ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वजन कम करने के लिए भूलकर भी ना अपनाएं ये तरीके, हो सकता है नुकसान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

वजन कम करने के लिए भूलकर भी ना अपनाएं ये तरीके, हो सकता है नुकसान

By @dmin
Published: September 23, 2020
Share
SHARE

आज संचार के माध्यमों और सोशल मीडिया के द्वारा हर आदमी को पता चलता है कि उसके स्वास्थ्य के लिए कौन सी चीज अच्छी है और कौन सी चीज खराब है. लोग आज अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा जागरूक हो गए हैं. अपना वजन कम करने के लिए लोग कई तरह के उपायों को आजमा रहे हैं. सबसे ज्यादा मुश्किल होता है पेट की चर्बी को कम करना. शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए लोग किसी भी तरह के उपायों को अपनाकर अपना वजन कम करना चाहते हैं, लेकिन शायद यह बात मालूम ना हो कि वजन कम करने के कुछ उपाय शरीर के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि किस तरह के उपाय शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं –

Contents
  • सिर्फ जूस से नहीं मिलेगा पर्याप्त प्रोटीन
  • भोजन का त्याग करना सही नहीं
  • फैट फ्री डाइटिंग गलत
  • अधिक व्यायाम करना भी गलत
  • दवाइयां लेने से बचें
  • वजन कम करने के लिए ध्यान देने योग्य बातें

सिर्फ जूस से नहीं मिलेगा पर्याप्त प्रोटीन

कई लोग ऐसा सोचते हैं कि सिर्फ दिनभर जूस पीने से उनका वजन कम हो सकता है, लेकिन सच बात तो यह है कि सिर्फ जूस में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं मिलता है, जितना शरीर के लिए जरूरी है. इससे आपका वेट कम हो सकता है, लेकिन आपको शारीरिक थकान भी महसूस जरूर हो सकती है.

भोजन का त्याग करना सही नहीं

वजन कम करने के लिए अधिकतर खाना ही छोड़ देते हैं और दिनभर भूखे पेट रहते हैं. ऐसा करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और कैलोरी कम नहीं होती है. डॉक्टरों के मुताबिक भूखे रहने से वजन कम करने का विकल्प बिल्कुल गलत है.

फैट फ्री डाइटिंग गलत

वजन कम करने के लिए ज्यादातर लोग बिना वसायुक्त आहार लेते हैं, जिसमें उन्हें पर्याप्त मात्रा में पोषण नहीं मिल पाता है. ऐसा खाना स्वाद रहित तो होता ही है, लेकिन साथ ही उचित पोषण नहीं मिल पाने की वजह से शरीर में थकान हो जाती है, क्योंकि वसा भी शरीर के लिए बहुत जरूरी है. फैट फ्री डाइट भी वजन कम करने का अच्छा विकल्प नहीं है.

अधिक व्यायाम करना भी गलत

कई लोग वेट कम करने के लिए ज्यादा व्यायाम करते हैं, लेकिन ज्यादा व्यायाम से अधिक भूख लगती है और अधिक भूखे होने के कारण लोग अधिक खाना खाते हैं. ज्यादा व्यायाम करना भी गलत है और कहीं ना कहीं ज्यादा व्यायाम आपके शरीर को भी नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए शरीर की जरूरत के हिसाब से व्यायाम करना चाहिए.

दवाइयां लेने से बचें

कुछ लोग दवाईयों के भरोसे वजन कम करने का प्रयास करते हैं, लेकिन ये सबसे घातक तरीका है. इससे बड़ी समस्या भी पैदा हो सकती है. दवाईयों से कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, इसलिए दवाईयों पर निर्भर होने के बजाए प्राकृतिक रूप से वजन कम करें तो यह शरीर की सुरक्षा के लिए अच्छा होगा.

वजन कम करने के लिए ध्यान देने योग्य बातें

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें अपने डाइट में प्रोटीन और विटामिन युक्त आहार जरूर लेना चाहिए.
वजन कम करने के लिए भूखा रहने की बजाए फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करने से भी मेटाबॉलिज बढ़ता है और कैलोरी बर्न होती है.
यदि वजन कम करना है तो पहले से ही एक डाइट चार्ट तैयार कर लेना चाहिए ताकि शरीर को किसी तरह का नुकसान ना पहुंचे और आपका वजन भी कम हो जाए.
वजन कम करने के तरीकों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें. वजन कम करने के गलत तरीकों के कारण कहीं बीमार न हो जाएं, इस बात का भी ध्यान रखा जाए.

याददाश्त को कमजोर कर सकते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ, खाने से बचें
शादियों में दुल्हन इन 5 फुटवियर्स को बना सकती हैं अपने स्टाइल का हिस्सा…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने छत्तीसगढ़ में की स्वास्थ्य स्थिति की समीक्षा, बोले- मिशन मोड’ में करें TB मुक्त भारत
केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के कार्यों की समीक्षा की
सावधान! डिस्पोजेबल कप में पानी चाय या कॉफी पीना है खतरनाक, जानें डॉक्टर क्यों कर रहे अलर्ट…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नहीं पड़ेगी महंगी क्रीम की जरूरत, अगर सुबह-शाम चेहरे पर मारेंगी ठंडा पानी
Next Article गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ, प्रवासी मजदूरों को मिला केंद्र सरकार का तोहफा, 50 हजार करोड़ किये जाएंगे खर्च टाइम मैगजीन ने जारी की 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची, प्रधानमंत्री मोदी का नाम भी शामिल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?