ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कई तरह के संक्रमण से बचाने में सबसे कारगर है यह औषधि, खून साफ रखने का भी है रामबाण तरीका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

कई तरह के संक्रमण से बचाने में सबसे कारगर है यह औषधि, खून साफ रखने का भी है रामबाण तरीका

By @dmin
Published: July 12, 2022
Share
SHARE

हमारे घरों में कई प्रकार की ऐसी औषधियां मौजूद होती हैं जिन्हें सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। आयुर्वेद के साथ-साथ मेडिकल साइंस भी इनसे होने वाले फायदों को प्रमाणित कर चुका है। नीम ऐसी ही एक अत्यंत प्रभावी औषधि है जिसका सेवन और त्वचा पर लगाने, दोनों तरह से लाभ देखा गया है। आयुर्वेद में नीम की पत्तियों से लेकर जड़, तने, फल और छाल तक के लाभ का जिक्र मिलता है। संक्रमण के खतरे को कम करने से लेकर डायबिटीज, त्वचा की समस्याओं को ठीक करने और खून को साफ करने में नीम की पत्तियों का सेवन करना कारगर माना जाता है।

Contents
  • त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
  • लिवर और किडनी की समस्याओं में लाभकारी
  • रक्त को शुद्ध करता है नीम
  • डायबिटीज रोगियों को मिलता है आराम

नीम एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो फ्री रेडिकल्स से शरीर को होने वाली क्षति का कम करने में सहायक है। इसके अलावा नीम में रोगाणुरोधी गुण होता है जो कई प्रकार के बैक्टीरिया, वायरस और फंगल के खिलाफ काफी प्रभावी हो सकता है। नीम मच्छरों के कारण होने वाली समस्याओं में प्रभावी है इसलिए इसे मलेरिया की समस्या में काफी कारगर माना जाता है।

विशेषज्ञ सभी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से खाली पेट नीम की पत्तियों के सेवन की सलाह देते हैं। आइए इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानते हैं।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

अध्ययनों से पता चलता है कि नीम के बीज के अर्क में अज़ादिरचता नामर एक्टिव कंपाउंड होता है जो परजीवियों के कारण शरीर में होने वाली समस्याओं को कम करने में काफी फायदेमंद माना जाता है। इसी गुण के कारण नीम के शैम्पू और कॉस्मेटिक उत्पादों में प्रयोग में लाया जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि नीम के तेल में पाए जाने वाले जीवाणुरोधी गुण मुंहासों से लडऩे में काफी सहायक होते हैं।

लिवर और किडनी की समस्याओं में लाभकारी

नीम के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेटरी गुण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के जोखिम को कम करके लिवर और किडनी की समस्याओं में काफी फायदेमंद हो सकते हैं। चूहों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि नीम की पत्ती का अर्क, लिवर डैमेज के जोखिम को कम करने में काफी लाभकारी माना जाता है।

रक्त को शुद्ध करता है नीम

नीम के पत्तों में रक्त को शुद्ध करने वाले गुण होते हैं। नीम के पत्तों का सेवन रक्त की विषाक्तता को कम करने के साथ इसे शुद्ध बनाने में सहायक है। इससे त्वचा की समस्याओं जैसे मुंहासे, एक्जिमा और त्वचा के संक्रमण का जोखिम कम हो जाता है। रक्त की विषाकत्ता, शरीर में कई प्रकार के रोगों का कारण बन सकती है। नीम की पत्तियों और इसके बीज का सेवन करके शरीर के लिए कई प्रकार से लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

डायबिटीज रोगियों को मिलता है आराम

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है, उन्हें नीम के सेवन से लाभ मिलता है। अध्ययनों में पता चलता है नीम के हाइपोग्लाइकेमिक (रक्त शर्करा को कम करने) प्रभाव डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी हो सकते हैं। नियमित रूप से नीम के पत्तों का सेवन करके ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

सबसे ज्यादा वोटों से अरुण वोरा, सबसे कम वोटों से हारे पाण्डेय
मध्य भारत में अगले दो दिन में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा पारा, 10-20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
देसी ‘कोवैक्सिन’ का अमेरिका ने भी माना लोहा, कहा- कोरोना के 617 वेरिएंट्स को बेअसर करने में सक्षम
CG Big Breking : बोर खनन के दौरान धंस गई जमीन, मलबे में दबने से युवक की मौत, 35 फीट गहराई से निकाला गया शव
shreekanchanpath 267 # 10 july 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आर्थिक संकट: थमें वाहनों के चक्के, अब साइकिल बनी सहारा
Next Article चाय के साथ इन चीजों का सेवन हो सकता है हानिकारक, अक्सर लोग करते हैं ऐसी गलतियां

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?