सिंग के बाद इन्हें बस गरम पानी में साबुन के साथ भिगा दें और फिर धो लें। ये फिर से इस्तेमाल करने के लिए रेडी हो जाएंगीं।

हेयर बैंड

जींस के घुटने के नीचे के पोर्शन को लें और उसे तीन हिस्सों में काट लें। अब जैसे आप चोटी गूंथती हैं, वैसे ही इन तीनों हिस्सों को गूंथ लें। दोनों एंड्स पर गांठ बांध लें और नीचे ही ओर कुछ खुला हिस्सा रहने दें। इसे बालों पर आगे की ओर लगाएं और पीछे से बचे हुए खुले हिस्से को बांध लें। लीजिए आपका क्यूट सा हेयर बैंड तैयार है।

कप होल्डर

जींस के नीचे के एंड्स को लें और उसे करीब पांच इंच लंबाई में काट लें। अब बचे हुए कपड़े में से दो पतली-पतली, 8-8 इंच लंबी पट्टी काट लें। इन पट्टियों को सुई-धागे की मदद से स्ट्रैप की तरह दूसरे कटे हुए हिस्से से जोड़ लें। इसमें आप आराम से कॉफी कप को फंसा सकेंगी और बिना हाथ जलाए उसे कैरी कर सकेंगी। आप चाहे तो स्ट्रैप अवॉइड भी कर सकती हैं।

पेन होल्डर

कार्डबोर्ड का एक हिस्सा लें और 3 इंच चौड़ाई व 6 इंच लंबाई के चार हिस्से काट लें। इनके कॉर्नर्स को ग्लू से एक-दूसरे से चिपका दें। अब निचले हिस्से का नाप लें और उसके अनुसार बोर्ड का एक और हिस्सा काट लें। इसे चारों पीस के लोअर पोर्शन से चिपका दें। अब जींस लें और कार्डबोर्ड से बने होल्डर के नाप से उसके फैब्रिक को काट लें। इसे फैब्रिक ग्लू या फेविकोल से कार्डबोर्ड पर चिपका दें। नीचे व ऊपर के छोरों पर लेस लगाएं और बस प्रिटी पेन होल्डर रेडी है।

किचन क्लोद

ये मेथड तो सबसे सिंपल है। इसमें आपको ज्यादा कुछ नहीं बस जींस के ब्रॉड हिस्सों को बराबरी में काट लेना है और उसके एंड्स को ट्रिम कर लेना है। इसे किचन की अलमीरा में रखें और जब प्लैटफॉर्म पर कुछ गिर जाए, तो इसका इस्तेमाल करें। यकीन मानिए कॉटन से ज्यादा बेहतर सफाई डेनिम करता है और यह ज्यादा वॉश से जल्दी खराब भी नहीं होता।

फर्श पर बैठने के भी हैं कई फायदे, नहीं जानते होंगे आप
अपने हाथों से बर्तन धोने से आपकी हेल्थ को होता बहुत फायदा
वजन कम करने के लिए फायदेमंद है आंवला, इन 4 तरीकों से करें सेवन…
चाय के साथ बिस्किट खाना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं
हैमस्ट्रिंग को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पायलट की बगावत से उनकी रिहाई को जोड़ने पर भड़के उमर अब्दुल्ला, भूपेश बघेल पर करेंगे मानहानि का मुकदमा
Next Article डिलीवरी के बाद सता रहा है कमर दर्द तो इन घरेलू नुस्खों को आजमाएं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?