उत्तर बस्तर कांकेर। पशुधन विकास विभाग के तत्वाधान में जिला स्तरीय पशु मेला उत्सव एवं प्रदर्शनी का आयोजन 26 नवम्बर बुधवार को दोपहर 12 बजे से कांकेर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत तेलावट में किया जाएगा। उक्त पशु मेला के मुख्य अतिथि कांकेर विधायक आशाराम नेताम होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, जिला पंचायत के अध्यक्ष किरण नरेटी, उपाध्यक्ष तारा ठाकुर, जिला पंचायत के कृषि स्थायी समिति के सभापति दिपांकर राय एवं जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर, जनपद पंचायत अध्यक्ष पूर्णिमा कावड़े, उपाध्यक्ष तारिणी ठाकुर, जनपद पंचायत कृषि स्थायी समिति कांकेर के सभापति राजेशवरी नेताम और जनपद सदस्य नीतेश सलाम उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच लक्ष्मी चिराम द्वारा की जाएगी।
जिला स्तरीय पशु मेला का आयोजन 26 नवम्बर को ग्राम तेलावट में




