ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वजन कम करने के लिए फायदेमंद है आंवला, इन 4 तरीकों से करें सेवन…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

वजन कम करने के लिए फायदेमंद है आंवला, इन 4 तरीकों से करें सेवन…

By Sonu Sahu
Published: April 20, 2023
Share
SHARE

आंवला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, फ्लैवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। आंवले का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आंवले में मौजूद गुण डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करने में बहुत प्र३भावी होते हैं। इसके अलावा, वजन कम करने के लिए आंवले का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट तेजी से बर्न होता है। आंवले में एंटी-ओबेसिटी गुण होते हैं, जो वजन घटाने का काम करते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और शरीर में ऊर्जा की खपत बढ़ती है। अब सवाल यह उठता है कि वजन घटाने के लिए आंवला कैसे खाएं? तो चलिए, डायटीशियन अबरना मैथ्यूवनन से जानते हैं वजन कम करने के लिए खीरे का सेवन कैसे करें :-

आंवले का जूस:- अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में आंवले का जूस शामिल कर सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाएंगे और वजन घटाने में मदद मिलेगी। आंवले का जूस बनाने के लिए आप 1-2 आंवला लें। इसे अच्छी तरह से धोकर काट लें और इनके बीज निकाल दें। अब इन्हें मिक्सी में डालकर इनका जूस तैयार कर लें। नियमित रूप से आंवले का जूस पीने से बैली फैट कम करने में भी मदद मिल सकती है।

आंवला पाउडर:- आप चाहें तो वजन कम करने के लिए आंवला पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच आंवला पाउडर को गुनगुने पानी के साथ लें। रोज सुबह खाली पेट पानी के साथ आंवला पाउडर लेने से वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है। साथ ही, पेट साफ करने में भी मदद मिलेगी।

खाली पेट खाएं आंवला:- सुबह खाली पेट आंवला खाने से भी आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। आंवले में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। खाली पेट आंवला खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा मिलता है। इससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी बर्न होती है और वजन कम होता है।

आंवला और एलोवेरा जूस:- वजन कम करने के लिए आंवला और एलोवेरा जूस का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप दो चम्मच एलोवेरा जूस और दो चम्मच आंवला जूस लें। इन दोनों को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पी लें। आप रोज सुबह खाली पेट आंवला और एलोवेरा जूस पी सकते हैं। नियमित रूप से इन जूस का सेवन करने से वजन कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं, तो इन तरीकों से आंवला का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप प्रेग्नेंट हैं या किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Big accident : गुब्बारे में हवा भरने के दौरान फटा सिलेंडर, पांच युवक व 36 स्कूली बच्चे घायल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरिया जिले के ग्राम घुघरा एवं पुसला में 63.03 लाख रुपए की लागत के मल्टीयूटीलिटी सेंटर का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बाढ़ एवं अत्याधिक वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा तोहफा: सूबेदार, एसआई, प्लाटून कमांडर भर्ती में अनुसूचित जनजाति के पुरूष अभ्यर्थियों को ऊंचाई एवं सीना माप में दी छूट
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: सीबीआई जांच के लिए राज्य की सहमति है जरूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने IHM में किया 50 सीटर हास्टल भवन का शिलान्यास... पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने IHM में किया 50 सीटर हास्टल भवन का शिलान्यास…
Next Article Big Accident : सड़क निर्माण के लिए खोदे गड्‌ढे में बाइक सहित गिरा अधेड़, देर रात लौट रहा था घर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?