ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फेशियल स्टीम से त्वचा को मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

फेशियल स्टीम से त्वचा को मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे

By Sonu Sahu
Published: January 14, 2023
Share
SHARE

सैलून में महंगे स्किन केयर ट्रीटमेंट्स पर हजारों रुपये खर्च करने की बजाय बस एक गरम भाप से आप घर पर अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा की कई समस्याओं का उपचार बन सकती है। इसके अतिरिक्त यह तुरंत ही चेहरे को तरोताजा करने और मुलायम बनाने में मदद कर सकती है। आइए आज हम आपको फेशियल स्टीम से मिलने वाले पांच प्रमुख लाभों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Contents
  • त्वचा को करे हाइड्रेट
  • बेहतर होता है ब्लड सर्कुलेशन
  • ब्लैकहेड्स को दूर करने में सहायक
  • ब्यूटी उत्पादों को बेहतर तरीके से करे अवशोषित
  • एजिंग प्रभाव हो सकता है दूर

त्वचा को करे हाइड्रेट

फेशियल स्टीमिंग आपकी त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद कर सकती है और इसे मुलायम बनाने और पोषित करने में भी सहायक है। उचित हाइड्रेशन आपकी त्वचा को मजबूत और इसकी मांसपेशियों को लचीला भी बनाने में भी कारगर है। यह आपकी त्वचा की कोशिकाओं को भी पानी प्रदान करती है। भाप लेने के बाद अपने चेहरे पर एक अच्छा मॉइस्चराइजर या फेस सीरम लगाएं।

बेहतर होता है ब्लड सर्कुलेशन

फेशियल स्टीमिंग से निकलने वाली गर्मी रक्त वाहिकाओं को फैलाने में मदद करती है और इससे शरीर के ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे आपकी त्वचा को कोलेजन और इलास्टिन बनाने में मदद मिलती है। बेहतर ब्लड सर्कुलेशन से त्वचा को भरपूर ऑक्सीजन भी मिलता है। यहां तक कि यह आपकी त्वचा को मोटा, चमकदार और निखरा हुआ बनाता है। यह मुंहासों से राहत दिलाने में भी मदद करता है।

ब्लैकहेड्स को दूर करने में सहायक

फेशियल स्टीम आपके चेहरे के रोमछिद्रो को खोलने में मदद कर सकता है और त्वचा में जमा तेल, गंदगी और बैक्टीरिया को भी बड़ी आसानी से साफ कर सकता है। इसके अतिरिक्त अगर आप फेस क्लींजिंग के बाद अपने चेहरे को भाप देते हैं तो इससे ब्लैकहेड्स को दूर करने में भी कारगर हो सकता है। दरअसल, इसके जरिए ब्लैकहेड्स को प्लकिंग करना काफी आसान हो जाता है।

ब्यूटी उत्पादों को बेहतर तरीके से करे अवशोषित

फेशियल स्टीमिंग आपके स्किन केयर और ब्यूटी उत्पादों को बेहतर काम करने में मदद कर सकती है, जिससे आपको उनका अधिकतम लाभ मिल सकता है। इसका कारण है कि भाप लेने के बाद आपकी त्वचा पर क्रीम, सीरम, मॉइस्चराइजर या अन्य ब्यूटी उत्पाद का उचित अवशोषण होने लगता है। इसलिए अपने चेहरे को भाप देने के बाद अपने टोनर, मॉइस्चराइजर या सीरम का उपयोग करें।

एजिंग प्रभाव हो सकता है दूर

अगर आपको लगता है कि समय से पहले आपके चेहरे पर एजिंग प्रभाव उभर रहे हैं तो आपको नियमित तौर पर अपने चेहरे को भाप देनी चाहिए। यह त्वचा में कसावट लाने का भी काम करती है। इसी तरह यह ढीली त्वचा पर महीन रेखाएं पडऩे से भी बचाती है। इसके अलावा यह त्वचा पर नजर आ रहे पिगमेंटेशन के असर को कम करने में भी मदद करता है।

4 निरीक्षक और 2 उप निरीक्षक के तबादले, श्रीवास को भानपुरी तो शिवानंद को नगरनार की कमान
वेदांता एल्युमीनियम ने राष्ट्र निर्माण में एल्युमीनियम की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए ’’बढ़ते भारत की पहचान’’ अभियान शुरू किया
Nisar: कल लॉन्च होगा निसार मिशन, दुनिया के सामने दिखेगी भारत की अंतरिक्ष तकनीक की ताकत
Chandrayaan-3 : चांद पर अद्भुत घटना का साक्षी बना रोवर प्रज्ञान, इसरो ने ट्वीट कर दी जानकारी
Chingari एप के सिक्योरिटी पैनल में आई खामी, लाखों यूजर्स के अकाउंट पर मंडरा रहा है खतरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारतीय थलसेना में चयन के लिए छत्तीसगढ़ के आवेदकों की लिखित परीक्षा कल रायपुर, रखे यह जरूरी डाक्यूमेंट भारतीय थलसेना में चयन के लिए छत्तीसगढ़ के आवेदकों की लिखित परीक्षा कल रायपुर, रखे यह जरूरी डाक्यूमेंट
Next Article दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़े दो बाइक चोर, बेचने की फिराक में घूम रहे थे बदमाश

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?